Monday, February 27, 2017

केवल आर्थिक न्याय के आधार पर ही एक सुखी समाज का निर्माण किया जा सकता है,

हम प्रायः इतिहास के आधर पर गलत विश्लेषण करके गलत निष्कर्ष निकालते हैं जिसके कारण अनेक निर्दोष लोगों को क्रूरता का शिकार होना पड़ती है.
अधिकांश अपराध भौतिक सुख देने वाले पदार्थों पर अपना स्वामित्व स्थापित करने का परिणाम होते है पर उसका दोष जाति सम्प्रदाय क्षेत्र नस्ल भाषा पेशा लिंग आदि के आधार पर दूसरे निरपराध लोगों पर मढ दिया जाता है, जो गलत होता है.
मेरी समझ में केवल आर्थिक न्याय के आधार पर ही एक सुखी समाज का निर्माण किया जा सकता है,बदला लेने की बात भूल जाईये,यह अज्ञान है.
परन्तु मनुष्य बार बार यही गलती दोहराता रहता है.
इसलिये जब तक आर्थिक न्याय के आधार पर एक आदमी का औसत सीमा तक सम्पत्ति अधिकार सीमित नहीं किया जाता तब तक समाज में शान्ति की स्थापना सम्भव नहीं हो सकती.

Wednesday, February 22, 2017

अमीरी रेखा बनवाओ,बस

नेताओं का मुँह ताकना बन्द करो.सब की समस्या गरीबी है. अमीरी रेखा बने बिना कभी भी गरीबी खत्म नहीं हो सकती.
अमीरी रेखा ही न्यायपूर्ण अर्थ व्यवस्था का वास्तविक आधार होती है.
अतः चारों ओर से हर आदमी के मुँह से बस अमींरी रेखा बनाने की बात उठनी चाहिये.
गरीबी रेखा ने सबको गरीब बना दिया है,अमीरी रेखा सबको अमीर बना देगी.

कितनी आसान है गरीबी से मुक्ति

सभी लोग खुद तो जल्द से जल्द ओर ज्यादा से ज्यादा अमीर बनने की कोशिश करते रहते हैं ओर दूसरों को अमीर बनने से रोकते भी रहतै हैं.
अतः सब लोग अनजाने में ही आपस में लडते़ रहते हैं और कोई भी अमीर नहीं बन पाता.
सब को अमीर बनाने या सबकी गरीबी खत्म करने के लिये इस लड़ाई को रोकना बहुत जरूरी है.
अमीरी रेखा काफी सीमा तक इस शीत युद्ध को समाप्त कर सकती है और सब को अमीर बना सकती है.
इस शीत युद्ध को खत्म किये बिना न तो सब अमीर बन सकते हैं ओर न ही समाज में सुख-शांति आ सकती है.
इसलिऐ समाज में सब को सुरक्षा और सबको शांति केवल अमीरी रेखा से ही मिल सतती है.
अतः अमीरी रेखा बनवाओ
और सब सुखी हो जाओ.
(अमीर = भौतिक अभाव से मुक्त)
अगर सबको अच्छी लगे तो बात को मान लो और मनवाओ नहीं तो बात खत्म करो.
मगर एक बार खुद भी सोचना जरूर और दूसरों को सोचने के लिये भी जरूर कहना.
इसका सबसे सरल उपाय है अधिक से अधीक शेयर करना. तब अन रेखा बन कर रहेगीऔर गरीबी खत्म हो जाऐगी.
शांति व गहराई से सोचिऐ.

