Monday, May 9, 2016

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: रोजगार नहीं लाभांश दीजिए। Blogging by S.Z.Mallick(...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: रोजगार नहीं लाभांश दीजिए। Blogging by S.Z.Mallick(...: रोजगार नहीं लाभांश दीजिए।  रोशन लाल अग्रवाल   (समीक्षक आर्थिक न्याय)       जो लोग समाज से अन्याय पूर्ण आर्थिक असमानता पर अंकुश ल...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: निराशा नहीं समाधान पर...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: निराशा नहीं समाधान पर...: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: निराशा नहीं समाधान पर सोचिए। : निराशा नहीं समाधान पर सोचिए।   economicjustices.net   रोशन लाल अग्रवाल (सम...

रोजगार नहीं लाभांश दीजिए। Blogging by S.Z.Mallick(Journalist)

रोजगार नहीं लाभांश दीजिए। 


रोशन लाल अग्रवाल (समीक्षक आर्थिक न्याय)    
जो लोग समाज से अन्याय पूर्ण आर्थिक असमानता पर अंकुश लगाना और गरीबी को खत्म करना चाहते हैं उनको केवल अमीरी रेखा बनाने और राष्ट्रीय लाभ में देश के हर नागरिक का हिस्सा लाभांश के रुप में दिए जाने की बात सब लोगों के साथ करना शुरू कर देना चाहिए..

भोतिक विज्ञान की भारी उन्नति के कारण अब आदमी की मेहनत से होने वाले सारे कार्य मशीनों के द्वारा पूरे किए जा रहे हैं और इसीलिए समाज में भारी बेरोजगारी की समस्या पैदा हो गई है.
किंतु अब जहां तक सब लोगों को रोजगार देने की बात है तो न यह संभव है और न हीं इसकी कोई आवश्यकता.

क्योंकि मशीनों के द्वारा अपने उपभोग की सभी वस्तुएं पैदा करके उन सबको समाज के सारे लोगों में न्याय के आधार पर लाभांश के रुप में बांट कर अपने जीवन के लिए जरूरी सभी प्रकार के पदार्थों की पूर्ति अधिक आसानी से निरंतर की जा सकती है.
लेकिन सबको लाभांश देना तभी संभव है जब अमीरी रेखा बने और अमीरी रेखा से ऊपर की संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाए एवं अन्य सभी प्रकार के करों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाय. इसे आय में से सरकार के बजट का खर्च काटा जाए और शेष बचे शुद्ध राष्ट्रीय लाभ को लाभांश के रुप में देश के नागरिकों में बांट दिया जाए.
भोतिक विज्ञान की उन्नति के कारन अनेक प्रकार की मशीनों द्वारा सारी आर्थिक क्रियाओं में बहुत आसानी हो गई है जिससे भारी लाभ भी पैदा हो रहा है लेकिन यह लाभ समाज में न्याय पूर्वक बँटने की बजाए केवल संपत्ति वान लोगों को उनकी संपत्ति के अनुपात में बांटा जा रहा है जिससे वे बिना मेहनत किए ही मेहनत करने वाले लोगों की आय की तुलना में कई गुना आय प्राप्त कर रहे हैं जो पूरी तरह गलत है.
इस गलत वितरण के कारण ही समाज में एक और केवल मुठी भर लोगों में भारी आर्थिक संपन्नता दिखलाई पड़ रही है तो दूसरी ओर विशाल जनसमुदाय में भीषण आर्थिक विपन्नता और दुरावस्था.
अब भविष्य में रोजगार की बात बिल्कुल नहीं करनी चाहिए और पूरी अर्थव्यवस्था को मशीनों से मिलने वाले अतिरिक्त लाभ की न्याय पूर्ण वितरण के आधार पर बनाया जाना चाहिए इससे सबको सहज रुप से सुख पूर्ण जीवन जीने का अवसर प्राप्त होगा
लेकिन यह व्यवस्था से उत्पन्न लाभ यदि समाज में न्याय पूर्वक बांट दिया जाएगा तो उससे अन्याय पूर्ण असमानता के साथ-साथ अनेक प्रकार की भीषण विकृतिय विवादों विपदाओं और कठिन विपत्तियों से समाज को स्थाई छुटकारा मिल जाएगा
Blogging by S.Z.Mallick(Journalist) www. economicjustices.net

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: निराशा नहीं समाधान पर सोचिए।

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: निराशा नहीं समाधान पर सोचिए।: निराशा नहीं समाधान पर सोचिए।   economicjustices.net   रोशन लाल अग्रवाल (समीक्षक आर्थिक न्याय)   आज समाज की समस्याओं को लेकर जब भी...

निराशा नहीं समाधान पर सोचिए।

निराशा नहीं समाधान पर सोचिए। 

रोशन लाल अग्रवाल
(समीक्षक आर्थिक न्याय) 
आज समाज की समस्याओं को लेकर जब भी किसी से चर्चा की जाती है तो अधिकांश लोग यही उत्तर देते हैं कि बात तो सही है लेकिन हम तो साधारण आदमी है और क्या कर सकते हैं। 
उनकी यह बात सामान्य तौर पर तो ठीक ही लगती है लेकिन गहराई से सोचने पर यह बात समझ में आती है कि उन्होंने किसी भी गंभीर समस्या पर ठीक प्रकार से सोचा ही नहीं हैं। 
लेकिन सबसे पहले यही सोचा जाना चाहिए की समस्याओं से बाहर निकलने के लिए क्या हो सकता है। 
समाज की एकता कठिन से कठिन काम को भी बहुत ही आसान कर सकती है। 

सारी ताकत समाज से ही निकलती है जरूरत है केवल समाज में एकता बनाने की जो न्याय पूर्ण समाधान में ही हो सकती है
इसलिए निराश मत हो यह समाधान के बारे में सोचिए आलोचनाएं करना ही बंद कीजिए आलोचनाएं ही लोगों को निराश करती हैं। 

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अंबेडकर जी के समर्थकों से सीधा सवाल। Economic Just...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अंबेडकर जी के समर्थकों से सीधा सवाल। Economic Just...: अंबेडकर जी के समर्थकों से सीधा सवाल।  रोशन लाल अग्रवाल   (समीक्षक आर्थिक न्याय)   आपके कथनानुसार भारतीय संविधान का निर्माण मुख्...

Sunday, May 8, 2016

अंबेडकर जी के समर्थकों से सीधा सवाल। Economic Justice

अंबेडकर जी के समर्थकों से सीधा सवाल। 


रोशन लाल अग्रवाल
 (समीक्षक आर्थिक न्याय) 

तो फिर सवाल यह है कि बाबा साहब अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण हिंदी भाषा में क्यों नहीं किया अंग्रेजी भाषा में क्यों किया। 
क्या बाबासाहब अंबेडकर जी को इस बात का पता नहीं था कि अत्याचार का शिकार पूरा भारतीय दलित वर्ग अंग्रेजी का एक अक्षर भी नहीं समझ पाएगा और उनके द्वारा लिखे गए संविधानों का लाभ लेने की बात तो दूर उसे समझने में ही इन दुर्भाग्य के शिकार लोगों की कई पीढ़ियां गुजर जाएंगी।