Saturday, October 15, 2016

Roshan Lal Agrwal(writer & annalist) Blogger by S.Z.MALLICK(Journalist)


रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक)
संपत्ति कर सर्वश्रेष्ठ कर =============== केवल अर्थव्यवस्था में ही नहीं बल्कि संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था में कर (टेक्स) का अत्यंत महत्व है और इसके माध्यम से समाज की संपूर्ण व्यवस्था को अपनी इच्छा के अनुसार स्वरूप बहुत ही आसानी से प्रदान किया जा सकता है और समाज की जटिलतम समस्याओं जैसे गरीबी बेरोजगारी अभाव और गंभीर आर्थिक असमानता जैसी सभी समस्याओं का समाधान भी इसके द्वारा सरलता से किया जा सकता है। यदि हम गंभीर चिंतन निष्पक्षता और दूरदृष्टि के आधार पर गहराई से विचार करें तो संपत्ति कर की तुलना में कोई भी कर इससे अच्छा नहीं है बल्कि यदि यह कहा जाए कि अन्य कोई भी कर इसकी तुलना में पासंग भर भी नहीं ठहर सकता। यह कर न्याय नैतिकता मानवता व्यवहारिकता सरलता स्पष्टता तर्क मितव्ययता पारदर्शिता प्रामाणिकता सामाजिक संतुलन सर्वाधिक राजस्व प्रदान करने की क्षमता मितव्ययता अपेक्षित परीक्षण करने योग्य और छिपाने में सबसे कठिन होने के कारण बस चोरी व काला धन को रोकने की दृष्टि से बेजोड़ कर कहा जा सकता है और दूसरा कोई कर इसका मुकाबला नहीं कर सकता। यह कर प्रशासन के अनावश्यक हस्तक्षेप को घटाने वाला व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने वाला उत्पादन और विनीमय में सरलता लाने वाला उत्पादन के सभी संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ मनुष्य की मूल लोभ लालच की प्रवृत्ति पर अंकुश रखने वाला समाज में परस्पर विश्वास सद्भाव सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने वाला हर व्यक्ति को संतोष देने वाला आदि अनेक गुणों से युक्त होने के कारण समाज के लिए सबसे अधिक कल्याणकारी है और इसीलिए समाज के लिए अत्यंत कल्याणकारी है और इसीलिए सरकार को इसे ही स्वीकार करना चाहिए। केवल इस करे की यह विशेषता है कि आवश्यकता पड़ने पर इस कर से तत्काल भारी मात्रा में अतिरिक्त धन आसानी से जुटाया जा सकता है अन्य दूसरा कोई भी कर इस में इतना सक्षम नहीं है। पर्यावरण के संतुलन समृद्धि और संरक्षण की दृष्टि से भी यह कर सबसे अधिक उपयुक्त है इससे प्राकृतिक संसाधनों के अनावश्यक विनाश की प्रवृति को बहुत ही सरलता और सहजता के साथ नियंत्रित किया जा सकता है। ईश्वर के द्वारा बहुत कम लोगों से ही पर्याप्त मात्रा में धन जुटाया जा सकता है और संपूर्ण कर प्रणाली को बहुत ही छोटा उपयोगी पारदर्शी स्पष्ट तर्कपूर्ण सामंजस्यपूर्ण और आदर्श घर का स्वरूप दिया जा सकता है महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को तो इसके द्वारा बहुत ही सरलता के साथ नियंत्रित किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-