Tuesday, February 21, 2017

न्यायपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन

नोटबन्दी के बाद अब भारत सरकार कालेधन को बाहर निकालने के लिये बेनामी सम्पत्ति को निशाना बनाने की बात करती है.यह बहुत अच्छी बात है.
लेकिन यदि भारत सरकार वास्तव में देश से कालाधन कर चोरी भ्रष्टाचार महंगाई बेईमानी आदि को जड. से खत्म करना चाहती है तो उसे सबसे पहले निजी सम्पत्ति की गोपनीयता के काले कानून को समाप्त करना चहिये.
निजी सम्पत्ति की गोपनीयता के कारण देश का हर सक्षम नागरिक सककार को झूठा रिटर्न दे कर समाज को धोखा दे रहा है.
अतः यह देश की जनता के साथ गहरा षडयन्त्र है.इसलिऐ सरकार को चाहिये कि निजी आयकर रिटरेन की गोपनीयता को समाप्त कर दे तीकि किसी भी नागरिक के आयकर रिटर्न की प्रतिलिपि किसी भी दूसरे नागरिक को पाने का निशर्त पूरा अधिकार हो.
किन्तु देश में सम्पूर्ण आर्थिक न्याय की स्थापना करना परम आवश्यक है और ऐसा करने के लिऐ देश में ऩिम्न लिखित नियम और कानून बनाये जाने चाहियें :-
१ - एक नागरिक के मूलभूत सम्पत्ति अधिकार की अधिकतम सीमा (अमीरी रेखा) बनाई जानी चाहिये. क्योंकि एक आदमी को असीमित सम्पत्ति का मालिक माना जाना ही मूलतः गलत/ अन्यायपूर्ण है.
२ - न्याय के आधार पर एक व्यक्ति को केवल औसत सीमा तक सम्पत्ति का मालिक माना जाना चाहिये क्योंकि देश के सारे प्राकृतिक संसाधनों पर देश के सभी नागरिकों का समान जन्म सिद्ध अधिकार होता है अतः इससे अधिक सम्पत्ति के लिऐ उसे मालिक नहीं समाज का कर्जदार माना जाना चाहिये.
३ - सम्पत्ति का मुल्यांकन निरन्तर आज की बाजार दर पर हर वर्ष करने का प्रावधान किया जाना चाहिये.क्योंकि सम्पत्ति के मुल्य भी दूसरी चीजों के मुल्यों की तरह निरन्तर बदलते रहते हैं.
४ - इसलिये औसत सीमा से अधिक सम्पत्ति पर ब्याज की दर से सम्पत्ति कर लगाया जाना चाहिये. वास्तव में इसे कर नहीं बल्कि "अतिरिक्त धन का किराया" कहा जाना चाहिये.
५ - आयकर सहित अन्य सभी प्रकार के करों को पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिऐ.य पूरी तरह गलत/अन्यायपूर्ण तर्क हीन अव्यावहारिक और अनावश्यक हैं.
६ - स्मपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिये.
७ - शेष बची रकम शुद्ध राष्ट्रीय लाभ बचेगी.इस लिये इस पर देश के सभी नागरिकों का (मालिकों का) समान सामूहिक अधिकार होगाअतःइसका सब में न्यायपूर्ण समान वितरण आवश्यक है.
८ - इसके लिऐ इसे देश के सभी नागरिकों में बराबर बराबर बिना किसी भी भेद भाव के "लाभांश" के रूप में बाँट दिया जाना चाहिये.
९ -इससे गरीबी बेरोजगारी शोषण अन्याय अपराध गुलामी मजबूरी अन्यायपूर्ण आर्थिक असमानता असन्तोष अपराध नक्सलवाद आतंकवाद और अलगाववाद आदि का अंत हो जाऐगा.यही न्यायपूर्ण वितरण है.
इससे देश के हर नागरिक को उसका न्यायपूर्ण आर्थिक अधिकार मिल जाऐगा और सभी लोग अभावमुक्त भयमुक्त आत्मनिर्भर स्वतन्त्र और सुख शान्ति का जीवन जी सकेंगे.
नोट -
१ - आज बाजार मुल्य के आधार पर देश की कुल निजी सम्पत्ति का मुल्य कम से कम ६००० लाख करोड़ रुपये है और अमीरी रेखा से अधिक लोगों की संख्या केवल तेरह लाख (०.१%) होगी.लेकिन इनके पास ही देश की कम से कम ७०% सम्पत्ति है अर्थात शेष ९९.९% नागरिकों के पास केवल ३०% सम्पत्ति है.
२ - हर नागरिक को औसत सीमा तक कर मुक्त सम्पत्ति रखने की पूरी छूट होगी जिस पर उसे कोई कर नहीं लगेगा.
३ - सम्पत्ति कर से कम से कम दो सौ लाख करोड़ रुपये की आय होगी जो आज सारे करों से होने वाली आय की ८-१० गुनी है.
४ - बाकी बचे९९.९% लोगों को कोई कर नहीं देना होगा.बल्कि उनको उल्टे लाभांश मिलेगा.
५ - लाभांश के रूप में देश के हर नागरिक को दस हजार रुपये हर माह जन्म से मृत्यु तक आसानी से दिये जा सकेंगे इससे सभी लोग अपना मालिक होने का अधिकार पा सकेंगे.
६ - देश के किसी भी नागरिक को रोजगार के लिये भटकना नहीं पड़ेगा और न ही किसी को कमरतोड़ मेहनत करने के बाद भूखा सोना या भीख मांगनी पड़ेगी.
७ - देश का उद्योग व्यापार कृषि पशुपालन सभी सेवाऐं
कला साहित्य नृत्य संगीत आदि भारी उन्नति करेंगे.
८ - देश में सम्पन्नता की बहार आ जाऐगी और चारों ओर खुशी और उत्साह का माहौल होगा.
९ - देश के सभी गांव खुशहाल और आबाद हो जाऐंगे व शहरों पर आबादी का भार कम हो जाऐगा.
१० - किसी के साथ भी कोई सामाजिक राजनैतिक आर्थिक धार्मिक साम्प्रदायिक जातीय नस्लीय लैंगिक क्षेत्रीय भाषा पेशा आयु या जन्म आदि के आधार पर कोई भी अन्याय या भेदभाव नहीं होगा.
११ - एक भी व्यक्ति दुखी या असन्तुष्ट नहीं होगा सभी सुखी स्वस्थ और सन्तुष्ट होंगे.कोई भी किसी का बुरा नहीं सोचेगा.
रोशन लाल अग्रवाल
आर्थिक न्याय संस्थान
एफ ७७ शुभ इंकलेव
पीतमपुरा नई दिल्ली- ३४
फोन - 011 2 70 15 27 1
मो० 930 222 444 0
94077469 9 0

आज देश की राजनीति पूरी तरह दिशाहीन हैं.

देश की राजनीति पहले की तरह ही दिशाहीन हैं.यह देश के विद्वानों विशेषज्ञों ओर मार्गदर्शकों की विफलता है.आम आदमी नासमझ ओर निरीह हो गया है
अधिकांश लोग अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण ही चिंतित बने रहते हैं, वे चाह कर भी समाज के लिऐ कुछ नहीं कर पा रहे है.
अधिकांश धनपति अति स्वार्थी अज्ञानी षडयन्त्रकारी व उदंड भी हैं क्योंकि उदार लोग इल व्यवस्था में टिक ही नहीं पाते.स्थिति बहुत ही गम्भीर है.
लेकिन निराश होकर तो कोई कुछ नहीं कर सकता

Monday, February 20, 2017

अधिक मतदान का सरल उपाय

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक माना जाता है कि चुनाव में मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो.
सरकार / चुनाव आयोग उसके लिए भारी खर्च करके कुछ ना कुछ उपाय करते भी रहते हैं लेकिन उनका कोई खास उत्साहजनक परिणाम नहीं आता.
मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक करने का सरलतम उपाय यह है कि मतदान करने वाले हर मतदाता को मानदेय 2000/₹5000 और एक आभार पत्र चुनाव आयोग /केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किए जाएं.
यह लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा जो मतदान नहीं करेंगे.
शासकीय स्तर पर ही मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने के साथ-साथ मतदान केंद्र पर आराम के साथ बैठने की व्यवस्था भी की जानी चाहिए

