भयानक आर्थिक विषमता पर न्याय का अंकुश लगाया जाना चाहिये। क्यों कि इसके बिना सामाजिक व्यवस्था का कोई अर्थ ही नहीं रह जाता
इसके लिया केवसमाज में होने वाले सभी प्रकार के टकराव और विवाद भौतिक उपभोग का सुख पाने के लिये ही होते हैं क्यों कि ये हमेशा सीमित मात्रा में ही उपलब्ध रहते हैं।
किन्तु चेतना के स्तर पर न तो भौतिक उपभोग की जरूरत होती है और न ही आपस में किसी प्रकार का टकराव या विवाद।
यह असद बात है कि कुछ लोग भ्रम वश इस का सम्बन्ध चेतना या अध्यातम से जोड़ देते हैं जो सही नहीं होता।
असीमित उपलब्धता की स्थिति में कभी कोई टकराव हो ही नहीं सकता।ल एक सीमा से अधिक सम्पत्ति पर सम्पत्ति कर लगाया जाना ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है।

क्रूर पूंजीवाद पर न्यायपूर्ण लगाम लगाने का सरलतम सहज और स्थाई उपाय अमीरी रेखा का निर्माण करना ही है
यह एक प्रकार से पूंजी वाद का अंध समर्थन करना है और देश के आम नागरिकों का गला घोंटना है पूंजी पतियों के स्वार्थ के आगे घुटने टेक कर समाज का कल्याण नहीं हो सकता इस प्रकार की दुर्नीति का परिणाम भीषण आर्थिक विषमता गरीबों की दुर्दशा और समाज में भीषण टकराव और असंतोष के रूप में ही सामने आएगा।
विनाशकारी पूंजीवाद पर न्याय की लगाम लगाने का व्यावहारिक और सर्व श्रेष्ठ उपाय अमीरी रेखा बनाकर उससे अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाना और आयकर सहित अन्य सभी करों को पूरी तरह समाप्त करना है ।
इससे सरकार को भारी मात्रा में आए तो प्राप्त होगी ही साथ ही साथ काला धन भ्रष्टाचार षड्यंत्र और बाजार की अनेतिक प्रतिस्पर्धा पर भी अंकुश लगेगा। इससे व्यापार-व्यवसाय में ईमानदारी और पारदर्शिता लाने में भी मदद मिलेगी।
संपत्ति कर से होने वाली आय भी इतनी अधिक होगी की सरकार के बजट का खर्च काटकर देश के सभी नागरिकों को ₹10000 प्रतिमाह बहुत ही आसानी से लाभांश के रुप में प्रदान कर उनके जीवन को जन्म से लेकर मृत्यु तक पूरी तरह सुरक्षित सुखद गरिमापूर्ण स्वतंत्र आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्ण बनाया जा सकता है।
एक सीमा से अधिक संपत्ति पर कर लगाने से संपन्न लोगों को भी कोई नुकसान होने वाला नहीं है इससे उनके उपयोग में कोई कमी नहीं आएगी और सारी संपत्ति का उपयोग बहुत ही बेहतर और वैज्ञानिक ढंग से समाज को समृद्ध बनाने में लग सकेगा गरीब और अमीर के बीच पपीता की खाई समाप्त हो जाएगी अति संपन्न लोगों को पूरा समाज सुरक्षा सम्मान और आत्मीयता प्रदान करेगा कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का किसी का भी अनिष्ट नहीं करना चाहेगा सब लोगों के बीच सद्भाव सहयोग विश्वास प्रेम और आत्मीयता के संबंध निर्मित होंगे अति संपन्न लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए अपने ही द्वारा बनाई गई सुरक्षा जेल में याद नहीं होना पड़ेगा उनकी योग्यता का पूरा सम्मान होगा और सभी को अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन करने का भरपूर सुअवसर प्राप्त होगा। कोई भी विवेकशील व्यक्ति अर्थ के आधार पर इसके गुण दोषों को आसानी से समझ सकते हैं इसलिए इसे समाज में तत्काल स्वीकृति मिलनी चाहिए।
यह बात तो स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है कि दुनिया के सभी देश अपना अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए हर उचित और अनुचित रास्ता अपना रहे हैं जिससे यह बात समझी जा सकती है कि अब भविष्य में होने वाला युद्ध अपने-अपने उत्पादन को दूसरे देशों में खपाने के लिए लड़ा जाएगा।
लेकिन लकीर के फकीर कब अपनी बुद्धि का उपयोग करेंगे यह विचारनीय बात है।
भारत को भी अपनी आर्थिक योजनाएं अपने माल का विश्व में निर्यात करने के आधार पर नहीं बल्कि आत्मनिर्भर होने के लिए बनानी चाहिए आत्मनिर्भरता प्राप्त किए बिना निर्यातक बनने की बात भ्रमजाल के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है।
