Tuesday, July 12, 2016

economic or educational status of Muslims is worse than other faiths in all countries of the world


Blogger-S.Z.Mallick(Journalist)

Not only in India but also in all countries of the world, economic or educational status of Muslims is worse than other faiths.
Maybe it provoked them frustrating to terrorism is more easily stimulated. Because they more easily become a victim of emotional intrigues and the enemies of humanity in the name of Islam sit.
Because the terrorist who carried out the Muslims are maligned but deadly weapons trafficking and conspiracy to gather yen Ken Prkaren huge asset not raised any finger on Kari robber capitalists.
For the plight of the Muslims towards Islam and any other audience than can not be held responsible.
What we need today is that Islam Sekht best followers of Islam and do not overlook the weakness space introspection so that Islam could become the bearer of peace and not terrorism.

Sunday, July 10, 2016

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: Our country has been makes lies corrupted cheaters...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: Our country has been makes lies corrupted cheaters...: हमारा देश झूठों धूर्तो मक्कारों मूर्खों और षड्यंत्रकारी लोगों के लिए स्वर्ग  बना हुआ है।  रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आ...

Our country has been makes lies corrupted cheaters conspirators and fools, paradise for those pupils. Blogger by S.Z.Mallick (Journalist)


हमारा देश झूठों धूर्तो मक्कारों मूर्खों और षड्यंत्रकारी लोगों के लिए स्वर्ग  बना हुआ है। 




रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय )


असली समस्या यह है कि हमारा देश झूठों धूर्तो मक्कारों मूर्खों और षड्यंत्रकारी लोगों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। 
जाकिर नायक जैसे अनगिनत लोग हिन्दुओं में भी हैं जो इसी प्रकार समाज में पूरे माहौल को जहरीला बना रहे हैं सारा मुद्दा सही और गलत का न होकर हिंदुओं मुसलमानों के बीच घटिया विवाद बनकर रह गया है यदि वास्तव में हमारे मन में समाज के प्रति दर्द है तो देश के कानूनों में उचित बदलाव होना चाहिए। 
जिस देश में आम आदमी उपेक्षा और अपमान का जीवन जी रहा हो 75% लोग दोनों समय का भरपेट भोजन नहीं पा रहे हो 95% लोगों की देश की पूरी राजनीतिक प्रणाली में कोई वास्तविक भागीदारी ही नहीं हो और देश की 75% संपत्ति और पूरी सत्ता मुट्ठी भर लोगों के हाथ में सिमटी हुई हो उसमें धर्म के नाम पर बेहूदा बकवास होना क्या मानवता के प्रति अक्षम्य अपराध नहीं है? इस प्रश्न का उत्तर सब लोगों को दूसरों से नहीं अपने से ही पूछना चाहिए। 

जब देश में न्याय के नाम पर द्रोपदी का ही चीर हरण खुले आम हो रहा हो तो हमारी उंगली सत्ता चलाने वाले लोगों की तरफ उठनी चाहिए।  आज देश में हो रहे सभी भयानक अपराधों की जड़ें हमारी विधायिका में बैठे अपराधी तत्वों तक जा रही हैं समाज की रक्षा के लिए बनी हुई व्यवस्था ही समाज के जी का जंजाल बन कर रह गई है। 
मेरा यह दावा है कि देश की सारी समस्याओं का समाधान केवल न्याय पूर्व संपत्ति अधिकार में है एक व्यक्ति को न्याय के आधार पर औसत सीमा तक संपत्ति रखने का मूलभूत अधिकार भी दिया जाना चाहिए और इससे अधिक संपत्ति के लिए व्यक्ति को मालिक ने मानकर समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए जब तक एक व्यक्ति के संपत्ति अधिकार की न्यायोचित सीमा का निर्धारण नहीं होगा तब तक समाज की किसी भी समस्या का वास्तविक समाधान नहीं हो सकता साम्राज्यवाद और पूंजीवाद सभी असीमित निजी संपत्ति अधिकार से पैदा होते हैं। 
असीमित संपत्ति अधिकार एक व्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं बल्कि उदंडता है और उदंडता के आधार पर कोई न्याय पूर्ण व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती इसलिए जब तक देश में अमीरी रेखा नहीं बनाई जाएगी तब तक झूठे लोकतंत्र के नाम पर यह तमाशा इसी प्रकार चलता रहेगा। 

Friday, July 8, 2016

Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)


गरीबी रेखा नहीं , अमीरी रेखा बननी चाहिये। 

 यही न्यायोचित अधिकार है।  


 रोशन लाल अग्रवाल

 (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)  

देश के सारे प्राकृतिक संसाधनो पर देश के सभी नागरिकों का समान जन्मसिद्ध अधिकार होता है इसलिए किसी भी एक नागरिक को सीमाहीन संपत्ति अधिकार नहीं दिया जा सकता बल्कि न्याय के आधार पर एक आदमी को केवल औसत सीमा तक संपत्ति रखने का अधिकार ही उसका न्यायोचित अधिकार हौता है ।
यही न्यायोचित अधिकार 
अमीरी रेखा है 
इसलिए औसत सीमा से अधिक संपत्ति के लिए किसी भी व्यक्ति को उसका मालिक नहीं माना जाना चाहिए बल्कि उसे समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए एवं उससे ब्याज की दर से संपत्ति कर लिया जाना चाहिए।

