आखिर चुनाव परिणाम आज आ ही गए लोकतंत्र की एक अनिवार्य प्रक्रिया पूरी हुई मतदाताओं ने अपना निर्णय दे दिया.
आज की स्थिति में मैं मानता हूं कि देश का मतदाता सबसे संकटपूर्ण स्थिति में होता है क्योंकि वह किसे मत दे इस जटिल सवाल का उत्तर स्पष्टता के साथ कोई भी विद्वान या बुद्धिजीवी व्यक्ति नहीं दे रहा है.
लेकिन देश के मतदाताओं ने निर्णय तो लिया ही क्योंकि उनको निर्धारित समय में यह निर्णय लेना ही था इसके अतिरिक्त उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था मेरे कहने का स्पष्ट मतलब यह है की नोटा को विकल्प मानना मैं पूरी तरह गलत मानता हूं और मेरी राय में यह लोकतंत्र के साथ धोखा ही है.
किंतु स्पष्ट दिशा का अभाव होते हुए भी जनमत द्वारा जो निर्णय दिया गया है उसका हम सभी को हृदय से सम्मान करना चाहिए मैं तो यह भी कहना चाहता हूं कि इन परिस्थितियों में जनता ने सर्वश्रेष्ठ निर्णय लिया है.
जनता का यह निर्णय इस दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा की उसने अपना निर्णय देकर जिसको सत्ता पर बैठाया है उसे अपनी योजना और सोच के अनुसार कार्य करने की पूरी ताकत भी है और सत्तासीन लोग अब अपनी मजबूरी का कोई बहाना नहीं कर सकते.
आगे क्या होगा कैसे होगा अभी यह भविष्य के गर्भ में है हमें अपेक्षा करनी चाहिए की देश की दिशा और दशा को लेकर पूरे समाज में जो भारी टकराव और निराशा की स्थितियां बनी हुई हैं वह शीघ्र ही समाप्त होंगी और हम एक अच्छी दिशा की ओर बढ़ सकेंगे.
लेकिन इन चुनाव परिणामों के कारणों का विश्लेषण तो हमें यथासंभव निष्पक्षता के साथ करना ही चाहिए ताकि आम व्यक्ति की मानसिकता समझ में आ सके मेरा मत है कि जनता के सामने कोई ऐसा लिखित घोषणापत्र नहीं था जिसके आधार पर उसने अपना विश्वास व्यक्त किया हो समाज में आज पार्टियों की भी विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और लोग आए दिन उनकी आलोचना और निंदा बहुत ही खुलकर करते हैं इसी प्रकार जो लोग राजनीति में रहते हैं उनके बारे में ज्यादा गहराई से जानने और समझने में भी किसी की रुचि नहीं रह गई है इसलिए आम आदमी सभी को चोर डकैत बेईमान या इससे भी अधिक घटिया भाषा में अपने विचार रखते ही रहते हैं ऐसी स्थिति में उनके निर्णय का आधार केवल केवल सबसे बेहतर विकल्प चुनना ही माना जाएगा जो भी नहीं चुन सकते थे उसे चुनना उनके लिए संभव ही नहीं था यदि हम इसी दिशा में विचार करें तो देश की जनता का निर्णय मुख्य रूप से भाजपा की मोदी सरकार के प्रति अपना समर्थन माना जाना चाहिए जहां-जहां चुनाव हुए हैं उनमें से किसी भी प्रांत में भाजपा की सरकार नहीं थी उत्तर प्रदेश में जनता को निर्णय लेते समय सपा की सत्ता से भाजपा की सत्ता की तुलना करनी थी यही मापदंड पंजाब गोवा और उत्तराखंड आदि राज्यों के लिए भी लागू होता है अतः हम स्पष्ट रुप से कह सकते हैं कि जनता का यह निर्णय मोदी जी के प्रति जनता के विश्वास को व्यक्त करता है उनके आलोचक या समर्थक अपने अपने ढंग से इसी बात को घटा बढ़ा कर कह सकते हैं जो स्वाभाविक ही है जहां तक मोदी जी के कार्यकलाप को परखने की बात है तो मेरी नजर में मोदी जी का व्यक्तिगत चरित्र आज भी जनता में विश्वास योग्य बना हुआ है उनके ऊपर कोई गंभीर व्यक्तिगत आरोप आज भी नहीं लगे हैं उनके मंत्रिमंडल का कोई भी उनका साथी किसी प्रकार के घोटाले में बदनाम नहीं हुआ है अपने आप में यह कोई छोटी बात नहीं है.
अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मोदी जी जिस प्रकार से तटस्थता का परिचय दे रहे हैं वह भी लोगों को आकर्षित और प्रभावित करता है जिससे लोगों के मन में उनके प्रति जिस प्रकार की तटस्थता दिखा रहे हैं वह उनके विरोधियों का मुंह बंद कर देती हैं इसके अतिरिक्त अपनी देसी और विदेशी शासकीय दौरों में उनके द्वारा बढ़ती जा रही मितव्यता का अंतर भी उनको इश्क के पूर्ववर्ती शासकों से अलग करता है.
इसका निष्कर्ष यह निकलता है कि देश की जनता को अभी भी मोदी जी के ऊपर जो भरोसा था वह पूरी तरह कायम रखने में वह सफल रहे हैं अर्थात उनके विरोधियों द्वारा उनकी नियत और मिलीभगत करके सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोपों को देश की जनता ने खारिज कर दिया है यह कोई छोटी मोटी बात नहीं है.
