Wednesday, May 3, 2017

जीडीपी के नाम पर समाज को दिया जा रहा धोखा

जीडीपी के नाम पर समाज को दिया जा रहा धोखा अनेक लोगों को आज भी समझ में नहीं आ रहा है और जब तक यह समझ में नहीं आएगा समाज के विरुद्ध विशेषज्ञों की औट में रचा गया षड्यंत्र सब को मूर्ख बनाता रहेगा।
समाज को अपनी आर्थिक स्थिति और धन के वितरण का सच जानने के लिए सरकार पर अपनी बैलेंस शीट बनाने का नियम या कानून बनवा देना चाहिए।
जब तक सरकार बैलेंस शीट नहीं बनाती तब तक भ्रष्टाचार बेईमानी और षड्यंत्र नहीं रोके जा सकते।
यदि देखा जाए तो आज सरकार ही सबसे बड़ी पूंजी पति है और वही अपनी बैलेंस सीट नहीं बनाती क्या यह बहुत खतरनाक बात नहीं है ?
बैलेंस शीट में बनाकर सरकार पूरे समाज को धोखा तो दे ही रही है वह देश के उत्पादक साधनो का भी सही उपयोग नहीं करती। इससे भी देश में गरीबी बेरोजगारी पूंजी का अभाव तथा शोषण जैसी अनेक समस्याएं खड़ी होती हैं।
इसमें सबसे कमाल की बात तो यह है कि सारे विचारक चिंतक विश्लेषक विशेषज्ञ और अनुभवी लोगों के होते हुए भी पूरे समाज को धोखा दिया जा रहा है। यह उनके अज्ञान का परिणाम है या उनकी मिलीभगत का इसका निर्णय तो आप ही कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-