हमारा देश झूठों धूर्तो मक्कारों मूर्खों और षड्यंत्रकारी लोगों के लिए स्वर्ग बना हुआ है।
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय )
असली समस्या यह है कि हमारा देश झूठों धूर्तो मक्कारों मूर्खों और षड्यंत्रकारी लोगों के लिए स्वर्ग बना हुआ है।
जाकिर नायक जैसे अनगिनत लोग हिन्दुओं में भी हैं जो इसी प्रकार समाज में पूरे माहौल को जहरीला बना रहे हैं सारा मुद्दा सही और गलत का न होकर हिंदुओं मुसलमानों के बीच घटिया विवाद बनकर रह गया है यदि वास्तव में हमारे मन में समाज के प्रति दर्द है तो देश के कानूनों में उचित बदलाव होना चाहिए।
जिस देश में आम आदमी उपेक्षा और अपमान का जीवन जी रहा हो 75% लोग दोनों समय का भरपेट भोजन नहीं पा रहे हो 95% लोगों की देश की पूरी राजनीतिक प्रणाली में कोई वास्तविक भागीदारी ही नहीं हो और देश की 75% संपत्ति और पूरी सत्ता मुट्ठी भर लोगों के हाथ में सिमटी हुई हो उसमें धर्म के नाम पर बेहूदा बकवास होना क्या मानवता के प्रति अक्षम्य अपराध नहीं है? इस प्रश्न का उत्तर सब लोगों को दूसरों से नहीं अपने से ही पूछना चाहिए।
जब देश में न्याय के नाम पर द्रोपदी का ही चीर हरण खुले आम हो रहा हो तो हमारी उंगली सत्ता चलाने वाले लोगों की तरफ उठनी चाहिए। आज देश में हो रहे सभी भयानक अपराधों की जड़ें हमारी विधायिका में बैठे अपराधी तत्वों तक जा रही हैं समाज की रक्षा के लिए बनी हुई व्यवस्था ही समाज के जी का जंजाल बन कर रह गई है।
मेरा यह दावा है कि देश की सारी समस्याओं का समाधान केवल न्याय पूर्व संपत्ति अधिकार में है एक व्यक्ति को न्याय के आधार पर औसत सीमा तक संपत्ति रखने का मूलभूत अधिकार भी दिया जाना चाहिए और इससे अधिक संपत्ति के लिए व्यक्ति को मालिक ने मानकर समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए जब तक एक व्यक्ति के संपत्ति अधिकार की न्यायोचित सीमा का निर्धारण नहीं होगा तब तक समाज की किसी भी समस्या का वास्तविक समाधान नहीं हो सकता साम्राज्यवाद और पूंजीवाद सभी असीमित निजी संपत्ति अधिकार से पैदा होते हैं।
असीमित संपत्ति अधिकार एक व्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं बल्कि उदंडता है और उदंडता के आधार पर कोई न्याय पूर्ण व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती इसलिए जब तक देश में अमीरी रेखा नहीं बनाई जाएगी तब तक झूठे लोकतंत्र के नाम पर यह तमाशा इसी प्रकार चलता रहेगा।

No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-