आज समाज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और अनेक लोग अलग-अलग समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं।
लेकिन कमाल की बात यह है कि इन सभी समाज सेवकों मैं आपसी संबंध इतन कड़वे है कि कितने ही लोग आपस मैं एक दूसरे से बातचीत तक नहीं करते और किसी सर्वमान्य मुद्दे पर एक साथ बैठकर चिंतन और विचार विमर्श करने तक के लिए तैयार नहीं होते।
यही हाल समाज की भलाई के लिए काम करने वाले अधिकांश संगठनों का है अपने ही संगठन में किसी न किसी बात को लेकर अपने ही वैचारिक दोस्तों के कट्टर दुश्मन वि तरह व्यवहार करते हैं। वास्तव में यह पद की लड़ाई है।
इन के अपने-अपने दुराग्रह सर्वोपरि है और समाजहित उसके बाद। एक दूसरे पर दोषारोपण करते हैं किंतु अपने गिरेबान में झांक कर देखने के लिए भी तैयार नहीं है।
इन में सबसे ज्यादा खराब स्थिति अपने आप को वामपंथी विचारधारा का मानने वालों की है जो दक्षिणपंथी कहलने वाले लोगों से बुरी तरह आतंकित हैं खासकर RSS से निकले हुए लोगों से।
उनका आत्मविश्वास बुरी तरह डगमगाया हुआ है और उनको लगता है कि अगर हम इनके साथ बैठ जाएंगे तो यह हमें खा जाएंगे।
इनमें से अधिकांश का मानना है कि आज यदि RSS की विचारधारा के लोग सत्ता में आए हैं तो इसका मुख्य कारण जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में इनको
अपने साथ लेना ही है।
इसीलिए इन लोगों ने सांप्रदायिकता को अपना सबसे प्रमुख मुद्दा बना लिया है क्यों कि इस मुद्दे पर RSS के लोगों को आसानी से घेरा जा सकता है और समाज में इनकी खूब लानत मलानत भी की जा सकती है।
किंतु मजेदार बात यह है कि सांप्रदायिकता को सबसे मुख्य मुद्दा मानने वालों के पास उसका कोई समाधान भी नहीं है और वे लोग उसकी केवल छीछालेदर ही करते हैं। इसीलिए मुझे उनकी समझदारी पर भी संदेह पैदा होता है।
लेकिन वे अपनी इस मनोदशा को खुलकर स्वीकार भी नहीं कर सकते। सांप्रदायिकता हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक टकराव का मामला है जो मेरी समझ में धूर्त लोगों द्वारा षड्यंत्र पूर्वक खड़ा किया एक नकली मामला है।
मेरा मानना है कि आज देश की वास्तविक समस्या आर्थिक अन्याय है और उसी का परिणाम भयानक आर्थिक असमानता के रूप में प्रत्यक्ष रुप से देखा जा सकता है।
आज अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कुछ मुट्ठी भर धनपति संपूर्ण धन और सत्ता पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं और समाज को तोड़ने का षड्यंत्र रचते रहते हैं।
इसमें उनका एक मात्र उद्देश्य समाज को तोड़ कर रखना है ताकि समाज की कोई संगठित ताकत खड़ी ही न हो जो उनके षड्यंत्रों पर अंकुश लगा सके।
इन सडयंत्र कार्यों के लिए भारत में सबसे आसान मुद्दा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक टकराव का ही है जिसे आसानी से भड़काया जा सकता है।
मेरी समझ में मुस्लिम पर्सनल ला को धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर अपने सत्ता स्वार्थ के लिए इस जहर को बोया गया था जो अब पूरे समाज को परेशान कर रहा है।
हमारे देश में संप्रदाय शब्द को कभी गलत नहीं माना गया था और इसे व्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में सम्मानजनक स्थान प्राप्त था और इसी कारण एक ही घर में कई कई संप्रदायों से जुड़े हुए परिवार के सदस्य बिना किसी परेशानी के सहिष्णुता सम्मान और प्रेम पूर्वक जीवन चलाने में कोई कठिनाई अनुभव नहीं करते थे।
किंतु इस्लाम अन्य संप्रदायों के साथ इसी प्रकार के सहिष्णुता पूर्ण संबंध क्यों नहीं निभा पा रहा है इस पर गहराई से विचार किया जाना चाहिए हिंदूओं में ही अनगिनत संप्रदाय आज भी विद्यमान है लेकिन उनमें यह सांप्रदायिक संघर्ष क्यों नहीं होता?
मेरा इन सभी समाजसेवियों से अनुरोध है कि अपने दुराग्रह पर लगाम लगाएं अन्यथा काल
का प्रवाह उनको निगल जाएगा और उनका कोई नामलेवा भी शेष नहीं बचेगा।
दीवार पर लिखी हुई सत्य की इस इबारत को जो लोग अपनी अधिक चतुराई में जानबूझकर नहीं देखना चाहते उससे कोई फर्क नहीं पड़ता उनके ही द्वारा खड़ा किया गया यह झूठा प्रपंच उनको ही ले डूबेगा और ये हाथ मलते रह जाएंगे।
मेरी समझ में जो लोग ईमानदारी से समाज का कल्याण करना चाहते हैं उनको केवल एक उस मुद्दे को चुनना चाहिए जिस को वे मूल मुद्दा मानते हो। बाकी सब को छोड़ देना चाहिए।
और विचारशील नागरिक को अब यह समझ में आने लगा है कि समाज की मूल समस्या भारी आर्थिक असमानता ही है और इसी के कारण अनेक लोगों के सामने जीवन मरण की स्थिति पैदा हो गई है।
एक तरफ सीमाहीन संपत्ति का आसमान को छूता पहाड़ खड़ा हुआ है तो दूसरी ओर अपना पेट भरने में सफल नहीं रहने के कारण सड़कों पर ऐड़िया रगड़ रगड़ कर मरते हुए लोग हैं।
सामान्य लोगों की बात बात छोड़ दीजिए अपने आपको विचार शील मानने वाले कितने ही विचारक धन पाने के लिऐ अपनी विचारधारा के विपरीत अनचाहा काम करने को मजबूर हैं।
इसी कारण आज शातिर अपराधियों का काम बहुत ही आसान हो गया है क्योंकि अब समाज में सज्जन व्यक्ति की छवि रखने वाले कितने ही लोग बहुत सस्ती दरों पर अपने सेवक के रूप में काम करने को मिल जाते हैं। यदि ये मजबूर सज्जन लोग इनके सेवक नहीं बनते तो शायद आज अपराधियों की स्थिति इतनी मजबूत नहीं होती।
इसलिए मेरा सभी से यही निवेदन है कि दूसरे सभी मुद्दों को छोड़कर सब को मिलकर समाज में भयानक आर्थिक असमानता को ही अपना एकमात्र मुद्दा मानना चाहिए और समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना के लिए अपनी ताकत लगानी चाहिए।।
महान संत कबीर दास जी ने कहा है;-
एकै साधे सब सधै
सब साधे सब जाय
जो गहि सेवै मूल को
फूले फले अघाय।