ब्याज का स्वामी कौन ?
रोशन लाल अग्रवाल
ब्याज ! संपत्ति से मिलने वाला अतिरिक्त लाभ है। इसका व्यक्ति की मेहनत से कोई संबंध नहीं है। यह सामूहिक अर्थव्यवस्था का परिणाम है।
कोई भी व्यक्ति अकेले इसे नहीं पैदा कर सकता। यह धन के अतिरिक्त संचय से पैदा होता है।
यह मनुष्य की शोषणकारी प्रवृति को बढ़ाता है। इस पर व्यक्ति का स्वामित्व विनाशकारी होता है। योग और स्वास्थ्य मानवीय स्वभाव का प्राकृतिक हिस्सा है। इसलिए उसे समाप्त नहीं किया जा सकता. केवल अंकुश रखा जा सकता है। इसलिए न्याय और लोक कल्याण के लिए ब्याज की आय पर व्यक्ति का स्वामित्व नहीं होना चाहिए। इसका बंटवारा सब लोगों ने समान रुप से लाभांश के रुप में होना चाहिए।
इससे मनुष्य की शोषणकारी प्रवृति पर अंकुश लगेगा। इससे समाज में धन की स्थिति संतुलित होगी। धन का संतुलन ही सबके सुख का आधार है।
अधिकता और अभाव दोनों ही विनाशकारी हैं। संतुलन ही अमीरी रेखा है। संतुलन ही न्याय है।
ब्याज मुक्त अर्थव्यवस्था ही संतुलन का मार्ग है। यह सब की संतुष्टि का मार्ग है। यह समाज में स्थाई शांति की स्थापना का सहज सरल और न्याय पूर्ण मार्ग है। यह सब की समृद्धि और सुरक्षा की गारंटी है। तो फिर इसे आपका समर्थन क्यों नहीं मिलना चाहिए।
यदि सहमत है तो इसके लिए लोगों को समझाइए, ताकि समाज में अमीरी रेखा बन सके। सब लोग सुरक्षित समृद्धि और सुख शांति का जीवन जी सकें। मैं कहीं कोई अभाव हो न कोई असुरक्षा नहीं अभाव और असंतोषइसमें किसी के साथ भी कोई अन्याय नहीं है। सबल को सुरक्षा स्वतंत्रतासमृद्धि सम्मान और आत्मीयता के अतिरिक्त आत्म संतुष्टि का परम सुख अर्थात आनंद भी है। निर्बल के लिए सम्मान सुरक्षा स्वतंत्रता समृद्धि व शोषण से मुक्ति है।

No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-