आर्थिक न्याय के बारे में एक सुझाव।
रोशन लाल अग्रवाल
समाज में आर्थिक न्याय के संबंध में मेरे द्वारा रखे जा रहे लगातार विचारों पर अनेक लोगों की सहमति निरंतर मिल रही हैं और उनमें से बहुत से लोग साथ में आकर समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं तो बहुत से लोग उनको क्या करना चाहिए यह बात भी पूछते रहते हैं मैं उन सबको धन्यवाद देता हूं।
उन सभी मित्रों से मेरा निवेदन है कि यदि आपको आर्थिक न्याय के संबंध में मेरे द्वारा रखे जा रहे विचार और विश्लेषण यह भी ठीक लगते हैं तो आप इन्हें समाज में ले जाने के लिए अपने ही स्थान से तत्काल शुरू कर दें क्योंकि हम सब एक साथ आ पाएंगे और कब क्या होगा इससे अच्छा यह है कि हम बात को ठीक प्रकार से समझ कर अपने-अपने तबकों में इस बात को पूरी सच्चाई और स्पष्टता के साथ रखने का काम करें। आर्थिक न्याय की बात जैसे जैसे समाज मैं जानी शुरू होगी वैसे ही वैसे उस पर लोग आपस में चर्चा करेंगे और अनेक लोग उसकी गहराई में जाकर उसे सही मानेंगे।
हमारी सफलता का रास्ता यही है कि हम अपनी बात को ठीक प्रकार से लोगों के बीच रखते रहें और उनको चिंतन मनन और चर्चा करने के लिए स्वतंत्र छोड़ दें यदि कोई बात पूछे तो उसका सही उत्तर दें।
हमारा अधिकार केवल अपनी बात कहने तक ही है उसे मानने या न मानने का अंतिम अधिकार तो सब लोगों का अपना-अपना सुरक्षित है सारे लोग हमारा समर्थन नहीं करेंगे ऐसा सोचने की गलती हमें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
लेकिन मेरा सभी विचारवान लोगों से यह जरूर निवेदन है कि आप आर्थिक न्याय की हमारी बात से भले ही सहमत न हो लेकिन समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना तो होनी ही चाहिए भले ही उसका विचार मेरी वजह कोई भी दूसरा व्यक्ति रखे उन्ही में एक आप भी हो सकते हैं।
इसलिए न्याय क्या है यह प्रश्न समाज के सब लोगों के मन में गहराई से उठने लगे तो इसमें सबका कल्याण होगा और लोगों के बीच की असहमति या और संतोष इसीसे सहमति में बदल सकेगी।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-