देश में निरंतर बढ़ रही आर्थिक असमानता व्यापक सामाजिक हित की दृष्टि से कतई उचित नहीं मानी जा सकती और इस पर न्याय का अंकुश होना व्यापक समाज हित की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। लेकिन जो लोग आर्थिक असमानता को समाप्त करने की बात कहते हैं वे भी गलत सोचते हैं। क्योंकि आर्थिक असमानता को पूरी तरह समाप्त करना न तो संभव है और न ही उचित। हम सब अपनी स्वतंत्रता को प्यार करते हैं और जहां स्वतंत्रता होगी वहां अनिवार्य रूप से असमानता भी होगी। किंतु किसी भी व्यक्ति को सीमाहीन स्वतंत्रता नहीं दी जा सकती क्योंकि सीमाहीन स्वतंत्रता ही उदंडता होती है और एक व्यक्ति की सीमाहीन स्वतंत्रता भी सब लोगों की परतंत्रता ही होती है। इसलिए न्यायहित और समाज में शांति की स्थापना के लिए सब लोगों को समान स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और इसीलिए एक व्यक्ति की स्वतंत्रता पर न्याय का अंकुश लगाया जाना पूरी तरह आवश्यक और उचित है। यह अंकुश लगाए बिना समाज में किसी भी प्रकार से अच्छी सामाजिक व्यवस्था का निर्माण नहीं हो सकता और समाज में शांति और समृद्धि की स्थापना भी नहीं की जा सकती।
लेकिन हमारी वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था सीमाहीन असमानता को सही ठहराती है लेकिन उसका जो तांडव नृत्य पूरे समाज में दिखाई पड़ रहा है उसे देख कर कोई भी बुद्धिमान समझदार और दूर दृष्टि रखने वाला व्यक्ति इसका समर्थन नहीं कर सकता। यह बहुत बड़ी गलती है।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-