विश्व में निर्यात करने के हवाई किले बनाकर दूसरे देशों के पूंजीपतियों को तर्कहीन सुविधाएं देकर आमंत्रित करना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं होगा लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार ऐसे ही कदम उठा रही है।
यह बात अच्छी तरह समझी जा सकती है कि इन विदेशी पूंजीपतियों का उद्देश्य केवल येन केन प्रकारेण अधिक से अधिक मुनाफा लेकर भाग जाना है और इसके लिए ये अनुचित दबाव धोखाधड़ी अथवा षड्यंत्रों का सहारा लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे इनकी दोस्ती का आधार स्वार्थ के अतिरिक्त कुछ भी नहीं हो सकता इसलिए इन पर विश्वास करना अपने आप को धोखा देना है।

देश की मुद्रा की रक्षा करने के लिए केवल पुरानी मुद्रा को रद्द करके नई मुद्रा जारी कर देना ही काफी नहीं है बल्कि देश में नकली मुद्रा के बेहद शक्तिशाली नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना भी अत्यंत आवश्यक है। इस नेटवर्क की जड़ें इतनी फैल और मजबूत हो गई है कि उन्होंने देश के शासन-प्रशासन लोकसभा सभी विधानसभाओं और उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों के साथ साथ देश के उद्योग व्यापार सेवाओं और संपूर्ण राजनीति तक को अपनी लपेट में जकड़ा हुआ है।
जब तक नकली मुद्रा के इस घोर अपराधिक ताने-बाने को ध्वस्त नहीं किया जाता तब तक सरकार नई मुद्रा की रक्षा भी नकली मुद्रा से नहीं कर पाएगी। नोट बंदी के फैसले से इस नेटवर्क को थोड़ी सी चोट तो लगी है लेकिन अब यह घायल सांप की तरह पहले से भी अधिक खतरनाक हो गया है।
नोट बंदी के नाजुक अवसर पर देश की बैंकिंग प्रणाली की भी पूरी पोल खुल चुकी है और सभी बैंक अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को भूल कर जिस प्रकार से नाजुक अवसर का जमकर अनुचित लाभ उठाया है उसे भी प्रत्यक्ष रुप से पूरे समाज ने देखा है।
शक्तिशाली पदों पर बैठे सभी लोगों ने जिस प्रकार से बेशर्मी के साथ अपनी जिम्मेदारियों को भूल कर अपने निजी स्वार्थों को प्राथमिकता प्रदान की है उससे देश के खजाने को तो लाखों-करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ ही है साथ ही साथ आम जनता की तकलीफों को भी कई गुना बढ़ाया है।
यह दुष्कर्म इसलिए भी किया गया है ताकि सरकार को बदनाम करके इस फैसले को बदलवाया जा सके। यह अलग बात है कि सरकार ने अडिग रहने का सही निर्णय लिया। देश के आम लोगों ने जी कष्ट सहकर जिस प्रकार धैर्य और विवेक का परिचय दिया वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
सरकार नई मुद्रा की रक्षा करने के लिए क्या कदम उठाने जा रही है यह तो पता नहीं चलता लेकिन यह बात तो तय है कि नकली मुद्रा के नेटवर्क से नई मुद्रा भी सुरक्षित नहीं है और सरकार ने यदि नकली मुद्रा के ताने बाने को पूरी तरह नहीं तोड़ा तो नोट बंदी का कठोर और दुखदाई कदम भी बेकार होकर रह जाएगा।
दुख तो इस बात का है कि अपने आपको विद्वान बताने वाले लोग नोट बंदी के लिए सरकार की बेसिर-पैर की आलोचना मैं तो लगे हुए हैं लेकिन एक भी सही कदम बताने की योग्यता किसी के द्वारा भी नहीं दिखाई जा रही है।
उन्होंने मान लिया है कि आलोचना से बढ़कर विद्वान होने का कोई सबूत नहीं होता लेकिन सच बात तो यह है कि किसी भी बात की आलोचना करने के लिए बुद्धिमान होना बिल्कुल जरूरी नहीं है एक महामूर्ख आदमी भी घोर आलोचना आसानी से कर सकता है।
अपनी क्षमताओं और परिणामों को गहराई से समझे बिना ही सरकार जिस प्रकार कैशलेस करेंसी पर जोर दे रही है उससे नकली मुद्रा के कारोबारी भारी खुश है क्योंकि इससे उनको नकली मुद्रा बाजार में उतारने में भारी अनुकूलता मिलेगी।
मेरी समझ में तो सरकार को गहरी छानबीन करके अपनी बैंकिंग प्रणाली को निर्दोष मनाना चाहिए अपराधियों को दंडित करना चाहिए और आम जनता को देखते हुए उचित मात्रा में मुद्रा जारी कर उस का प्रवाह बनाए रखना चाहिए।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-