Saturday, February 18, 2017

अंग्रेजों ने अत्यंत षड्यंत्र पूर्वक पूरी मानवता के प्रति भारी अपराध किया है

यह जगजाहिर है कि
अंग्रेजों ने अत्यंत षड्यंत्र पूर्वक पूरी मानवता के प्रति भारी अपराध किया है और उनके द्वारा किया गया अपराध अत्यंत जघन्य गंभीर और दूरगामी दुष्परिणाम छोड़ने वाला है उनका यह अपराध केवल भारतवर्ष के साथ में ही बल्कि पूरी मानवता के विरुद्ध रचा गया षड्यंत्र है आने वाले समय में पूरी अंग्रेज जाती को इसके लिए नीचा तो देखना ही होगा संपूर्ण मानवता से अपने किए गए अपराध इसके लिए नीचा तो देखना ही होगा संपूर्ण मानवता से अपने किए गए अपराध की क्षमा भी मांगनी होगी।
किंतु हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि जो समय बीत चुका है वह लौट आया नहीं जा सकता और जो गलतियां भूतकाल में हो चुकी हैं उन पर भी ज्यादा समय लगा कर उनको ठीक नहीं किया जा सकता सवाल है आज समाज के सामने जो यक्ष प्रश्न खड़े हैं उनको देखते हुए समाधान का और हमें इसी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
कहने के लिए तो हम कह सकते हैं कि अंतिम विजय सत्य की ही होती है किंतु इस अंतिम सत्य की कोई परिभाषा कभी नहीं बन पाती और बहुत लंबा कालखंड उस सत्य के सामने आने में लग जाता है और जितना यह कालखंड लंबा होता जाता है अनेक निर्दोष लोग बिना किसी प्रकार का अपराध किए ही दंडित होते रहते हैं।
इसलिए हमारी सबसे बड़ी भूमिका तो यही है कि आज विश्व में फैली भयानक अशांति और टकराव की विनाशकारी स्थितियों से पूरी मानवता की रक्षा कैसे की जाए यदि हम विश्व को इस जलालत और समस्याओं के दावानल से मुक्त करने में सफल होते हैं तो मूर्खों द्वारा रचे गए षड्यंत्रों का परिमार्जन बहुत ही सरलता से हो सकेगा।
मुझे ऐसा भी लगता है कि षड्यंत्रकारियों के सफल होने का बहुत बड़ा कारण केवल षड्यंत्र रचने कि उनकी कुशलता में निहित नहीं है बल की वर्तमान चुनौतियां का सामना करने के लिए हमें किसी नए ज्ञान की आवश्यकता है और उसके अनुरूप ज्ञान का अभाव हमारे अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथों में भी हो सकता है हमें इसमें किसी प्रकार का दुराग्रह या तर्कहीन हठधर्मिता का गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।
जहां तक बाबा साहब अंबेडकर द्वारा अपनाई गई भूमिका का सवाल है तो जिन स्थितियों में उनका उदय हुआ वह सामान्य नहीं थी अत्यंत उज्जवल भूतकाल होते हुए भी तत्कालीन समय में समाज का विशाल प्रतिशत जन अपने मानवीय अधिकारों से वंचित हो कर बेहद शर्मनाक बदतर और जानवरों से भी अधिक नारकीय जीवन भोगने के लिए व्यवस्था हम इस सत्य से इनकार नहीं कर सकते।
यदि तत्कालीन व्यवस्था न्याय नैतिकता व्यवहार और आदर्श सांस्कृतिक जीवन मूल्यों की कसौटी पर खरी होती तो मुट्ठीभर असभ्य जंगली और जानवरों जैसी मानसिकता रखने वाले आक्रमणकारी इस देश का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाते लेकिन कटु सत्य तो यही है कि मुट्ठीभर जंगली लोगों ने इन परम विद्वान शक्तिशाली और दूरदृष्टा लोगों को पूरी तरह तहस-नहस कर डाला वह न तो अपने आप को बचा पाए और ना ही अपनी आदर्श सांस्कृतिक विरासत को।
इसलिए इस बात को काटने की भी कोई जरूरत नहीं है कि हमारे पूर्वज बहुत ज्ञानी और विज्ञानी थे किंतु उन्होंने संपूर्ण ज्ञान को समझ लिया हो और उसको अभिव्यक्त भी कर दिया हो और वह हर कालखंड में समाज को लगने वाले किसी भी रोग की सफल औषधि मान ली जाए यह सोचना गलत होगा क्योंकि ज्ञान की कोई अंतिम सीमा नहीं होती इसी बात को हमारे पूर्वजों ने खुले हृदय से स्वीकार किया है ऐसा कहना किसी भी ज्ञानी का अपमान नहीं माना जा सकता
इसलिए मेरा सभी विद्वानों से विनम्र निवेदन है कि हम वर्तमान चुनौतियों का सामना वर्तमान परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए उपयुक्त विश्लेषण के माध्यम से तथ्य और तर्कों के आधार पर सत्य न्याय नैतिकता मानवता और पारदर्शिता के साथ करते हुए मानवता को गंभीर संकटों से बाहर निकाले यही हमारा सर्वश्रेष्ठ कर्तव्य है। विद्वानों को कुटिल और षड्यंत्र लोगों के रास्ते पर चल कर बदला लेने की बजाय मानवता को सुखी बनाने का मार्ग बता कर ही अपना उत्तर प्रस्तुत करना चाहिए