इन सारे चुनावों में उत्तर प्रदेश का महत्व स्पष्ट रुप से सबसे महत्वपूर्ण था और वहां पर समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने पदों का दुरुपयोग भाई भतीजावाद और जातिवाद से लेकर अपराधियों को संरक्षण देने का जो खुला दुष्कर्म किया उसे देखते हुए मोदी जी के व्यक्तिगत आचरण के आधार पर भी जनता के सामने कोई भ्रम नहीं रह गया था और इसी कारण उसने भाजपा को चुना.
भाजपा को चुनने का एक बहुत महत्वपूर्ण कारण मैं सांप्रदायिकता को लेकर समाज में उठते रहने वाला विवाद है भाजपा विरोधी हमेशा इसी आरोप के आधार पर भाजपा को गाहे-बगाहे पीटने का कोई अवसर नहीं छोड़ते खासकर वामपंथी विचारधारा के पक्षधर माने जाने वाले सभी लोग झूठी सच्ची कल्पनाएं करके या सारे तथ्यों को तोड़ मरोड़कर नितांत तर्क हीन निष्कर्ष निकाल कर भी भाजपा को बदनाम करने का पूरा प्रयास करते हैं आम जनता उनके इस सच और झूठ को सारी चालाकियों के बाद भी पकड़ ही लेती है और मुझे लगता है कि इस झूठे प्रचार ने भी देश की जनता का समर्थन भाजपा की ओर मोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
मैं किसी भी दृष्टि से सांप्रदायिकता का समर्थन नहीं कर सकता किंतु धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदू विरोध को पूरी तरह न करता हूं मैं इस मामले में भी स्पष्ट हूं कि सारी विकृतियों के बावजूद भी एक काम हिंदू आम मुसलमान की तुलना में अधिक उदारता और सहनशीलता मैं विश्वास रखता है जो लोग सांप्रदायिकता के प्रश्न पर भाजपा को घेरने की गलत कोशिश करते हैं उन्हें अपने इस कर्म पर गहराई से विचार करना चाहिए यदि देश के राजनेताओं ने अपनी घटिया राजनीति को चलाने के लिए मुसलमानों का पक्षपातपूर्ण समर्थन नहीं किया होता तो शायद प्रतिक्रिया स्वरूप हिंदुओं में दिखाई पड़ रही कट्टरता भी नहीं दिखाई पड़ती.
असम और पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों में अवैध रूप से देश में योजनापूर्वक घुस आए जा रहे विदेशियों को ममता बनर्जी कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा के लोगों द्वारा दिया जा रहा गलत संरक्षण भी देश के सभी नागरिकों को चिंतित करता है और यह भी भाजपा का जनसमर्थन बढ़ाने में बहुत प्रभावी है.
इसलिए कुल मिलाकर देश की जनता ने जो निर्णय सुनाया है वह सर्वश्रेष्ठ ही माना जाएगा लोकतंत्र में आम व्यक्ति के अधिकार की यही अंतिम सीमा है विरोधी इस में चाहे जितनी भी मीन में क्यों न निकालें पर उससे सत्य और तथ्य नहीं बदल सकते.
लेकिन जहां तक मोदीजी की कार्यकुशलता का सवाल है तो मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं वह गरीबों की दशा सुधारने की बात तो बार बार बोलते हैं किंतु उन्होंने अभी तक तो देश की आर्थिक नीतियों में ऐसा कोई आधारभूत बदलाव नहीं किया है जिससे उनके गरीब हितैषी सबूत के रूप में रखा जा सके उनकी नीतियों से देश में आर्थिक असमानता उतनी ही तेजी से बढ़ रही है बेरोजगारी घटने का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता पूंजी पतियों की मनमानी पर भी कोई प्रभावशाली रोक नहीं लगी है शासन और प्रशासन में बैठे लोग भी अपनी काली कमाई उसी प्रकार कर रहे हैं देश के सभी गणमान्य और प्रभावशाली लोग पहले की तरह झूठा आयकर विवरणपत्र उसी प्रकार दे रहे हैं बेनामी संपत्ति और काले धन की तोता रटंत करने के बावजूद भी कोई प्रभावशाली कदम आज तक नहीं उठा है देश की जनता को लूट रही देश की कर प्रणाली उसी प्रकार आम जनता का शोषण कर रही है.
लेकिन आम जनता पर इसका असर इसलिए नहीं पड़ा क्योंकि उनका कोई भी दूसरा विरोधी इन सारी विकृतियों को समाप्त करने के लिए आम जनता को कोई छोटी सी भी बात का आश्वासन नहीं दे रहा था मोदी जी कम से कम उसे जबान से बोल तो रहे थे और इसीलिए भविष्य में इस पर काम करने की अपेक्षा और आशा की जा सकती है.
इसलिए कुल मिलाकर जो विकल्प जनता के सामने थे उन में से सबसे अच्छा विकल्प लोगों ने चुना है यह बहुत अच्छी बात है और इससे देश के अच्छे भविष्य के प्रति आशान्वित हुआ जा सकता है देश के सबसे विशाल और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले उत्तर प्रदेश में तो जनता ने इतना विशाल और स्पष्ट बहुमत भाजपा को प्रदान कर दिया है कि अब कोई भी कानूनी बाधा उनका मार्ग नहीं रोक सकती और यदि किसी काम में वह बहाना भी बनाना चाहे तो नहीं बना सकती मैं जनता को सही निर्णय लेने के लिए बधाई देता हूं और सब के अच्छे भविष्य की कामना करता हूं.
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-