Wednesday, March 1, 2017

वर्तमान में समाज में जितनी भी समस्याऐं दिखाई पड़ रही हैं , उन सबका मूल कारण आर्थिक अन्याय है.

वर्तमान में समाज में जितनी भी समस्याऐं दिखाई पड़ रही हैं , उन सबका मूल कारण आर्थिक अन्याय है.
इन का स्थाई सहज और न्यायपूर्ण समाधान केवल आर्थिक न्याय पूर्ण वितरण है.
इसके लिये एक व्यक्ति को केवल औसत सीमा तक ही धन का स्वामी माना जाना चाहिये और इससे अधिक सम्पत्ति का मालिक नहीं माना जाना चाहिये बल्कि उसे समाज का कर्जदार माना जाना चाहिये़
अतः उसकी औसत से अधिक सम्पत्ति पर ब्याज की दर से सम्पत्तिकर लगाया जाना चाहिये.अन्य सभी करों को समाप्त कर दिया जाना चाहिये.
सम्पत्ति कर से प्राप्त आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिये और शेष बचा धन शुद्ध राष्ट्रीय लाभ माना जाना चाहिये.
अब सबको रोजगार नहीं दिया जा सकता.सबको लाभांश आसानी से दिया जा सकता है.
इसे देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से "लाभांश" के रूप नें बांट दिया जाना चाहिये.़
सर्वे भवन्तु सुखिनः
सरवे सन्तु निरामया.
सरवे भद्राणि पश्यन्तु
मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-