Wednesday, February 15, 2017

स्त्री पुरुष अधिकारों में भेदभाव क्यों

भारतीय समाज में स्त्री पुरुष अधिकारों या मर्यादाओं को लेकर समाज द्वारा बनाए गए नियम और परम प्राणी न्याय की कसौटी पर खरी प्रतीत नहीं होती और इसीलिए वे समाज में अनेक प्रकार की विकृतियों और विसंगतियों को जन्म देती हैं।
इन परंपराओं और मान्यताओं के कारण पुरुषों की तुलना में स्त्रियों की स्थिति निश्चित रूप से दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसी हो गई है और दुराग्रह से मुक्त होकर हम सहज रुप से इनका प्रत्यक्ष दर्शन भी कर सकते हैं।
हालांकि हिंदुओं में स्त्रियों के अधिकारों को लेकर कई कानूनों में बदलाव की आया है लेकिन वह इतना पर्याप्त नहीं है की स्त्री को भी पुरुषों के समान स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार प्राप्त हो सके।
मैं मानता हूं कि स्त्री और पुरुष की शारीरिक और मानसिक संरचनाओं में कुछ भिन्नताएं हैं लेकिन मूल रूप से शारीरिक जरूरतों में कोई अधिक भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
जिस प्रकार स्त्री हो या पुरुष सभी को समान रुप से भोजन पानी सुरक्षा आदि की जरूरत होती है उसी प्रकार एक उम्र में सभी की लैंगिक सेक्स आवश्यकताएं भी समान होती हैं लेकिन उनमें इतना भेदभाव किया गया है कि उसे न्याय के आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता।
इन भेदभावों ने इस्त्री को दूसरे दर्जे का नागरिक बना डाला है और उसके कारण उसे पुरुष की गुलामी जैसी स्थिति यों में जीना पड़ रहा है इसे हम अपनी संतानों मैं किए जाने वाले दैनिक व्यवहार को लेकर आसानी से समझ सकते हैं।
किसी भेदभाव के कारण किसी भी परिवार में लड़के या लड़की के जन्म के अवसर पर बनने वाला माहौल स्पष्ट रुप से देखा जा सकता है लड़की के जन्म पर परिवार में वह प्रसन्नता कतई नहीं दिखाई पड़ती जो लड़का पैदा होने पर दिखाई पड़ती है।
जवान होते बच्चों पर मर्यादाओं और परंपराओं का यह अंतर स्पष्ट रुप से देखा और समझा जा सकता है जवान लड़के के आचरण और व्यवहार पर परिवार के लोगों dwara इतनी सूक्ष्म नजर नहीं रखी जाती जितनी लड़की के कार्य व्यवहार पर गहरी नजर रखी जाती है आखिर ऐसा क्यों होना चाहिए?
इसलिए लड़की को वह स्वतंत्रता भी नहीं दी जाती जो लड़के को लेकर दी जाती है विशेषकर लड़का अपनी इच्छा अनुसार यदि किसी अन्य लड़की से अपना लैंगिक संबंध बना लेता है तो इसे परिवार अपनी प्रतिष्ठा के विरुद्ध उतना खतरनाक या गलत नहीं मांगता जितना इसी प्रकार का लैंगिक संबंध परिवार की लड़की द्वारा किसी लड़के के साथ बनाने पर मान लिया जाता है।
हम इस बात को क्यों भूल जाते हैं कि लड़का या लड़की चाहे हमारे घर का हो या दूसरे किसी व्यक्ति के घर का दोनों ही समान रुप से समाज की मर्यादाओं को तोड़ते हैं तो फिर उनको समान रूप से अपराधी और परिवार की प्रतिष्ठा के विरुद्ध क्यों नहीं माना जाता?
इसके अतिरिक्त आज भी हिंदू समाज में विधवा स्त्रियों की स्थिति पुरुषों की तुलना में बेहद दयनीय है हालांकि पुनर्विवाह को मान्यता मिल जाने के बावजूद भी स्थिति सामान्य नहीं मानी जा सकती विद्युत पुरुष पत्नी मर जाने के बाद या पत्नी होते हुए भी किसी दूसरी स्त्री से संबंध स्थापित कर लेता है तो वह परिवार की प्रतिष्ठा के विरुद्ध उतना खतरनाक नहीं माना जाता जितना किसी विधवा स्त्री द्वारा किसी अन्य पुरुष से लैंगिक संबंध स्थापित कर लिए जाने पर माना जाता है।
हालांकि मेरे मत से असहमति रखने वाले अनेक लोग अनेक प्रकार के तर्क देकर मेरे कथन की आलोचना कर सकते हैं लेकिन मेरी समझ में स्त्री और पुरुष के बीच का यह भेदभाव जन्म से ही होने लगता है और सभी परिवारों में इसे कम या अधिक रूप में देखा जा सकता है।
इस इसके मूल में जाने पर यह बात समझ में आती है कि लड़की विवाह के पश्चात पति के घर चली जाती है और लड़के की बहू पति के परिवार में आ जाती है स्त्री का परिवार पति का परिवार माना जाता है और शायद भेदभाव की नींद इसके कारण ही पड़ जाती है।
इस परंपरा का मूल दोष यह है कि स्त्री को न तो पिता की संपत्ति का हकदार माना जाता है और न हीं ससुर की संपत्ति में उसे लड़के के समान बराबर का हकदार माना जाता है। हालांकि स्त्रियों के संपत्ति संबंधी अधिकारों में कुछ बदलाव हुए हैं लेकिन वह भी अपर्याप्त अस्पष्ट तथा गलत भी हैं।
अधिकांश परिवारों में विधवा स्त्रियों की स्थिति आज भी काफी दयनीय ही बनी हुई है विशेषकर जब कोई स्त्री युवावस्था में विधवा हो जाती है और दोबारा विवाह की स्थिति किसी भी कारण से नहीं बन पाती तो वह पूरे परिवार की प्रताड़ना दुर्व्यवहार अपमान और तिरस्कार का जीवन जीने के लिए मजबूर हो जाती है।
किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि मुसलमानों में स्त्रियों की स्थितिया हिंदू स्त्रियों की स्थितियों से अच्छी हूं बल्कि यदि तुलनात्मक रुप से देखा जाए तो कई मामलों में मुस्लिम स्त्रियां हिंदू स्त्रियों से भी अधिक प्रताड़ित और दुर्दशा का जीवन जीने को मजबूर होती हैं।
विशेषकर पति द्वारा बिना किसी कारण या अत्यंत साधारण सी बात पर तलाक दे दिए जाने का खतरा उनके सिर पर मंडराता रहता है और वह इस डर के भय से कभी भी मुक्त नहीं हो पाती मुझे लगता है कि उनका आज हक है उनके दिल दिमाग और व्यक्तित्व पर हमेशा ही हावी रहता है।
मैं नहीं कह सकता की स्त्रियों को भी पुरुषों के समान ही बराबर की स्वतंत्रता देने से समाज का क्या बिगड़ जाने वाला है और उनको दूसरे दर्जे का नागरिक बना कर क्या हासिल हो जाने वाला है मेरा आग्रह है यह अवश्य है कि इस पर विद्वानों को गहराई से विचार करना चाहिए और यदि कोई बुराई नहीं हो तो स्त्रियों को पुरुषों के समान ही बराबर का अधिकार दिया जाना चाहिए।

