Thursday, July 21, 2016

हिंदू हित एक गलतफहमी

हिंदू हित एक गलतफहमी
*********************** आपकी पूरी पोस्ट को बहुत ही ध्यान के साथ पढ़ो और समझो .मुझे उसकी सच्चाई पर भी उंगली उठाने की कोई जरूरत नहीं है आज पूरी व्यवस्था पर धन पतियों का कब्जा है और धन के मामले में ईसाई समुदाय के लोग पूरी दुनिया में सबसे अधिक धन संपन्न लोग हैं यह एक सच्चाई है.
ऐसी स्थिति में अधिकांश धन के मालिक या तो अपनी धार्मिक निष्ठा के आधार पर काम करते हैं या फिर व्यक्ति गत लाभ के आधार पर फिर उनका यह काम चाहे हिंदू विरोधी हो या हिंदू समर्थक.
लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सारे कार्यकलाप भारतीय कानून के दायरे में चलते हैं और देश की सरकार उनको चलने देती है आप अगर यह कहते हैं कि यह सब सरकार से छिपा कर चलाया जा रहा है तो आपकी बात सही नहीं होगी.
कांग्रेस की सरकार पर तो आप हिंदू विरोधी होने का आरोप मरने में शायद कुछ भी देर नहीं लगाते लेकिन मोदी जी की सरकार पर इस प्रकार का आरोप लगाना बहुत मुश्किल होगा.
सवाल इस बात का है कि देश में 80% हिंदुओं के होते हुए भी हिंदुओं की बात क्यों नहीं मानी जाती अपने आप को निष्ठावान हिंदू कहने वाले लोग भी इस पर हिंदू विरोधी रवैया क्यों अपनाते हैं?
सच्चाई यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने हितों को छोड़कर कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं है खासकर हिंदू स्वभाव से ही अपनी आस्थाओं के साथ खुद भी बहुत खिलवाड़ करता है उसके आचरण में दूसरे लोगों की तुलना में स्वार्थ झूठ और पाखंड का प्रतिशत अधिक है इसके लिए किसे दोषी ठहराएंगे.
यदि आप मानते हैं कि देश हिंदुओं का है तो कम-से-कम हिंदुओं को तो देश में चल रही झूठ पाखंड बेईमानी अन्याय और अपराधियों को मिल रहे खुले संरक्षण के विरुद्ध एक होना चाहिए लेकिन सच्चाई यह है कि व्यक्तिगत स्वार्थ साधने में हिंदू किसी इसाई या मुसलमान से बिल्कुल पीछे नहीं है इनके बीच होने वाले गहरे गठजोड़ों में जो षड्यंत्र रचे जाते हैं वहां पर यह देखा भी नहीं जाता कि इसमें कौन हिंदू मुसलमान या इसाई है.
हिंदू हित की बात करने वाले लोग केवल सीधे सरल हिंदुओं को मुर्ख बना रहे हैं आज तक इन्होने हिंदू हितों के आधार पर एक भी ऐसा दस्तावेज तैयार नहीं किया है जिसे गहराई से उचित मानते हुए कानून का रुप दिया जा सके. यह केवल हिंदू हित हिंदू हित चिल्लाकर सीधे लोगों को मुर्ख बनाते हैं और अपना उल्लू सीधा करते हैं.
कृपया ध्यान से देखिए एक एक आदमी के कई कई चेहरे दिखाई देंगे.

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-