संपत्ति कर के अतिरिक्त बाकी सभी प्रकार के करों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
संपत्ति कर से होनेवाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिए और शेष बचे शुद्ध राष्ट्रीय लाभ को देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के लाभांश के रुप में बराबर बराबर बांट दिया जाना चाहिए।
इससे देश में गरीबी बेरोजगारी अभाव शोषण अन्याय असंतोष मजबूरी और गुलामी जैसी अनेक समस्याओं से देश को छुटकारा मिल जाएगा और पूरा देश संपन्नता स्वतंत्रता आत्मनिर्भरता एवं सुख शांति तथा सुरक्षा का जीवन जी सकेगा।
देश को अन्याय आतंकवाद नक्सलवाद अलगाववाद और अनेक प्रकार के अपराधों से देश ार के बजट का खर्च काश जाना चाहिए और शेष बचे शुद्ध राष्ट्रीय लाभ को देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव की लाभांश के रुप में बराबर बराबर बांट दिया जाना चाहिए इससे देश में गरीबी बेरोजगारी अभाव शोषण संतोष मजबूरी गुलामी जैसी समस्याओं से देश को छुटकारा मिल जाएगा और पूरा देश संपन्नता स्वतंत्रता आत्मनिर्भरता एवं सुख शांति तथा सुरक्षा का जीवन जी सके का देश को अन्य आतंकवाद नक्सलवाद अलगाववादी प्रकार की अपराधों से मुक्ति मिलेगी धर्म जाति संप्रदाय भाषा लिंग और आयु आदि के अनेक मतभेद और विवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे

 Views

आतंकवाद का ढोल


रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)  


मुझे लगता है कि आतंकवाद के धमाकों से समाज को जितनी क्षति् हो रहा है उससे भी कहीं अधिक नुकसान आतंकवाद को लेकर चलाई जा रही तर्कहीन बकवास से हो रहा है। 
सारी चर्चा स्पष्ट रुप से एक गहरा षड्यंत्र दिखाई पड़ रही है।  कोई भी समझदार व्यक्ति थोड़ा सा बुद्धि लगाकर इस बात को समझ सकता है कि आतंकवाद को समाप्त करना इन षड्यंत्रकारियों का उद्देश्य नहीं है बल्कि इन का उद्देश्य अपने खतरनाक हथियारों को बेचकर अपनी तिजोरी भरना है क्या पूरी दुनिया के विचारक समझदार और चिंतक कहलाने वाले लोग इतने नासमझ हैं कि साफ दिखाई देने वाला यह सच उनकी समझ में नहीं आ रहा है?
मुझे तो यह देख कर शर्म आ रही है कि आतंकवाद की जड़ों पर जाने के लिए ये व्यवस्थित रुप से अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों वसंवाद का आयोजन क्यों नहीं कर रहे हैं?
इतना ही नहीं मुझे तो यह भी दिख रहा है कि वास्तविक आतंकवादियों को आतंकवादी कहने में भी खुद को जिम्मेदार समझने वाले लोग भयभीत हैं और नहीं चाहते के सच्चाई पर से पर्दा उठे?
बल्कि अपने कुत्सित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निर्दोष मूर्ख और लाचार लोगों को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। 
जिनकी फौजी और हथियारों की ताकत एवं दुर्बुद्धि से से पूरी मानवता डर रही है वही शांति के पुरोहित बने हुए हैं। 
इस लुच्ची मनोवृत्ति पर अपने आपको विचारक और निष्पक्ष मानवतावादी कहने वालों को जरूर शर्म आनी चाहिए। 
लेकिन उनको यह याद रखना चाहिए कि एक दिन झूठ का यह ढोल जरूर टूटेगा और असली सच जरुर ही समाज के सामने आ जाएगा और तब उनको अपनी इस दुष्कर्म के लिए पछतावा करने के अलावा और कुछ भी नहीं होगा। 
मैं ऐसे सभी झूठे मक्कार कायरों और दलालों की कटु शब्दों में निंदा और भर्त्सना करता हूं। 

Sunday, June 26, 2016

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: हमारे देश में लोगों का बहुत बड़ा प्रतिशत भावना प्र...

ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: हमारे देश में लोगों का बहुत बड़ा प्रतिशत भावना प्र...: रोशन लाल अग्रवाल  (लेखक एवं समीक्षक सामाजिक आर्थिक न्याय)   हमारे देश में लोगों का बहुत बड़ा प्रतिशत भावना प्रधान है।  अर...

हमारे देश में लोगों का बहुत बड़ा प्रतिशत भावना प्रधान है।



रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक सामाजिक आर्थिक न्याय) 

हमारे देश में लोगों का बहुत बड़ा प्रतिशत भावना प्रधान है। 
अर्थात आम आदमी दिल का तो सच्चा है। 
पर दिमाग का कच्चा है। वह संत को पूजता है।  
पर पहचान नहीं सकता, धर्म के नाम पर मरता है।  
पर धर्म समझ नहीं सकता, त्याग को सर्वोच्च मानता है। 
न्याय का तिरस्कार करता है। दया का गुणगान करता है। 
पर सत्य की खुली उपेक्षा,  निहायत डरपोक व स्वार्थी
भ्रमित आधात्मिक पुरुषार्थी

इसीलिये देश धूर्तों पाखण्डियों का स्वर्ग और झूठ पाखण्ड अन्धविश्वास व षडयन्त्रां का अखाड़ा बना हुआ है। 
मेरी समझ में इसका मूल कारण भारतीय सामाजिक व्यवस्था का दोषपूर्ण आधार है। 
जो न्याय पर नहीं भावना पर टिकी हुई है।