Monday, February 13, 2017

बुद्धिजीवियों की भूमिका पर उठता सवाल


आज अपने देश में उन तथाकथित डिग्रीधारी बुद्धि जीवी लोगों की भारी संख्या है जो अपनी डिग्रियों के बल पर अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, न्यायमूर्ति और राजनीतिज्ञ कहला कर ऊंचा - ऊंचे सरकारी पदों पर बैठ कर लाखों रुपये महीने का वेतन और अनेक प्रकार की अन्य सुविधाओं का भोग कर रहे हैं, लेकिन उनमें देश की किसी भी समस्या का समाधान करने की क्षमता नहीं है।
यदि उनमें देश की समस्याओं को हल करने की क्षमता होती तो इस देश के 90% लोगभयानक गरीबी बेरोजगारी अभाव भुखमरी शोषण अन्यायपूर्ण असमानता अत्याचार असंतोष टकराव अपराध उपेक्षा अपमान लाचारी और गुलामी का बदहाल जानवरों जैसा जीवन जीने के लिए मजबूर नहीं होता।
तो फिर सवाल यह उठता है कि जब यह किसी काम के ही नहीं है तो देश की जनता का खून चूस चूस कर सत्ता में बैठे सत्ताधीश इन नकली बुद्धिजीवियों को क्यों पाल पोस रहे हैं और देश की जनता का शोषण कर रहे हैं यह देश की जनता के साथ खुला षड्यंत्र है जिसे तत्काल बंद होना चाहिए।
मेरी राय में ये तथाकथित बुद्धिजीवी बिल्ली की विष्ठा के समान हैं जिसका उपयोग न तो घर लीपने के लिए किया जा सकता है और ना ही जलाने के इंधन के रूप में। समाज को इन लोगों के षड्यंत्र से बाहर निकलना होगा और इसे गहराई से समझना भी होगा।
यदि यह लोग देश की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो फिर इन्हें विशेषज्ञ विचारक और दार्शनिक कहलाने का कोई अधिकार नहीं है और ना ही इनको इस प्रकार समाज का शोषण करना चाहिए यह अपराध पाप और दुष्कर्म है।
वास्तव में यह सत्ता के दलाल होते हैं जो सत्ताधीशों द्वारा रचित जाने वाले षड्यंत्रों का मोहरा बनते हैं और सत्ताधीशों द्वारा रचे गए षड्यंत्रों के जाल में अपनी विशेषज्ञता का आवरण डालकर धोखा खाने के लिए मजबूर करते हैं यह धोखाधड़ी का एक मनोवैज्ञानिक षड्यंत्र होता है।

Sunday, February 12, 2017

सब को आरक्षण का दोष तो दिखता है किन्तु पूरी व्यवस्था में धन बल का नंगा नाच नहीं दिखता

सब को आरक्षण का दोष तो दिखता है किन्तु पूरी व्यवस्था में धन बल का नंगा नाच नहीं दिखता।दोष पूर्ण आरक्षण के लिये भी ये सवर्ण ही तो उत्तरदायी हैं।आरक्षण के बावजूद भी गरीबी और शोषण की अधिक मार क्या यही दलित और वंचित वर्ग ही नहीं झेल रहा है?
भारी आर्थिक असमानता को भी मुख्य रूप से यही वर्ग झेलता आ रहा है इस सत्य को भी नकारने का साहस कोई न्यायप्रिय और निष्पक्ष व्यक्ति नहीं कर सकता।
यह कहावत सत्य ही है कि गरीब की जोरू सबकी भाभी 

आम नागरिकों की आजादी के न्यूनतम अधिकार तय होने चाहिये

आज लगभग 70 वर्षों के बाद भी हमारे देश की जनता कुछ धूर्तो द्वारा सत्ता सुख के लालच में अंग्रेजों के साथ सत्ता हस्तांतरण अनुबंध कोही आजादी मानती आ रही है। वास्तविक आजादी की कल्पना तक अधूरी दिखाई देती है कुछ मुट्ठी भर लोग इसका अनुचित लाभ उठाकर सत्ता और संपत्ति का सुख भोग रहे हैं लेकिन विशाल जन समुदाय आज भी अपने न्याय पूर्ण अधिकारों से वंचित हो कर अभाव अज्ञान असुरक्षा संतोष और कष्ट का जीवन जीने को मजबूर हैं।
हमें यह बात गहराई से समझनी चाहिए कि एक मनुष्य की आजादी का हनन दूसरे मनुष्य के द्वारा ही होता है यदि हम सब की आजादी की रक्षा करना चाहते हैं तो एक व्यक्ति की अधिकतम और न्यूनतम आजादी को स्पष्ट रूप से समझना और मानना होगा
मैं यह भी मानता हूं कि लोगों के बीच उत्पन्न होने वाले सारे विवाद टकराव और युद्ध का मूल कारण केवल भौतिक सुख-सुविधाओं को भोगने और भविष्य की दृष्टि से उनका संचय करने के कारण ही होते हैं इस प्रकार के विवादों का ईश्वरवाद या कथित अध्यात्म से कोई भी लेना देना नहीं होता।
मेरी समझ में समाज में स्थाई शांति स्थापित करने के लिए केवल आर्थिक न्याय को ही आधार माना जाना चाहिए मूल रूप से हर व्यक्ति को समानता की सीमा तक स्वतंत्रता मिलनी चाहिए क्योंकि

Tuesday, February 7, 2017

कोई भी विचारधारा बाहरी शत्रुओं के षड्यंत्रों से विफल नहीं होती बल्कि अपनी आंतरिक सैद्धांतिक कमजोरियों के कारण विफल होती है

