Saturday, April 30, 2016
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: कैसे बनेगी अमीरी रेखा - Writer-रोशन लाल अग्रवाल, F...
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: कैसे बनेगी अमीरी रेखा - Writer-रोशन लाल अग्रवाल, F...: कैसे बनेगी अमीरी रेखा रोशन लाल अग्रवाल आज ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई है जो अमीरी रेखा बनाकर केवल अमीरी रेखा से अधिक...
कैसे बनेगी अमीरी रेखा - Writer-रोशन लाल अग्रवाल, Founder - EJF.
कैसे बनेगी अमीरी रेखा
आज ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई है जो अमीरी रेखा बनाकर केवल अमीरी रेखा से अधिक संपत्ति पर संपत्ति कर लगाकर बाकी सारे कर हटाकर संपत्ति कर से प्राप्त होने वाली रकम में से ही सरकार के बजट का खर्च काटकर शेष राशि को देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के समान रुप से लाभांश के रुप में वितरित करने का समर्थन करते हैं।
लेकिन उनमें से अधिकांश लोग मुझसे यह पूछते हैं कि मेरी यह बात तो पूरी तरह सही है और हम सब उसका समर्थन भी करते हैं लेकिन यह कम होगा कैसे और कौन करेगा ?
उन सबको मेरी यह सलाह है कि वह जहां पर भी है वही इस विचार को अपने पड़ोसियों पड़ोसियों दोस्तों रिश्तेदारों मित्रों और परिवार के लोगों को समझाना शुरू कर दें।
जैसे जैसे इस पर चर्चा करने वालों की संख्या बढ़ेगी वैसे ही वैसे समाज में इसके बारे में समझ भी बढ़ती जाएगी और इसमें सभी लोगों को अपनी समस्याओं का सही समाधान समझ में आने लगेगा
आपस में चर्चा करते रहने से हर बात उनके सामने दरवाजे की तरफ खुलने लगेगी और लोगों के साथ दो षड्यंत्र हो रहा है वह भी उनको दिखाई पड़ने लगेगा
इस काम को करना भी बहुत आसान है इसके लिए किसी को भी किसी के पीछे लगने या दूर जाकर जाने अपना रोज का कामकाज छोड़कर परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि यह क** अपने फालतू समय में आसानी से किया जा सकता है.
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगर...
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगर...: अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल लगता है कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राज...
अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल-EJF- Founder.
अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल
लगता है कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति पर उतर आए हैं वह अपने प्रतिद्वंदी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करें इस पर तो मुझे कोई एतराज नहीं है लेकिन उनके पास कोई डिग्री नहीं है इसे यदि वह उनकी कमजोरी बता रहे हैं तो वहम का शिकार हैं।
यह केवल भारत की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सच्चाई है कि समाज के हर क्षेत्र में अद्भुत ज्ञान की स्थापना करने वाले सारे के सारे विचारकों के पास कोई डिग्री नहीं होती और ना ही भविष्य में हो सकती है।
इसका कारण यह है कि बिल्कुल नईं खोज सामने वाला आदमी सर्वथा मौलिक बात समाज के सामने रखता है इसलिए उस विषय में किसी भी प्रकार की डिग्री पाने वाला कोई दूसरा व्यक्ति तो हो ही नहीं सकता।
लेकिन भविष्य में उस बिना डिग्री वाले व्यक्ति के ऊपर अनेक लोग डिग्रियां धारण करते हैं किंतु इसका अर्थ यह नहीं हो जाता कि डिग्रीधारी लोग उस बिना डिग्री धारी से अधिक ज्ञान रखते हो।
यदि हम आज भी समाज की वस्तु स्थिति को देखें तो आज की सारी समस्याएं अनेक डिग्रीधारी अपने आपको एकमेव विशेषज्ञ मांगने वाले लोगों द्वारा ही पैदा की गई है।
आज की परिस्थिति जन्य समस्याओं में से अधिकांश का निवारण सामान्य बिना डिग्री लोग ही कर रहे हैं।
Friday, April 29, 2016
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्प...
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्प...: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUS... : अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता। रोशन लाल अ...
Thursday, April 28, 2016
चोर की मां कौन ?-
चोर की मां कौन ?
