Saturday, April 30, 2016

अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल-EJF- Founder.

अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल 




लगता है कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति पर उतर आए हैं वह अपने प्रतिद्वंदी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करें इस पर तो मुझे कोई एतराज नहीं है लेकिन उनके पास कोई डिग्री नहीं है इसे यदि वह उनकी कमजोरी बता रहे हैं तो वहम का शिकार हैं। 
यह केवल भारत की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सच्चाई है कि समाज के हर क्षेत्र में अद्भुत ज्ञान की स्थापना करने वाले सारे के सारे विचारकों के पास कोई डिग्री नहीं होती और ना ही भविष्य में हो सकती है। 
इसका कारण यह है कि बिल्कुल नईं खोज सामने वाला आदमी सर्वथा मौलिक बात समाज के सामने रखता है इसलिए उस विषय में किसी भी प्रकार की डिग्री पाने वाला कोई दूसरा व्यक्ति तो हो ही नहीं सकता। 
लेकिन भविष्य में उस बिना डिग्री वाले व्यक्ति के ऊपर अनेक लोग डिग्रियां धारण करते हैं किंतु इसका अर्थ यह नहीं हो जाता कि डिग्रीधारी लोग उस बिना डिग्री धारी से अधिक ज्ञान रखते हो। 
यदि हम आज भी समाज की वस्तु स्थिति को देखें तो आज की सारी समस्याएं अनेक डिग्रीधारी अपने आपको एकमेव विशेषज्ञ मांगने वाले लोगों द्वारा ही पैदा की गई है।  
आज की परिस्थिति जन्य समस्याओं में से अधिकांश का निवारण सामान्य बिना डिग्री लोग ही कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-