कोई भी विचारधारा बाहरी शत्रुओं के षड्यंत्रों से विफल नहीं होती बल्कि अपनी आंतरिक सैद्धांतिक कमजोरियों के कारण विफल होती है。
अपनी आंतरिक सैद्धांतिक गलतियों के कारण ही मार्क्सवाद आज पूरी तरह विफल सिद्ध हो चुका है लेकिन उस का अंधा अनुकरण करने वाले लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं और किंकर्तव्यविमूढ़ होकर उल्टा आचरण कर रहे हैं。
फासीवाद उनका रटा-रटाया शब्द है जिसका शायद यह खुद भी अर्थ नहीं जानते किंतु जो भी बात उनको मार्क्सवाद के विपरीत दिखती है उसके लिए फासीवाद शब्द का प्रयोग करना उनकी मानव मजबूरी ही बन चुकी है。
यह इस बात को भी भूल जाते हैं कि मार्क्सवाद जहां पर भी गया भारी तबाही लेकर गया अपने से विपरीत विचारधारा रखने वाले विचार को की इसके अनुयायियों ने बहुत ही निर्दयतापूर्वक और षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं कराई यहां तक की सामान्य निर्दोष लोग भी बहुत भारी मात्रा में मार्क्सवादी हत्याकांड के शिकार हुए बताया जाता है कि केवल सोवियत संघ में कम से कम 1000000 लोग निर्दोष होते हुए भी इनके हत्याकांड के शिकार हुए हैं。
इसके बावजूद भी मार्क्सवादी कम्युनिस्टों के द्वारा भिन्न विचारधारा वालों के लिए फासीवाद का प्रयोग करना हास्यास्पद लगता है लेकिन वह जानबूझकर कुछ भी समझने को तैयार नहीं है。
मेरा और मेरे कई अन्य मित्रों का व्यक्तिगत अनुभव यह रहा है कि जब किसी सैद्धांतिक चर्चा में मार्क्सवादी तर्क वितर्क कुतर्क में भी कमजोर पड़ने लगते हैं तो सारी चर्चा को अव्यवस्थित दिशा की ओर ले जाना चाहते हैं क्योंकि अपनी विचारधारा में उनको अब उठने वाले लोगों के सवालों का उत्तर देना पूरी तरह असंभव दिखाई देता है और उनका मनोबल भी पूरी तरह टूट चुका है。
भारत में अब जनसमर्थन के अभाव में मार्क्सवादी दलितवाद और अल्पसंख्यकवाद में अपना अस्तित्व तलाश रहे हैं और नए नारे गढ़ कर समाज को भी गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे उनकी हालत और भी अधिक हास्यास्पद और खराब होती जा रही है。
इसमें कोई दो मत नहीं कि पूंजीवाद पूरी मानवता के लिए संकट बना हुआ है लेकिन मार्च वादियों को इस प्रकार के दुराग्रह पर चलकर कुछ भी हासिल नहीं होगा मार्क्सवाद अपनी ही आंतरिक गलतियों के कारण समाप्त हुआ है。
क्रूर पूंजीवाद का वास्तविक विकल्प आर्थिक न्याय है और मैं विश्वास करता हूं कि यह पूंजीवादी झूठ बेईमानी अन्याय और षड्यंत्रों पर टिकी अर्थव्यवस्था का बहुत मजबूत विकल्प आर्थिक न्याय सिद्ध होगा इसमें मुझे पूरा विश्वास है。
आर्थिक न्याय को समझने के लिए कृपया नीचे d जा रही वेबसाइट का अवलोकन करें
:-
real justice is economic justice there is no justice without economic justice。
Facebook पर हमारा मित्र बनने का उद्देश्य गंभीर विचार विमर्श में एक दूसरे के विचार जानना समझना उन पर विचार मंथन करना और किसी सही निष्कर्ष पर पहुंचना है。
इसलिए आप यदि किसी विषय में कोई गंभीर विचार रखते हैं तो आप अपने विचारों से अवगत कराने काी अवश्य कोशिश करें।
मेरी समझ में समाज में फैले गरीबी बेरोजगारी अभाव अन्याय असंतोष अपमान उपेक्षा भीषण आर्थिक असमानता टकराव आतंकवाद अलगाववाद नक्सलवाद आदि अनेक समस्याओं का कारण मुख्य रूप से आर्थिक अन्याय है इसलिए समाज में आर्थिक न्याय की आवश्यकता है और इसके लिए गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए।
कृपया मेरे विचार जानने के लिए आप मेरे द्वारा facebook पर निरंतर लिखी जा रही मेरी पोस्टों का अवलोकन करने लाइक करने कमेंट करने या शेयर करने का अवश्य प्रयास करें
मेरी पुस्तक और वेबसाइट का अवलोकन करने का कष्ट करें -
वेबसाइट
economicjustices.net
पुस्तक
गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए
उसका सार यह है कि एक नागरिक को न्याय के आधार पर केवल ओसत सीमा तक संपत्ति का मालिक माना जाना चाहिए और ओसत सीमा से अधिक संपत्ति का उसे मालिक ने मानकर समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए।
इसलिए ओसत सीमा से अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए संपत्ति कर के अतिरिक्त आयकर उत्पादन कर बिक्री कर सेवा कर या अन्य अनेक प्रकार के सभी कारों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
संपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिए और शेष बची रकम शुद्ध राष्ट्रीय लाभ मानी जानी चाहिए।
यह शुद्ध राष्ट्रीय लाभ देश की अर्थव्यवस्था और इस देश के सारे प्राकृतिक संसाधनों से मिला हुआ सामूहिक लाभ है जिस पर इस देश के सभी नागरिकों का समान अधिकार है क्योंकि वह ही इस देश की सारी प्राकृतिक संपदा संपत्ति और धन दौलत के वास्तविक मालिक हैं।
इसलिए इस शुभ लाभ को देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के लाभांश के रुप में बराबर-बराबर बांट दिया जाना चाहिए।
इस आय का लाभांश के रुप में समान वितरण करने से हमारी पूरी व्यवस्था न्याय की कसौटी पर पूरी तरह खरी हो जाएगी और देश के हर व्यक्ति को गरीबी बेरोजगारी अभाव शोषण अपमान उपेक्षा असंतोष असुरक्षा और अनेक प्रकार की विकृतियों और विसंगतियों से समाज को छुटकारा मिल जाएगा
इससे एक आदर्श विश्व समाज की संरचना भी बनाई जा सकती है