रोशन लाल अग्रवाल
यह देश घोटालों का शिकार है आए दिन एक से एक विकराल घोटाला सामने आता रहता है अब हम लोग भी इनके अभ्यस्त हो गए हैं और सबने इसे वर्तमान व्यवस्था का सामान्य हिस्सा मान लिया है।
इसके कारण जब भी कोई घोटाला सामने आता है तो बहुत बड़ा होने पर भी पांच सात 10 दिन के लिए तो चर्चा में रहता है लेकिन बाद में वह अभी सबके ध्यान से उतर जाता है ऐसा लगता है कि हम ने घोटालों को सहज रुप से अपनी व्यवस्था का हिस्सा मान लिया है और इन को लेकर हमारी संवेदना भी समाप्त हो गई है।
क्या आप इस स्थिति को खतरनाक मानते हैं या फिर इसे एक सामान्य प्रक्रिया मानते हुए इसकी उपेक्षा कर दी जानी चाहिए यदि हम इसे गंभीरता मांगते हैं तो हमें वर्तमान संवेदनहीनता का कारण समझना चाहिए और इसके समाधान का उपाय भी पूरी गंभीरता के साथ करना चाहिए।
मेरी समझ में तो यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और इससे संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो सकती है इसलिए इसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
मेरी समझ में इस समस्या का मूल कारण अपने देश में निजी संपत्ति की गोपनीयता का कानून है जो हर व्यक्ति को अधिक से अधिक मात्रा में समाज से छिपाकर धन संग्रह करने को प्रेरित ही नहीं करता बल्कि बाध्य करता है।
यह जानते हुए भी कि हर व्यक्ति प्राकृतिक रूप से लोभ लालच और स्वार्थ की दुष्टप्रवृती का शिकार होता है जिस पर अंकुश रखना अनिवार्य है इस प्रकार की गोपनीयता का कोई औचित्य नहीं होता और इसे कायम रखकर सच पर आधारित व्यवस्था का निर्माण नहीं किया जा सकता।
इसलिए यदि हम अनेक प्रकार के षडयंत्रों घोटालों और अनेक प्रकार की जटिल समस्याओं से मुक्ति चाहते हैं तो हमें निजी संपत्ति की गोपनीयता के काले कानून को सबसे पहले समाप्त करना होगा इसलिए की उसके बिना घोटालों और षडयंत्रों को दूर करना तो असंभव है हम उनकी वास्तविक संख्या को भी नहीं जान पाएंगे।
कहावत है कि चोर को नहीं चोर की मां को मारा जाना चाहिए ताकि आगे चोर पैदा होने बंद हो जाएं। निजी संपत्ति की गोपनीयता का कानून वही चोरों की मां है जो सारे चोर पैदा कर रही है और इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। यही है आर्थिक न्याय- हमें गरीबी नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए।
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUS...
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUS...: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता। रोशन लाल अग्रवाल समाज में शांति की स्थापना करने के लिए हम अमीरी रेखा बनाना अत...
अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUSTICE.
समाज में शांति की स्थापना करने के लिए हम अमीरी रेखा बनाना अति आवश्यक मानते हैं तो यह समझना सबसे पहले बहुत जरूरी है कि अमीरी रेखा की हमारी सैद्धांतिक परिकल्पना क्या है और इसे कैसे और क्यों बनाया जाना चाहिए.
अमीरी रेखा प्राकृतिक संसाधनों को निजी धन के रूप में संग्रहित करने की वह मात्रा है जो प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी प्रकार की रोक टोक के संग्रहित करने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए.
सारे प्राकृतिक संसाधन ही मूलधन है और सबके जीवन का आधार है प्रत्येक व्यक्ति को जिंदा रहने के लिए इन के निरंतर उपभोग की जरूरत होती है कोई भी व्यक्ति इन संसाधनों का उपयोग किए बिना जिंदा नहीं रह सकता.
हर व्यक्ति सुखपूर्वक जिंदा रहना चाहता है इस लिए लोगों के बीच होनेवाला हर टकराव जिंदा रहने के इसी अधिकार का परिणाम होता है. इसका कारण यह है कि ये प्राकृतिक संसाधन प्रकृति में हमेशा सीमित मात्रा में ही विद्यमान रहते हैं और किसी एक व्यक्ति द्वारा अधिक मात्रा में संग्रहित कर लिए जाने से अन्य लोगों के लिए इनकी उपलब्धता कम हो जाती है और उनको जिंदा रहने के लिए ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है या अभाव का दुख उठाना पड़ता है जो लोगों के बीच टकराव और संघर्ष का मूल कारण होता है.
इसलिए लोगों के बीच शांति पूर्ण सामंजस्य की स्थापना करने के लिए सबसे पहले यह निर्धारित किया जाना बहुत आवश्यक हो जाता है कि एक व्यक्ति को कितनी मात्रा तक निजी धन संग्रह का मूल अधिकार होना चाहिए जिस मात्रा तक संग्रहित करने पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नए हो और ना ही कोई दूसरा व्यक्ति उस सीमा से कम मात्रा को किसी भी प्रकार से उससे छीन सके.
इस प्रकार अमीरी रेखा एक व्यक्ति द्वारा संग्रह की जा सकने वाली वह मात्रा है जिसे प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी प्रकार की बाधा के संग्रह कर सकें अर्थात कोई दूसरा व्यक्ति उस संग्रह पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं उठा सके.
