Saturday, April 30, 2016

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: कैसे बनेगी अमीरी रेखा - Writer-रोशन लाल अग्रवाल, F...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: कैसे बनेगी अमीरी रेखा - Writer-रोशन लाल अग्रवाल, F...: कैसे बनेगी अमीरी रेखा रोशन लाल अग्रवाल  आज ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई है जो अमीरी रेखा बनाकर केवल अमीरी रेखा से अधिक...

कैसे बनेगी अमीरी रेखा - Writer-रोशन लाल अग्रवाल, Founder - EJF.

कैसे बनेगी अमीरी रेखा



रोशन लाल अग्रवाल 

आज ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई है जो अमीरी रेखा बनाकर केवल अमीरी रेखा से अधिक संपत्ति पर संपत्ति कर लगाकर बाकी सारे कर हटाकर संपत्ति कर से प्राप्त होने वाली रकम में से ही सरकार के बजट का खर्च काटकर शेष राशि को देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के समान रुप से लाभांश के रुप में वितरित करने का समर्थन करते हैं। 

लेकिन उनमें से अधिकांश लोग मुझसे यह पूछते हैं कि मेरी यह बात तो पूरी तरह सही है और हम सब उसका समर्थन भी करते हैं लेकिन यह कम होगा कैसे और कौन करेगा ?
उन सबको मेरी यह सलाह है कि वह जहां पर भी है वही इस विचार को अपने पड़ोसियों पड़ोसियों दोस्तों रिश्तेदारों मित्रों और परिवार के लोगों को समझाना शुरू कर दें। 
जैसे जैसे इस पर चर्चा करने वालों की संख्या बढ़ेगी वैसे ही वैसे समाज में इसके बारे में समझ भी बढ़ती जाएगी और इसमें सभी लोगों को अपनी समस्याओं का सही समाधान समझ में आने लगेगा
आपस में चर्चा करते रहने से हर बात उनके सामने दरवाजे की तरफ खुलने लगेगी और लोगों के साथ दो षड्यंत्र हो रहा है वह भी उनको दिखाई पड़ने लगेगा
इस काम को करना भी बहुत आसान है इसके लिए किसी को भी किसी के पीछे लगने या दूर जाकर जाने अपना रोज का कामकाज छोड़कर परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि यह क** अपने फालतू समय में आसानी से किया जा सकता है.

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगर...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगर...: अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल  लगता है कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राज...

अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल-EJF- Founder.

अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति- रोशन लाल अगरवाल 




लगता है कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल नितांत घटिया राजनीति पर उतर आए हैं वह अपने प्रतिद्वंदी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करें इस पर तो मुझे कोई एतराज नहीं है लेकिन उनके पास कोई डिग्री नहीं है इसे यदि वह उनकी कमजोरी बता रहे हैं तो वहम का शिकार हैं। 
यह केवल भारत की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सच्चाई है कि समाज के हर क्षेत्र में अद्भुत ज्ञान की स्थापना करने वाले सारे के सारे विचारकों के पास कोई डिग्री नहीं होती और ना ही भविष्य में हो सकती है। 
इसका कारण यह है कि बिल्कुल नईं खोज सामने वाला आदमी सर्वथा मौलिक बात समाज के सामने रखता है इसलिए उस विषय में किसी भी प्रकार की डिग्री पाने वाला कोई दूसरा व्यक्ति तो हो ही नहीं सकता। 
लेकिन भविष्य में उस बिना डिग्री वाले व्यक्ति के ऊपर अनेक लोग डिग्रियां धारण करते हैं किंतु इसका अर्थ यह नहीं हो जाता कि डिग्रीधारी लोग उस बिना डिग्री धारी से अधिक ज्ञान रखते हो। 
यदि हम आज भी समाज की वस्तु स्थिति को देखें तो आज की सारी समस्याएं अनेक डिग्रीधारी अपने आपको एकमेव विशेषज्ञ मांगने वाले लोगों द्वारा ही पैदा की गई है।  
आज की परिस्थिति जन्य समस्याओं में से अधिकांश का निवारण सामान्य बिना डिग्री लोग ही कर रहे हैं। 

Friday, April 29, 2016

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्प...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्प...: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUS... : अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता।  रोशन लाल अ...

Thursday, April 28, 2016

चोर की मां कौन ?-

चोर की मां कौन ?

रोशन लाल अग्रवाल
 
 यह देश घोटालों का शिकार है आए दिन एक से एक विकराल घोटाला सामने आता रहता है अब हम लोग भी इनके अभ्यस्त हो गए हैं और सबने इसे वर्तमान व्यवस्था का सामान्य हिस्सा मान लिया है। 
इसके कारण जब भी कोई घोटाला सामने आता है तो बहुत बड़ा होने पर भी पांच सात 10 दिन के लिए तो चर्चा में रहता है लेकिन बाद में वह अभी सबके ध्यान से उतर जाता है ऐसा लगता है कि हम ने घोटालों को सहज रुप से अपनी व्यवस्था का हिस्सा मान लिया है और इन को लेकर हमारी संवेदना भी समाप्त हो गई है। 

क्या आप इस स्थिति को खतरनाक मानते हैं या फिर इसे एक सामान्य प्रक्रिया मानते हुए इसकी उपेक्षा कर दी जानी चाहिए यदि हम इसे गंभीरता मांगते हैं तो हमें वर्तमान संवेदनहीनता का कारण समझना चाहिए और इसके समाधान का उपाय भी पूरी गंभीरता के साथ करना चाहिए। 
मेरी समझ में तो यह एक अत्यंत गंभीर मामला है और इससे संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो सकती है इसलिए इसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। 
मेरी समझ में इस समस्या का मूल कारण अपने देश में निजी संपत्ति की गोपनीयता का कानून है जो हर व्यक्ति को अधिक से अधिक मात्रा में समाज से छिपाकर धन संग्रह करने को प्रेरित ही नहीं करता बल्कि बाध्य करता है। 
यह जानते हुए भी कि हर व्यक्ति प्राकृतिक रूप से लोभ लालच और स्वार्थ की दुष्टप्रवृती का शिकार होता है जिस पर अंकुश रखना अनिवार्य है इस प्रकार की गोपनीयता का कोई औचित्य नहीं होता और इसे कायम रखकर सच पर आधारित व्यवस्था का निर्माण नहीं किया जा सकता। 
इसलिए यदि हम अनेक प्रकार के षडयंत्रों घोटालों और अनेक प्रकार की जटिल समस्याओं से मुक्ति चाहते हैं तो हमें निजी संपत्ति की गोपनीयता के काले कानून को सबसे पहले समाप्त करना होगा इसलिए की उसके बिना घोटालों और षडयंत्रों को दूर करना तो असंभव है हम उनकी वास्तविक संख्या को भी नहीं जान पाएंगे। 
कहावत है कि चोर को नहीं चोर की मां को मारा जाना चाहिए ताकि आगे चोर पैदा होने बंद हो जाएं। निजी संपत्ति की गोपनीयता का कानून वही चोरों की मां है जो सारे चोर पैदा कर रही है और इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। यही है आर्थिक न्याय- हमें गरीबी नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए। 
ब्लागिंग रिपोटिंग - एस. जेड. मालिक(पत्रकार) economyjustice.rl@gmail.com www.economicjustices.net. 

    

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUS...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता ECONOMIC JUS...: अमीरी रेखा की परिकल्पना और अनिवार्यता।  रोशन लाल अग्रवाल   समाज में शांति की स्थापना करने के लिए हम अमीरी रेखा बनाना अत...