Monday, September 26, 2016
सभी जाति धर्म का भला अर्थ ( प्राक्रतिक संसाधनों ) के न्यायपूर्ण वितरण प्रकिया एंव समझदार, विवेकशील, शांतिप्रिय शासक द्वारा ही संभव ( Blog by Vijay Bhai )
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक-समीक्षक)
राजनीति समाज की इच्छाओं को पूरा करने का साधन मात्र है वह लक्ष्य कभी नहीं हो सकती लेकिन जब राजनीति ही समाज का लक्ष्य बन जाती है तो वह अत्यंत घातक परिणाम उत्पन्न करती है समाज में सब लोगों के बीच परस्पर सद्भाव सहयोग विश्वास प्रेम और आत्मीयता स्वतंत्रता संपन्नता समानता संतुष्टि सुरक्षा और सुख शांति की स्थापना ही सामाजिक व्यवस्था का वास्तविक लक्ष्य हो सकता है और यह केवल आर्थिक न्याय के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है.
सारे प्राकृतिक संसाधन ही अर्थ या धन दौलत संपत्ति आदि कहलाते हैं और इनके उपभोग से ही हम सब व्यक्तियों का जीवन चलता है इनका उपयोग किए बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते इसके कारण ही दुनिया में जितने भी प्रकार के विवाद उत्पन्न हो रहे हैं उनका मूल कारण यह धन-संपत्ति पर अधिक से अधिक मात्रा में अपना स्वामित्व स्थापित करने का ही प्रयास है.
यही कारण है कि यदि हम समाज में शांति की स्थापना करना चाहते हैं तो हमें धन संपत्ति या अर्थ के लिए परस्पर होने वाले टकराव को शांति के साथ दूर करना होगा जो किसी भी प्रकार की ताकत के बल पर नहीं बल्कि विवेक पूर्ण सामंजस्य अर्थात न्याय के आधार पर ही संभव हो सकती है.
इसलिए अर्थव्यवस्था के स्वरूप पर चर्चा करने से पहले हमें प्राकृतिक संसाधनों के सवाल को सबसे पहल हल करना होगा और सबसे पहला सवाल प्राकृतिक संसाधनों के स्वामित्व अर्थात मालिकाना हक का ही होगा यदि हम संपत्ति के मालिकाना हक की समस्या को न्याय के आधार पर सुलझा लेते हैं तो फिर सारी अर्थव्यवस्था बहुत ही सकारात्मक रुप से पूरे समाज को खुशहाल बना सकती है प्रकृति को समृद्ध कर सकती है और सबके अस्तित्व को भी सुरक्षित कर सकती हैं.
आज यदि अनेकों प्रयासों के बावजूद भी मनुष्य द्वारा शांति की स्थापना का लक्ष्य नहीं प्राप्त हो पाया है तो इसका प्रमुख कारण न्याय के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति के प्राकृतिक संसाधन अर्थात धन-संपत्ति की न्यायोचित मात्रा पर स्वामित्व अर्थात मालिकाना हक का समाधान नहीं कर पाना है.
मेरी समझ में एक व्यक्ति का प्राकृतिक संसाधनों पर अन्याय पूर्ण स्वामित्व केवल ओसत सीमा तक ही होना चाहिए और इसे स्वीकार करके समाज की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-