Wednesday, February 1, 2017

अमीरी रेखा विश्व शांति का अग्रदूत

अमीरी रेखा विश्व शांति का अग्रदूत
==========================
आज समाज की सबसे प्रमुख समस्या धन का न्याय पूर्ण वितरण है न्यायपूर्ण वितरण नहीं होने के कारण ही समाज गंभीर आर्थिक असमानता का शिकार होता है और संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था अनेक प्रकार की विसंगतियां विकृतियों और जटिल समस्याओं का शिकार होती है।
आज अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में राजनैतिक नेतृत्व पूरी तरह निरंकुश और दिशाहीन है भारत में तो यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक रूप धारण कर चुकी है।
देश की संसद विधानसभाओं और सभी प्रमुख शक्तिशाली संवैधानिक पदों को प्रशासनिक पदों पर गैर जिम्मेदार ही नहीं बल्कि आपराधिक प्रकृति के लोगों का वर्चस्व स्थापित हो चुका है और वह किसी भी सीमा तक जाकर अपने पदों का दुरुपयोग करने में कोई शर्म भी महसूस नहीं करते।
इसलिए अब हमको केवल आम आदमी से ही आशा करनी चाहिए और उसे जगाना चाहिए जब तक मूल समस्या उसकी समझ में नहीं आती और वह अपनी ठोस भूमिका नहीं अपनाता तब तक आदर्श समाज की संरचना असंभव ही जान पड़ती है।
समाज को जागृत करने का अर्थ नागरिकों को अपने मत देने के अधिकार का सही उपयोग करने के बारे में जानकारी देना है जब वह सही उपयोग करेगा तभी उचित और न्याय पूर्ण कानून बन सकेंगे और उसका जीवन सुखी हो सकेगा।
हर व्यक्ति सुख शांति और सुरक्षा के साथ अपना जीवन जीना चाहता है और इसके लिए यह सबसे पहले जरूरी है कि उससे उसके उपभोग की सभी वस्तुएं सहज रुप से हमेशा पर्याप्त मात्रा में और कम से कम परिश्रम करके मिलती रहे।
यह तभी संभव है जब सब लोग अपने न्याय पूर्ण संपत्ति अधिकार की मर्यादाओं का पालन करें क्योंकि ऐसा किए बिना मैं आपस में सामंजस्य पूर्वक नहीं रह सकते और उनके बीच होने वाले टकराव को नहीं रोका जा सकता।
इसमें सबसे बड़ी बाधा मनुष्य के स्वभाव में लोभ लालच और स्वार्थ की मूल प्रवृत्ति है जिसे कभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता और केवल सामाजिक व्यवस्था के द्वारा उस पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके लिए उपयुक्त कानून बनाए जाने चाहिए।
लोगों के बीच होने वाले सारे टकराव मूल रूप से प्राकृतिक संसाधनों के अधिक से अधिक स्वामित्व को लेकर होते हैं क्योंकि हर व्यक्ति अधिक से अधिक मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों पर अपना स्वामित्व स्थापित करने का प्रयास करता है।
किंतु प्रकृति में यह सभी पदार्थ हमेशा सीमित मात्रा में ही उपलब्ध रहते हैं और कुछ लोगों द्वारा भी यदि इनका सीमाहीन संग्रह किया जाता है तो शेष लोगों के लिए इन संसाधनों का कृत्रिम अभाव उत्पन्न हो जाता है जिससे उन लोगों के सामने जीवन जीने योग्य पदार्थ भी नहीं रह पाते और उसका परिणाम परस्पर मतभेद विवाद शत्रुता युद्ध और विनाश होता है।
इसलिए यह सबसे महत्वपूर्ण है की एक व्यक्ति के प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व के विवाद को सबसे पहले न्याय के आधार पर सुलझाया जाए ताकि सब लोगों के बीच होने वाला टकराव समाप्त हो और सब लोग आपस में विश्वास सद्भाव सहयोग और पूरकता के साथ अपना अपना जीवन सुख शांति और सुरक्षा के साथ स्वतंत्र रूप से जी सत्य।
न्याय के आधार पर सारे प्राकृतिक संसाधनों पर सब लोगों का जन्म सिद्ध समान अधिकार माना जाना चाहिए और इस अधिकार का संबंध व्यक्ति की योग्यता क्षमता और कर्मठता आती से भी नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
इसलिए न्याय के आधार पर एक व्यक्ति को केवल ओसत सीमा से तत प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व का अधिकार मिलना चाहिए और इससे अधिक संपत्ति पर किसी एक व्यक्ति को भी संपत्ति का स्वामी नहीं माना जाना चाहिए बल्कि उसे समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए।
इसलिए एक नागरिक की ओसत सीमा से अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए और उसी में से सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिए शेष बची हुई राशि को देश की संपूर्ण अर्थ व्यवस्था और साधनों से होने वाली शुद्ध राष्ट्रीय आय माना जाना चाहिए।
इस शुद्ध लाभ को देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के समान रुप से लाभांश के रुप में वितरित कर दिया जाना चाहिए। आयकर सहित अन्य सभी प्रकार के परों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
लेकिन इसके लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है की निजी संपत्ति में किसी भी प्रकार की गोपनीयता नहीं हो और उसमें पूरी तरह पारदर्शिता हो इसमें किसी भी प्रकार की गोपनीयता समाज के लिए बहुत बड़ा संकट उत्पन्न करती है।
इसी प्रकार संपत्ति का मूल्यांकन भी खुले बाजार की दरों के आधार पर होना चाहिए क्योंकि किसी भी वस्तु का तत्कालिक मूल्य उसका बाजार मूल्य ही होता है जो कभी भी स्थिर नहीं रहता और घटता या बढ़ता रहता है।
यह बात सबको पूरी तौर पर समाज से लेनी चाहिए कि जब तक समाज में न्याय पूर्ण वितरण की इस समस्या को इस प्रकार सुलझाया नहीं जाएगा तब तक समाज की समस्याओं का कोई समाधान शांतिपूर्वक नहीं निकाला जा सकता।
सार रूप में न्याय के आधार पर एक अमीरी रेखा बनानी चाहिए थी जो प्रत्येक व्यक्ति को ओसत सीमा तक संपत्ति रखने का मूलभूत अधिकार प्रदान करती हो। जब तक अमीरी रेखा नहीं बनेगी तब तक समाज में शांति की स्थापना नहीं की जा सकती

