Wednesday, February 1, 2017

अमीरी रेख एक संपूर्ण समाधान है

अमीरी रेख एक संपूर्ण समाधान है
========================
अमीरी रेखा बनेगी तो आर्थिक असमानता कम हो सकती है ।
एक व्यक्ति को न्याय के आधार पर केवल ओसत सीमा तक संपत्ति का मालिक माना जाना चाहिए और इससे अधिक संपत्ति के लिए व्यक्ति को समाज का कर्जदार मानते हुए उस पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए ।
आयकर सहित अन्य शेष सभी प्रकार के करो को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए ।
संपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिए और शेष राशि को शुद्ध राष्ट्रीय लाभ मानते हुए देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के बराबर बराबर लाभांश के रुप में बांट दिया जाना चाहिए।
इससे आर्थिक असमानता में तो कमी आएगी ही साथ ही साथ आर्थिक न्याय की स्थापना होगी।
जिससे समाज को अनेक समस्याओं से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा और एक आदर्श सुखी समाज की स्थापना हो सकेगी ।
आज यदि यह फार्मूला लागू किया जाए तो देश के 99% से भी अधिक लोगों को सारे करो से मुक्ति तो मिल ही जाएगी साथ ही साथ लाभांश के रुप में भी ₹10000 प्रतिमाह जन्म से लेकर मृत्यु तक हर नागरिक को आसानी से प्रदान किए जा सकते हैं ।
इसलिए अमीरी रेखा बनाने की बात समाज में चारों ओर से उठनी चाहिए और इसी के आधार पर चुनाव का मुद्दा बनाया जाना चाहिए।
और अधिक जानने के लिए निम्नलिखित वेबसाइट का अवलोकन करें :-

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-