Sunday, January 8, 2017

समस्याऐं अनेक समाधान एक
________________________
१_सम्पत्ति कर को छोड़ कर बाकी सभी करों को समाप्त कर देेना चाहिये,).
२_सम्पत्ति कर भी केवल तेरह लाख सबसे सम्पन्न(अरबपतियों खरबपतियों) व्यक्तियों की सम्पत्ति पर ही लगाया जाना चाहिये़
३_इस एक कर से कम से कम २००लाख करोड़ रुपये की आय होगी जो आज सारे करों से होने वाली आय की लगभग दस गुनी है.
४_इस आय में से सारी सरकारों के बजट का खर्च काट कर शेष राशि को शुद्ध राष्ट्रीय लाभ माना जाना चाहिये़.
५_देश के सारे नागरिक ही देश के समान रुप से मालिक हैं.इसलिये इस राष्ट्रीय लाभ में सबका समान अधिकार है.
५_अतः इसमें से देश के हर नागरिक को दस हजार रुपये प्रति माह "लाभाँश" के रुप में जन्म से मृत्यु तक मिलने चाहियें.
६_इससे देश की गरीबी बेरोजगारी अन्याय शोषण टकराव असन्तोष आदि अनेक समस्याओं का सहज सरल और स्थाई समाधान हो जाऐगा.
_________________________________
इसके अतिरिक्त इससे होने वाले कुछ अति महत्वपूर्ण लाभ......
१_यह युक्ति पूरी तरह न्याय पर आधारित है और किसी के भी विरुद्ध नहीं है
२_इससे उद्योग व्यापार कृषि दूध और उत्पादन के अन्य अनेक क्षेत्रों में भारी प्रगति होगी.
३_सभी प्रकार के अन्य करों के हटने से इनकी हिसाब किताब रखनकी अनेक परेशानियां पूरीी तरह खत्म हो जाऐंगी.
४_अतःइस पर खर्च होने वाले भारी धन समय कागज की बचत होगी जिसका उपयोग अपने काम को बढाने के लिऐ किया जा सकेगा.
५_विक्रय कर उत्पादन कर सेवा कर आय करआदि के समाप्त हो जाने से सरकार और पूरी नौकरशाही का हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म हो जाऐगा जिससे इन कामों में लगे अनेक लोगों को भारी राहत मिलेगी.
६_हर नागरिक के पास भारी धन होने के कारण हर चीज की भारी मांग होगी जिसका सीधा लाभ कृषि उद्योग व्यापार तथा सेवा के सभी क्षेत्रों को मिलेगा.
७_हर प्रकार का उत्पादन हाथों हाथ बिकेगा जिससे अर्थ व्यवस्था पर मँडराता मन्दी का खतरा समाप्त हो जाऐगा.
आयकर खत्म होने से मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग के लोगों को भारी राहत मिलेगी
७_इसके कीररण सबको अपना काम ईमानदारी से करना सरल हो जाऐगा.
शेष अनेक महत्वपूर्ण लाभों का वर्णन अगले अंक में देखिये "जय श्रीराम"

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-