आज अपने देश में उन तथाकथित डिग्रीधारी बुद्धि जीवी लोगों की भारी संख्या है जो अपनी डिग्रियों के बल पर अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, न्यायमूर्ति और राजनीतिज्ञ कहला कर ऊंचा - ऊंचे सरकारी पदों पर बैठ कर लाखों रुपये महीने का वेतन और अनेक प्रकार की अन्य सुविधाओं का भोग कर रहे हैं, लेकिन उनमें देश की किसी भी समस्या का समाधान करने की क्षमता नहीं है।
यदि उनमें देश की समस्याओं को हल करने की क्षमता होती तो इस देश के 90% लोगभयानक गरीबी बेरोजगारी अभाव भुखमरी शोषण अन्यायपूर्ण असमानता अत्याचार असंतोष टकराव अपराध उपेक्षा अपमान लाचारी और गुलामी का बदहाल जानवरों जैसा जीवन जीने के लिए मजबूर नहीं होता।
तो फिर सवाल यह उठता है कि जब यह किसी काम के ही नहीं है तो देश की जनता का खून चूस चूस कर सत्ता में बैठे सत्ताधीश इन नकली बुद्धिजीवियों को क्यों पाल पोस रहे हैं और देश की जनता का शोषण कर रहे हैं यह देश की जनता के साथ खुला षड्यंत्र है जिसे तत्काल बंद होना चाहिए।
मेरी राय में ये तथाकथित बुद्धिजीवी बिल्ली की विष्ठा के समान हैं जिसका उपयोग न तो घर लीपने के लिए किया जा सकता है और ना ही जलाने के इंधन के रूप में। समाज को इन लोगों के षड्यंत्र से बाहर निकलना होगा और इसे गहराई से समझना भी होगा।
यदि यह लोग देश की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो फिर इन्हें विशेषज्ञ विचारक और दार्शनिक कहलाने का कोई अधिकार नहीं है और ना ही इनको इस प्रकार समाज का शोषण करना चाहिए यह अपराध पाप और दुष्कर्म है।
वास्तव में यह सत्ता के दलाल होते हैं जो सत्ताधीशों द्वारा रचित जाने वाले षड्यंत्रों का मोहरा बनते हैं और सत्ताधीशों द्वारा रचे गए षड्यंत्रों के जाल में अपनी विशेषज्ञता का आवरण डालकर धोखा खाने के लिए मजबूर करते हैं यह धोखाधड़ी का एक मनोवैज्ञानिक षड्यंत्र होता है।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-