Tuesday, April 26, 2016

गरीबी रेखा बनाम अमीरी रेखा= Blogger by S.Z.MALLICK(Journalist)

गरीबी रेखा बनाम अमीरी रेखा


रोशन लाल अग्रवाल 

पूरी दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश हों जहां की सरकार अपने देश में गरीबों या समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने के नाम पर गरीबी रेखा के आधार पर किसी न किसी प्रकार का स्थाई या अस्थाई कार्यक्रम न चला रही हो। 

इसका स्पष्ट मतलब यह है कि आज पूरी दुनिया में जो भी व्यवस्थाएं चल रही हैं उन सभी में अनेक लोग गरीब हैं और अपने न्यायपूर्ण अधिकारों से वंचित हैं। 
वास्तव में यह व्यवस्था का बहुत बड़ा दोष है लेकिन इसके संचालक इस दोष के ऊपर चिंतन करने और उसका न्यायपूर्ण और तर्क सम्मत समाधान करने की बजाए पीड़ित लोगों को केवल कुछ सहायता देकर बेहतर जीवन प्रदान करने का भ्रम बनाए रखना चाहते हैं। 


वे इस बात को नहीं समझना चाहते कि यदि समाज में किसी भी प्रकार की विकृति है तो उस का समाधान व्यवस्था में उपयुक्त परिवर्तन करके होना चाहिए न कि सहायता के द्वारा। वास्तव में इस प्रकार की मानवीय सहायता एक छलावा मात्र है और इसका निर्माण उच्च कोटि के धूर्त या अज्ञानी लोगों द्वारा किया गया है ताकि इस प्रकार की शोषणकारी व्यवस्था निरंतर चलाई जा सके। दांन दया सहायता आदि व्यक्ति विशेष के गुण अवश्य होते हैं लेकिन ये किसी न्याय पूर्ण व्यवस्था के आधार नहीं हो सकते। 
न्याय पूर्ण व्यवस्था एक व्यक्ति के न्याय पूर्ण अधिकारों की नींव पर ही स्थापित की जा सकती है न कि शक्तिशाली या संपन्न लोगों की दया के आधार पर। 
मूल रूप से यह अज्ञान है या षडयन्त्र यह विवाद का विषय हो सकता है लेकिन इससे हर व्यक्ति को उसका अन्याय पूर्ण अधिकार कभी नहीं मिल सकता। 
लेकिन अमीरी रेखा के आधार पर बनाई जाने वाली व्यवस्था प्रत्येक व्यक्ति को उसके न्याय पूर्ण अधिकार प्रदान करती है और शोषण के शिकार लोगों को शोषकों की दया पर नहीं छोड़ती। 

इस प्रकार गरीबी रेखा और अमीरी रेखा के बीच आधारभूत सैद्धांतिक अंतर है जिसे गंभीरता पूर्वक समझा जाना चाहिएआ किसे समाज के लिए कल्याणकारी माना जाना चाहिए सबको इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-