मूल रूप से हम यह मानते हैं की यह सारे प्राकृतिक संसाधन हमें वरदान स्वरुप प्रकृति से प्राप्त होते हैं और इनका निर्माण किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं किया गया है और ना ही कोई कर सकता है हम अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अपने परिश्रम के द्वारा केवल इनका रुपांतरण मात्र कर सकते हैं और उपभोग करते हैं.
इन प्राकृतिक संसाधनों पर सब लोगों का समान जन्म सिद्ध मूलभूत अधिकार होता है जिसे न तो घटाया या बढ़ाया जा सकता है औैर न ही समाप्त किया जा सकता है अर्थात इस मूलभूत अधिकार का संबंध व्यक्ति की योग्यता अक्षमता या किसी भी प्रकार की मेहनत से नहीं होता.
ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति का यह मूलभूत निजी संपत्ति संग्रह का अधिकार न्याय के आधार पर केवल ओसत सीमा तक ही प्रदान किया जा सकता है क्योंकि किसी भी व्यक्ति द्वारा इससे अधिक मात्रा में धन संग्रह कर लिए जाने पर अन्य लोगों के मूलभूत अधिकार का हनन होगा जो उनमें टकराव का कारण बनेगा.
इसलिए ओसत सीमा तक संपत्ति रखने का अधिकार ही अमीरी रेखा है जो प्रत्येक व्यक्ति को करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए.
लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इससे अधिक मात्रा में धन संग्रह पर पूरी तरह रोक लगा दी जानी चाहिए बल्कि यह है कि इसे व्यक्ति का मूलभूत अधिकार - स्वामित्व का अधिकार - नहीं माना जाना चाहिए बल्कि उसके लिए व्यक्ति को समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए।
कर्जदार मानने का मतलब यह है कि उसे समाज को अधिक संपत्ति पर ब्याज देना होगा और ब्याज देकर वह उस अधिक संपत्ति को अपने पास रख सकेगा और स्वतंत्रता पूर्वक उसका उपयोग या उपभोग कर सकेगा।
ओसत सीमा से अधिक संपत्ति पर याद से होने वाली आय समाज की सामूहिक आए मानी जाएगी और उस पर किसी भी व्यक्ति विशेष का अधिकार नहीं होगा और ना ही किसी एक भी व्यक्ति को उसमें हिस्सेदारी के अधिकार से वंचित किया जा सकेगा।
अमीरी रेखा से अधिक संपत्ति पर ब्याज के माध्यम से प्राप्त होने वाली इस सामूहिक आय में से ही व्यवस्था के संचालन का खर्च काटा जाऐगा और शेष राशि को सभी लोगों के बीच समान रुप से बिना किसी भेदभाव के लाभांश के रुप में वितरित कर दिया जाएगा. इसे व्यवस्था से मिलने वाला अतिरिक्त लाभ माना जाएगा।
अमीरी रेखा बनाने की आवश्यकता इसलिए अनिवार्य रूप से पढ़ती है क्योंकि हर व्यक्ति प्राकृतिक रूप से लोभी और स्वार्थी होता है जिस पर न्यायपूर्ण अंकुश रखना अनिवार्य है. धन अर्जित करने की सब लोगों की क्षमताएं भी अलग-अलग होती हैं और किसी भी प्रकार का अंकुश न रहने की स्थिति में सब लोगों के बीच अधिक से अधिक मात्रा में धन संग्रह करने की होड़ लग जाएगी और सारी स्थिति " जिसकी लाठी उसकी भैंस या जंगलराज " में बदल जाएगी।
लेकिन इस प्रकार न्याय के आधार पर अमीरी रेखा बनाए जाने पर सब लोगों के बीच परस्पर सामंजस्य की स्थापना होगी और सब लोग एक दूसरे के साथ विश्वास सद्भाव सहयोग प्रेम और आत्मीयता के साथ भय मुक्त अभाव मुक्त शोषण मुक्त सुरक्षित होकर संपन्नता स्वतंत्रता संतोष और सुख शांति का जीवन जी सकेंगे।
यही हमारा लक्ष्य है और इसे पाने के लिए अमीरी रेखा की आवश्यकता को अच्छी तरह समझा जा सकता है यह लक्ष्य गरीबी रेखा के बल पर नहीं प्राप्त किया जा सकता और इसीलिए हमें अपनी अर्थव्यवस्था को अमीरी रेखा के आधार पर स्थापित करना चाहिए।
economicjustices.net- economyjustice.rl@gmail.com -9302224440
Blogspot by S.Z.Mallick (Journalist)
economicjustices.net- economyjustice.rl@gmail.com -9302224440
Blogspot by S.Z.Mallick (Journalist)
Subscribe to:
Posts (Atom)