देश का मतदाता केवल सांसद और विधायक का चुनाव करता है।अत: उसे अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए इनके पास ही जाना चाहिए और शासन प्रशासन द्वारा किए जाने वाले अपमान से बचना चाहिए।
शासन और प्रशासन के निर्माण में सांसद या विधायक की भूमिका होती है आम मतदाता की नहीं इसलिए शासन और प्रशासन के पास जाने की यदि जरूरत हो तो उसे सांसद और विधायक पर ही छोड़ दिया जाना चाहिए।
थोड़े से जागरुक मतदाता भी इकट्ठे होकर अपनी समस्याओं का निराकरण नहीं होने की स्थिति में अपने सांसद या विधायक की हालत आसानी से खराब कर सकते हैं लेकिन वे शासन और प्रशासन के अदना से अधिकारी का भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते और सांसद या विधायक को इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता।
समाज सेवा करने वाले लोगों को भी अपने साथ होने वाले किसी भी अन्याय के विरुद्ध शासन और प्रशासन की बजाए अपने जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध मोर्चा खोलना चाहिए और मंच लगा कर अपनी आमसभाओं में उसी को अपनी आलोचना का केंद्र बनाना चाहिए तथा उसका ही घेराव करना चाहिए और उसे अपने कार्यक्रम में आने के लिए और अपनी बात सुनने के लिए बाध्य करना चाहिए। शासन और प्रशासन के पास जाने का कोई औचित्य नहीं है और इससे उनको अपमान उपेक्षा और निराशा के अतिरिक्त कभी कुछ नहीं मिलेगा।
इस प्रकार व्यावहारिक और नैतिक दृष्टि से भी आम आदमी अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए सांसद और विधायक को ही जिम्मेदार ठहरा सकता है, शासन और प्रशासन के ऊंचे ऊंचे पदों पर बैठे हुए लोगों को नहीं।
अत: अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए लोगों को देश की राजधानी पर जाकर किसी प्रकार का भारी खर्च भी नहीं करना होगा और दूसरे अनेक कष्ट भी नहीं उठाने पड़ेंगे।
किसी भी क्षेत्र की समस्या की वास्तविकता को वहां का समाज अधिक गहरी तौर पर समझ सकता है दिल्ली जैसे दूरदराज के लोग सच्चाई को नहीं समझ पाते। इसलिए अपने आस-पास के समाज का व्यापक समर्थन भी इसी प्रकार प्राप्त किया जा सकता है और अपने प्रतिनिधि को भी आसानी से पहचाना जा सकता है।
इससे जनता को अपना बेहतर प्रतिनिधि चुनने में भी भारी आसानी होगी और अयोग्य लोगों से भी छुटकारा मिल सकेगा।
इससे जनप्रतिनिधियों पर आम जनता का नियंत्रण आसानी से स्थापित किया जा सकेगा। क्योंकि तब सांसद और विधायक सीधे तौर पर आम जनता के प्रति अपनी जवाबदारी से नहीं बच पाएंगे।
इससे लोगों में राजनीतिक जागरूकता पैदा होगी और उससे लोकतंत्र भी मजबूत होगा।
इससे दलीय भेदभाव और राजनैतिक कटुता में भी कमी आएगी और शासन एवं प्रशासन पर भी सहज रुप से अंकुश लगेगा। समाज से सच्चाई को छिपाना किसी के लिए भी कठिन हो जाएगा।
इससे दलीय भेदभाव और राजनैतिक कटुता में भी कमी आएगी और शासन एवं प्रशासन पर भी सहज रुप से अंकुश लगेगा। समाज से सच्चाई को छिपाना किसी के लिए भी कठिन हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-