Tuesday, October 4, 2016
उद्योग व्यापार और सेवा आदि को पूरी तरह कर मुक्त होना चाहिए ( Blog by Vijay Bhai )
केंद्र सरकार उद्योग और व्यापार आदि पर जीएसटी लगाने की बात कर रही है लेकिन मेरी समझ में तो उद्योग व्यापार सेवा या उत्पादन के किसी भी क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का कर लगाया ही नहीं जाना चाहिए ताकि देश में उद्योग सेवा और व्यापार खूब फल-फूल सके।
उद्योग व्यापार सेवा और उत्पादन के अन्य किसी भी क्षेत्र में कर लगाए जाने से इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को इससे भारी परेशानियां होती हैं इसके अतिरिक्त उनको विभागीय भ्रष्टाचार के कारण काफी परेशान भी होना पड़ता है।
अप्रत्यक्ष करों के कारण इन लोगों को भारी लिखा-पढ़ी के दस्तावेज भी तैयार करने पड़ते हैं और उनको वर्षों तक सुरक्षित भी रखना पड़ता है इतना ही नहीं इन परेशानियों के बाद भी इन अप्रत्यक्ष करों का सारा बोझ अंतिम रूप से उपभोक्ताओं को ही वहन करना पड़ता है जिससे उनको महंगाई का सामना भी करना पड़ता है।
इसलिए मेरा कहना है कि उद्योग व्यापार सेवा या उत्पादन के किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कर नहीं होना चाहिए ऐसा होने पर इस छेत्र में काम करने वाले सभी लोग अपनी पूरी कार्यक्षमता का भरपूर उपयोग उत्पादन आदि करने के लिए कर सकेंगे।
इससे इनका उत्पादन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अन्य देशो के उत्पादकों की प्रतिद्वंदता का सामना आसानी से कर सकेगा और इससे भारत का निर्यात भी अपने आप बढ जाऐ़गा।
निर्यात बढ़ने से देश में गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से निपटने में तो भारी मदद मिलेगी ही साथ ही साथ देश में समृद्धि भी आएगी और आम आदमी के सुख में वृद्धि होगी।
आयकर सहित जीएसटी के दायरे में आने वाले अन्य सभी प्रकार के करो को पूरी तरह समाप्त कर दिए जाने से सरकार को अनेक विभागों पर किए जाने वाले भारी भरकम खर्चों और व्यवहारिक कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा तो दूसरी ओर इससे उत्पादन व्यापार सेवा या अन्य उत्पादन में लगे लोगों को भी खर्चों और अनेक परेशानियों से भारी राहत मिलेगी।
व्यवस्था के सभी खर्चों को चलाने के लिए केवल अतिसंपन्न थोड़ी से नागरिकों की संपत्ति पर संपत्ति कर लगाए जाने से वर्तमान के सारे करों की तुलना में 10 गुनी आय सरकार को मिल सकती है।
ये मुट्ठी भर अति संपन्न लोग भारी मात्रा में विशाल संपत्तियों के मालिक बने हुए हैं पर संसाधनों का उत्पादन के लिए सही उपयोग करने के लिए किसी प्रकार का उत्साह नहीं दिखाते जिससे समाज की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
संसाधनों का अनुत्पादक संख्या करने से देश में बेरोजगारी को बढ़ावा मिलता है क्योंकि इनके द्वारा किए जानेवाले अनुत्पादक संख्या से संसाधनों का कृत्रिम अभाव पैदा होता है और उत्पादन की क्षमता रखने वाले अनेक योग्य लोग अपनी भूमिका से वंचित रह जाते हैं।
इस प्रकार के करारोपण से एक और तो उत्पादन के मार्ग में आने वाली अनेक कठिनाइयों से मुक्ति मिलगी तो दूसरी ओर उत्पादन के साधनों की बेकार में की जानेवाली जमाखोरी पर लगाम लगेगी इससे अधिक लोग रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-