Thursday, April 28, 2016

अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUSTICE.

अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता। 

रोशन लाल अग्रवाल 
समाज में शांति की स्थापना करने के लिए हम अमीरी रेखा बनाना अति आवश्यक मानते हैं तो यह समझना सबसे पहले बहुत जरूरी है कि अमीरी रेखा की हमारी सैद्धांतिक परिकल्पना क्या है और इसे कैसे और क्यों बनाया जाना चाहिए.

अमीरी रेखा प्राकृतिक संसाधनों को निजी धन के रूप में संग्रहित करने की वह मात्रा है जो प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी प्रकार की रोक टोक के संग्रहित करने की पूरी स्वतंत्रता होनी चाहिए.

सारे प्राकृतिक संसाधन ही मूलधन है और सबके जीवन का आधार है प्रत्येक व्यक्ति को जिंदा रहने के लिए इन के निरंतर उपभोग की जरूरत होती है कोई भी व्यक्ति इन संसाधनों का उपयोग किए बिना जिंदा नहीं रह सकता.
हर व्यक्ति सुखपूर्वक जिंदा रहना चाहता है इस लिए लोगों के बीच होनेवाला हर टकराव जिंदा रहने के इसी अधिकार का परिणाम होता है. इसका कारण यह है कि ये प्राकृतिक संसाधन प्रकृति में हमेशा सीमित मात्रा में ही विद्यमान रहते हैं और किसी एक व्यक्ति द्वारा अधिक मात्रा में संग्रहित कर लिए जाने से अन्य लोगों के लिए इनकी उपलब्धता कम हो जाती है और उनको जिंदा रहने के लिए ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है या अभाव का दुख उठाना पड़ता है जो लोगों के बीच टकराव और संघर्ष का मूल कारण होता है.
इसलिए लोगों के बीच शांति पूर्ण सामंजस्य की स्थापना करने के लिए सबसे पहले यह निर्धारित किया जाना बहुत आवश्यक हो जाता है कि एक व्यक्ति को कितनी मात्रा तक निजी धन संग्रह का मूल अधिकार होना चाहिए जिस मात्रा तक संग्रहित करने पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नए हो और ना ही कोई दूसरा व्यक्ति उस सीमा से कम मात्रा को किसी भी प्रकार से उससे छीन सके.
इस प्रकार अमीरी रेखा एक व्यक्ति द्वारा संग्रह की जा सकने वाली वह मात्रा है जिसे प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी प्रकार की बाधा के संग्रह कर सकें अर्थात कोई दूसरा व्यक्ति उस संग्रह पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं उठा सके.

मूल रूप से हम यह मानते हैं की यह सारे प्राकृतिक संसाधन हमें वरदान स्वरुप प्रकृति से प्राप्त होते हैं और इनका निर्माण किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं किया गया है और ना ही कोई कर सकता है हम अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अपने परिश्रम के द्वारा केवल इनका रुपांतरण मात्र कर सकते हैं और उपभोग करते हैं.
इन प्राकृतिक संसाधनों पर सब लोगों का समान जन्म सिद्ध मूलभूत अधिकार होता है जिसे न तो घटाया या बढ़ाया जा सकता है औैर न ही समाप्त किया जा सकता है अर्थात इस मूलभूत अधिकार का संबंध व्यक्ति की योग्यता अक्षमता या किसी भी प्रकार की मेहनत से नहीं होता.
ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति का यह मूलभूत निजी संपत्ति संग्रह का अधिकार न्याय के आधार पर केवल ओसत सीमा तक ही प्रदान किया जा सकता है क्योंकि किसी भी व्यक्ति द्वारा इससे अधिक मात्रा में धन संग्रह कर लिए जाने पर अन्य लोगों के मूलभूत अधिकार का हनन होगा जो उनमें टकराव का कारण बनेगा.
इसलिए ओसत सीमा तक संपत्ति रखने का अधिकार ही अमीरी रेखा है जो प्रत्येक व्यक्ति को करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए.

लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इससे अधिक मात्रा में धन संग्रह पर पूरी तरह रोक लगा दी जानी चाहिए बल्कि यह है कि इसे व्यक्ति का मूलभूत अधिकार - स्वामित्व का अधिकार - नहीं माना जाना चाहिए बल्कि उसके लिए व्यक्ति को समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए। 
कर्जदार मानने का मतलब यह है कि उसे समाज को अधिक संपत्ति पर ब्याज देना होगा और ब्याज देकर वह उस अधिक संपत्ति को अपने पास रख सकेगा और स्वतंत्रता पूर्वक उसका उपयोग या उपभोग कर सकेगा। 
ओसत सीमा से अधिक संपत्ति पर याद से होने वाली आय समाज की सामूहिक आए मानी जाएगी और उस पर किसी भी व्यक्ति विशेष का अधिकार नहीं होगा और ना ही किसी एक भी व्यक्ति को उसमें हिस्सेदारी के अधिकार से वंचित किया जा सकेगा। 
अमीरी रेखा से अधिक संपत्ति पर ब्याज के माध्यम से प्राप्त होने वाली इस सामूहिक आय में से ही व्यवस्था के संचालन का खर्च काटा जाऐगा और शेष राशि को सभी लोगों के बीच समान रुप से बिना किसी भेदभाव के लाभांश के रुप में वितरित कर दिया जाएगा. इसे व्यवस्था से मिलने वाला अतिरिक्त लाभ माना जाएगा। 
अमीरी रेखा बनाने की आवश्यकता इसलिए अनिवार्य रूप से पढ़ती है क्योंकि हर व्यक्ति प्राकृतिक रूप से लोभी और स्वार्थी होता है जिस पर न्यायपूर्ण अंकुश रखना अनिवार्य है. धन अर्जित करने की सब लोगों की क्षमताएं भी अलग-अलग होती हैं और किसी भी प्रकार का अंकुश न रहने की स्थिति में सब लोगों के बीच अधिक से अधिक मात्रा में धन संग्रह करने की होड़ लग जाएगी और सारी स्थिति " जिसकी लाठी उसकी भैंस या जंगलराज " में बदल जाएगी। 
लेकिन इस प्रकार न्याय के आधार पर अमीरी रेखा बनाए जाने पर सब लोगों के बीच परस्पर सामंजस्य की स्थापना होगी और सब लोग एक दूसरे के साथ विश्वास सद्भाव सहयोग प्रेम और आत्मीयता के साथ भय मुक्त अभाव मुक्त शोषण मुक्त सुरक्षित होकर संपन्नता स्वतंत्रता संतोष और सुख शांति का जीवन जी सकेंगे। 

यही हमारा लक्ष्य है और इसे पाने के लिए अमीरी रेखा की आवश्यकता को अच्छी तरह समझा जा सकता है यह लक्ष्य गरीबी रेखा के बल पर नहीं प्राप्त किया जा सकता और इसीलिए हमें अपनी अर्थव्यवस्था को अमीरी रेखा के आधार पर स्थापित करना चाहिए। 
economicjustices.net- economyjustice.rl@gmail.com -9302224440
Blogspot by S.Z.Mallick (Journalist)

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-