शांति पूर्ण सामंजस्य ही न्याय है।

शांति पूर्ण सामंजस्य ही न्याय है।
======================
हर व्यक्ति सुख शांति और सुरक्षा के साथ अपना जीवन जीना चाहता है। उसे अपना जीवन जीने के लिए निरंतर उपभोग की जरुरतों को पूरा करना पड़ता है और ये सभी जरूरतें प्राकृतिक संसाधनों से ही पूरी होती हैं और उनको उपभोग योग्य बनाने के लिए परिश्रम भी करना पड़ता है ।
किंतु हर व्यक्ति चाहता है कि ये सभी प्राकृतिक संसाधन उसे हमेशा पर्याप्त मात्रा में मिलते रहें और कम से कम परिश्रम करके वह इनका उपभोग भी कर सके। किंतु ये प्राकृतिक संसाधन प्रकृति में हमेशा सीमित मात्रा में ही उपलब्ध रहते हैं और उपभोग कर लिए जाने से ये समाप्त भी हो जाते हैं।
अपने इसी भय के कारण हर व्यक्ति वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर अधिक से अधिक मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों पर अपना स्वामित्व स्थापित कर लेना चाहता है ताकि उसे कभी भी इनके अभाव का सामना ना करना पड़े और नाही अभाव का दुख झेलना पड़े या बहुत कठोर परिश्रम करना पड़े।
लेकिन सभी लोगों द्वारा किया जाने वाला प्राकृतिक संसाधनों का भारी संचय संसाधनों का कृत्रिम अभाव पैदा कर देता है जिसके कारण अन्य लोगों के सामने तत्काल ही उपभोग का संकट खड़ा हो जाता है।
इसलिए प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व को लेकर लोगों में परस्पर टकराव विवाद और युद्ध की स्थिति पैदा हो जाती है और उसका अंतिम परिणाम सभी लोगों के लिए अत्यंत विनाशकारी और दुखदाई होता है।
इसलिए सभी लोग इस टकराव से बचना चाहते हैं और संसाधनों पर स्वामित्व के विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए एक व्यापक समझौते के लिए सहमत होते हैं। इस शांतिपूर्ण समझौते को ही हम न्याय कहते हैं जिसमें सबका हित सुरक्षित होता है। यह व्यापक समझोता ही सामाजिक व्यवस्था कहलाती है
इस प्रकार संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था एक व्यापक समझोता होती है और इसका मूल उद्देश्य न्याय के आधार पर सभी लोगों के हितों में सामंजस्य की स्थापना करना है ताकि सब लोग आपस में विश्वास सद्भाव सहयोग प्रेम और आत्मीयता पूर्वक अपना अपना जीवन चला सकें और उनमें आपस में कोई टकराव नहीं हो ।
क्योंकि सारा टकराव अर्थ को लेकर ही होता है इसलिए समाज में शांति की स्थापना करने के लिए सबसे पहले न्याय के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व का प्रश्न हल किया जाना चाहिए उनका प्रबंधन किस प्रकार हो यह उसके बाद का प्रश्न है।
अर्थव्यवस्था, प्राकृत प्राकृतिक संसाधनों का उत्तम प्रबंध मात्र है और सामाजिक व्यवस्था की धुरी है इसलिए अर्थव्यवस्था में होने वाला कोई भी बदलाव संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था को गहराई तक बदल देता है। किंतु इससे न्यायपूर्ण स्वामित्व का प्रश्न हल नहीं किया जा सकता।
आज समाज की मूल समस्या आर्थिक अन्याय है और इसी का परिणाम भयानक आर्थिक असमानता मैं दिखाई देता है। जब तक प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व के सवाल को न्याय के आधार पर समझाया नहीं जाता तब तक यह समस्या कभी भी समाप्त नहीं की जा सकती।
मूल रूप से न्याय के आधार पर प्रकृति के सभी संसाधनों पर सब लोगों का जन्म सिद्ध समान अधिकार माना जाना चाहिए जिसे किसी भी आधार पर घटाया या बढ़ाया जाना न्याय नहीं माना जा सकता इसलिए एक व्यक्ति का न्यायोचित संपत्ति अधिकार केवल ओसत सीमा तक संपत्ति पर ही माना जाना चाहिए।

अमीरी रेख एक संपूर्ण समाधान है

अमीरी रेख एक संपूर्ण समाधान है
========================
अमीरी रेखा बनेगी तो आर्थिक असमानता कम हो सकती है ।
एक व्यक्ति को न्याय के आधार पर केवल ओसत सीमा तक संपत्ति का मालिक माना जाना चाहिए और इससे अधिक संपत्ति के लिए व्यक्ति को समाज का कर्जदार मानते हुए उस पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए ।
आयकर सहित अन्य शेष सभी प्रकार के करो को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए ।
संपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिए और शेष राशि को शुद्ध राष्ट्रीय लाभ मानते हुए देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के बराबर बराबर लाभांश के रुप में बांट दिया जाना चाहिए।
इससे आर्थिक असमानता में तो कमी आएगी ही साथ ही साथ आर्थिक न्याय की स्थापना होगी।
जिससे समाज को अनेक समस्याओं से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा और एक आदर्श सुखी समाज की स्थापना हो सकेगी ।
आज यदि यह फार्मूला लागू किया जाए तो देश के 99% से भी अधिक लोगों को सारे करो से मुक्ति तो मिल ही जाएगी साथ ही साथ लाभांश के रुप में भी ₹10000 प्रतिमाह जन्म से लेकर मृत्यु तक हर नागरिक को आसानी से प्रदान किए जा सकते हैं ।
इसलिए अमीरी रेखा बनाने की बात समाज में चारों ओर से उठनी चाहिए और इसी के आधार पर चुनाव का मुद्दा बनाया जाना चाहिए।
और अधिक जानने के लिए निम्नलिखित वेबसाइट का अवलोकन करें :-