"रोजगार" नहीँ "लाभाँश"
रोशन लाल अग्रवाल
प्रत्येक व्यक्ति को अपना जीवन चलाने के लिए निरंतर उपभोग की जरुरत पडती है। मनुष्य के उपभोग की सारी वस्तुए प्राकृतिक संसाधनोँ से प्राप्त होती है। लेकिन प्राकृतिक संसाधनो को उपभोग योग्य बनाने के लिए उनके रुपांतरण की जरुरत पड़ती हे जिस मेँ भारी मेहनत लगती है। किंतू हर मनुष्य न केवल कम से कम मेहनत करना चाहता हे बल्कि वह यह भी चाहता हे कि उसे अपने उपभोग की सारी वस्तुए पर्याप्त मात्रा मेँ मिलती रहे और उसे कभी भी अभाव का सामना न करना पड़े।
हमारी अर्थव्यवस्था का मूल उद्देश्य भी यही है कि उसमे हर व्यक्ति को उसकी योग्यता क्षमता ओर रुचि के अनुसार आर्थिक भूमिका मिले। वह जिस प्रकार का भी उत्पादन या सेवा प्रदान करे से उसे पर्याप्त आय होती रहे उसी का नाम रोजगार होता है।
प्रारंभ मेँ सभी प्रकार के रोजगार मेँ मानवीय परिश्रम की भूमिका ही मुख्य थी किंतु भोतिक विज्ञान की उन्नति के साथ साथ मानवीय श्रम का स्थान मशीने लेती जा रही है। जेसे जेसे मशीनीकरण बढ रहा हे वैसे ही वैसे मानवीय श्रम की भूमिका मेँ कमी आती जा रही है और उसकी भूमिका भी मुख्य की बजाय गोण होती जा रही हे और मशीनो के रुप मेँ साधनो की भूमिका ही प्रमुख हो गई है।
इस बदलाव के कारण व्यक्ति की आय का संबंध उसके परिश्रम से न रहकर उसके साधनो से स्थापित हो गया है। इसलिए पहले से ही साधन संपन्न लोगोँ की आय मेँ बेशुमार वृद्धि हो रही हे और वे लगातार अति संपन्न होते जा रहे हैं।
किंतु इसके कारण मनवीय श्रम प्रधान रोजगारों के अवसर घटते जा रहे हैं और पुराने रोजगारोँ मेँ लगे हुए लोगोँ की आय भी इतनी कम हो गई है कि उसके कारण उन्हें भारी अभाव का जीवन जीना पड़ रहा है और आने वाले समय मेँ यह भी निश्चित है कि एक दिन ऐसा भी आ जाए जब मानवीय श्रम के लिए कोई भी अवसर न रह जाए।
इस स्थिति मेँ अत्यंत गंभीर प्रश्न यह है कि तब प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक आय का श्रोत क्या होगा ?
यह प्रश्न इतना महत्वपूर्ण हेँ कि अब इसकी उपेक्षा नहीँ की जा सकती क्यूंकि इससे पूरी मानवीय सभ्यता का भविष्य ही नहीँ बल्कि धरती के अस्तित्व का प्रश्न भी जुड़ा हुआ है।
"
लाभांश"
इस जटिल समस्या का सरलतम स्थाई और न्याय पूर्ण समाधान है। मनुष्य के उपभोग के काम आने वाली किसी भी वस्तु का उत्पादन या निर्माण करने के लिए दो वस्तुओं का होना परम आवश्यक हे जिस मेँ पहला हे प्राकृतिक संसाधन और दूसरा है व्यक्ति की मेहनत।
प्राकृतिक संसाधनो पर सब का समान अधिकार होता है और व्यक्ति की मेहनत पर सबका अपना अपना अधिकार होता है।
भौतिक विज्ञान की उन्नति से मनुष्य को जो अतिरिक्त लाभ मिला हे वह प्राकृतिक संसाधनो की भूमिका के कारण मिला है।
सभी प्रकार की मशीनें व उपकरण प्राकृतिक संसाधनों का ही रुपांतरण मात्र हैं। इसलिए भौतिक विज्ञान की उन्नति से और साधनो की भूमिका मेँ हुई इस वृद्धि से होने वाले अतिरिक्त लाभ मेँ सबका समान हिस्सा होना चाहिए।
क्यूंकि न्याय के आधार पर एक व्यक्ति को औसत सीमा तक ही प्राकृतिक संसाधनो का स्वामित्व प्रदान किया जा सकता है।
इसलिए यदि एक व्यक्ति के पास औसत सीमा से अधिक धन संपत्ति है। वह उसका न तो मालिक माना जा सकता है
और न हीँ उससे मिलने वाले अतिरिक्त लाभ का व्यक्तिगत हक़दार ही माना जा सकता है। इसलिए औसत सीमा से अधिक संपत्ति के लिए वह केवल प्रबंधक मात्र है और समाज का कर्जदार भी है।
अतः इस अतिरिक्त संपत्ति पर ब्याज की दर से कर लिया जाना चाहिए और इस प्रकार से होने वाली आय को समाज का सकल अतिरिक्त सामूहिक लाभ माना जाना चाहिए।
इस सकल सामूहिक लाभ मेँ से सरकार के बजट का खर्च (व्यवस्था संचालन का खर्च) काटने पर शेष बची हुई राशि ही शुद्ध राष्ट्रीय लाभ होगी जिस पर देश के सारे नागरिकोँ का समान अधिकार होगा।
इसलिए इस शुद्ध लाभ को देश के सारे नागरिकोँ मेँ बिना किसी भेदभाव के बराबर बराबर लाभांश के रुप मेँ बांट दिया जाना चाहिये।
लाभ के इस प्रकार वितरण से देश के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन को सम्मान पूर्वक जीने के लिए पर्याप्त धन निरंतर मिलता रहेगा और सब लोग सुख शांति संपन्नता सद्भाव विश्वास और पारस्परिक सुरक्षा संतोष जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
इसलिए अब लाभांश ही रोजगार का व्यावहारिक विकल्प है और वही सामाजिक व्यवस्था का आधार बन सकता है।
कृपया अवश्य देखिए और गहराई से समझने का प्रयास कीजिए। अपनी प्रतिक्रिया हमें ज़रूर दें।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-