Wednesday, October 12, 2016

देश की आजादी पर गंभीर सवाल ( Blog by Vijay Bhai )

पटना बिहार में रहने वाले मेरे एक मित्र श्री रमेश चौबे जी ने ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल उठाते हुऐ सत्ता पर चाणक्य की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। लेकिन केवल चाणक्य ही क्यों हम अपने अनेक प्राचीन महर्षियों और विचारकों को वह सम्मान बिल्कुल नहीं दे रहे हैं जिन को पाने के वे वास्तविक हकदार हैं। इनमें गणितज्ञ ज्योतिषज्ञ चिकित्सा न्याय सामाजिक व्यवस्था आदि पर समाज को अति विशिष्ट ज्ञान देने वाले महान दार्शनिकों और विद्वानों की कृतियां आज भी उपलब्ध है जिनको विश्व स्तर पर मान्यता भी मिली हुई है लेकिन हम उन महान व्यक्तियों की याद भी नहीं करते जो कृतज्ञता के नाते की जानी चाहिए। मेरी समझ में यह पूरी तरह गलत हो रहा है किंतु जहां तक इस गलती के कारण का सवाल है तो इसकी जड़ जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में चुपचाप अंग्रेजो के साथ किया गया "ट्रांसफर ऑफ़ पॉवर एग्रीमेंट - सत्ता हस्तांतरण का अनुबंध" है जिसके अनुसार अंग्रेजों ने अपनी सत्ता अपने भारतीय दलालों को अपनी शर्तों पर अस्थाई रुप से प्रदान की थी जिसे वह जब चाहे वापिस लेने का अधिकार रखते थे। इसी कारण अनेक ऐसे कानून तथाकथित आजादी के बाद से आज तक यथावत चल रहे हैं जो भारतीयों के लिए बिल्कुल बेकार अनुपयोगी और गलत होने के साथ-साथ अपमानजनक भी हैं और इसीलिए देश में व्यवहारिक रूप से वह मानसिकता ही देश के नागरिकों में विकसित नहीं हुई जो स्वतंत्र देश के स्वतंत्र नागरिकों में विकसित होनी चाहिए थी। मेरी समझ में यह ट्रांसफर ऑफ़ पॉवर एग्रीमेंट इस देश की जनता के साथ किया गया भयानक षड्यंत्र और जघन्य अपराध है जिसे देश की जनता से इतना छुपा कर रखा गया कि इसके दस्तावेजों को आज तक भी पूरी जनता जान नहीं पाई है और जिसे निकाल कर देख पाना असंभव जितना ही कठिन है। सवाल यह है कि क्या इस प्रकार का अनुबंध करने का अधिकार इस देश के तथाकथित जनप्रतिनिधियों को इस देश की जनता ने प्रदान किया था और उससे भी बड़ा सवाल यह है कि इसे समाज से इस प्रकार गोपनीय रखा जाना क्या इस देश की जनता के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात नहीं माना जाएगा? इसलिए सरकार से मेरी मांग है कि देश की जनता से छुपा कर रखे गए इस ट्रांसफर ऑफ़ पॉवर एग्रीमेंट को यथावत छिपाकर रखने की बजाय देश की जनता के व्यापक ज्ञान के लिए सहज उपलब्ध कराया जाए ताकि वह इसके बारे में सब कुछ जान और समझ सक। इसका छिपा रहना देश की जनता के साथ गहरा विश्वासघात है। इसके साथ-साथ ट्रांसफर ऑफ़ पॉवर एग्रीमेंट पर केंद्र सरकार एक श्वेत पत्र भी जारी करें जो इसकी इस गोपनीयता की आवश्यकता और अनिवार्यता को उचित सिद्ध करता हो क्योंकि मुझे इस बात का भय है की अंतिम रूप से सच्चाई समाज के सामने आने पर देश की जनता अपने ही पुराने नेताओं से घृणा कर सकती है जो बहुत अधिक खतरनाक होगा। आज प्रतक्ष्य देखकर ऐसे कई कार्यों के ऊपर लोगों का ध्यान बार बार जा रहा है जो अंग्रेजों की गुलामी की परंपरा का हिस्सा है अंग्रेजों के सम्मान में लिखी गई रविंद्र नाथ ठाकुर की कविता जन गण मन को राष्ट्रगीत घोषित करना सर्वोच्च न्यायालय में अंग्रेजी की अनिवार्यता और अंग्रेजो के पक्ष में उनकी सत्ता की रक्षा के लिए युद्ध करने वाले सैनिकों की याद में बनी इंडिया गेट को भारत के गौरव के रूप में स्वीकार किया जाना आदि उसी ट्रांसफर ऑफ पावर एग्रीमेंट के हिस्से हैं

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-