Thursday, May 5, 2016
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: भूखे भजन न होई गोपाला-
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: भूखे भजन न होई गोपाला-: भूखे भजन न होई गोपाला रोशन लाल अग्रवाल - economicjustices.net , www.ejfindia.org, economyjustices.rl@gmail.com. अनेक लोग समाज ...
भूखे भजन न होई गोपाला-
भूखे भजन न होई गोपाला
रोशन लाल अग्रवाल -
economicjustices.net, www.ejfindia.org, economyjustices.rl@gmail.com.
अनेक लोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन करने के लिए प्रयत्नशील है इनमें कितने ही लोग अच्छी शिक्षा प्रणाली या प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं दूसरे बहुत लोग गांव में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग नए नए रोजगार पैदा करने की बात कर रहे हैं इसी तरह कितने ही लोग पर्यावरण संरक्षण देश की राजनीति को सुधारने अथवा समाज के दूसरे कमजोर वर्गों के साथ होने वालेअत्याचार पर चिंता प्रकट करते रहते हैं इसी प्रकार बहुत लोगों ने अपनी अपनी जाति धर्म पेशा क्षेत्र लिंग उम्र भाषा आदि के सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं।
लेकिन उनके सारे प्रयास तब तक बिल्कुल सफल नहीं हो सकते जब तक समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना नहीं होती जिन लोगों का पूरा समय केवल अपना पेट भरने की चिंता में ही गुजर रहा हो वह समाज की अच्छी या बुरी स्थिति के बारे में बिल्कुल नहीं सोच सकते और समझ सकते।
लेकिन जिनके सामने पेट भरने की समस्या का समाधान भी हो गया है वे अभाव का सामना कर रहे लोगों के इस बुनियादी कष्ट को समझ ही नहीं पा रहे हैं।
यदि वे वास्तव में समाज को सही दिशा में ले जाना चाहते हैं तो उनको हर व्यक्ति की न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने के काम को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता देनी होगी।
आज समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना से प्रत्येक व्यक्ति को उसकी बुनियादी जरूरत की सभी वस्तुएं बिना किसी कठिनाई के आसानी से प्रदान की जा सकती है।
इसलिए समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना को सर्वोपरि स्थान मिलना चाहिए इसके लिए अमीरी रेखा बनाई जानी चाहिए और शुद्ध राष्ट्रीय लाभ का सारे नागरिकों में समान वितरण होना चाहिए।
Blogger- post by S.Z.Mallick(Journalist) 09891954102-Emai-ainaindia04@gmail.com
Tuesday, May 3, 2016
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: गरीबी और अन्याय मिटाएगी अमीरी रेखा। www.ecomicjust...
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: गरीबी और अन्याय मिटाएगी अमीरी रेखा। www.ecomicjust...: गरीबी और अन्याय मिटाएगी अमीरी रेखा। सुख शांति और संपन्नता लाएगी अमीरी रेखा। रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)...
गरीबी और अन्याय मिटाएगी अमीरी रेखा। www.ecomicjustice.net
गरीबी और अन्याय मिटाएगी अमीरी रेखा।
सुख शांति और संपन्नता लाएगी अमीरी रेखा।
गरीबी क्या है और कितनी दुखदाई है इसे भुक्तभोगी ही जानता है इसे समझने में विद्वानों को भले ही शब्दों की माथापच्ची करनी पड़े लेकिन आम आदमी को गरीबी का मतलब खूब समझ में आता है गरीबी का मतलब है कड़ी मेहनत के बाद भी जब अपने आवश्यक उपभोग की चीजों के अभाव का दुख उठाना पड़े तो उसे गरीबी कहते हैं।
हर आदमी चाहता है कि उसे अपने उपभोग की सभी जरूरी चीजें कम से कम मेहनत में हमेशा मिलती रहें और उसे न तो कठोर मेहनत का दुख उठाना पड़े और ना ही इन चीजों के अभाव का दुख उठाना पड़े। इसलिए हर आदमी गरीबी से बचना चाहता है।
लेकिन आज दुनिया की सात अरब आबादी में से कम से कम आधीआबादी बहुत ही अधिक गरीबी का दुख उठा रही है 15 - 20 प्रतिशत लोग तो ऐसे हैं जिनकी जिंदगी नरक जैसी ही दुखदाई है लेकिन जहां तक संपन्न लोगों का प्रतिशत है तो वह 5% से अधिक नहीं कहा जा सकता है।
लेकिन दुनिया की कुल संपत्ति का लगभग 75% भाग तो केवल 1 करोड़ या उससे भी कम लोगों के पास है और आज वही लोग वास्तविक तौर पर दुनिया को अपने पशुओं की तरह चला रहे हैं सारी दुनिया अनचाहे तौर पर उनकी गुलाम है और पूरा समाज एक दर्दनाक जेलखाना बनकर रह गया है।
यदि गहराई से देखा जाए तो यह स्थिति दुनिया को चलाने वाले इन मुठ्ठी भर लोगों के हित में भी नहीं है यह उनका अज्ञान या उनकी मूर्खता के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है यह वास्तव में सब लोगों के भीतर प्राकृतिक रुप से मौजूद पाशविक प्रवृत्ति का दुष्परिणाम हैं जिसके कारण व्यक्ति लोभ लालच और स्वार्थ में पडकर बुरा भला भी नहीं समझ पाता।
लेकिन मुझे यह भी लगता है कि यह केवल कुछ लोगों का नहीं बल्कि सब लोगों का ही अज्ञान है विशेषकर उन लोगों का जो समाज को दिशा देने का काम करते हैं जिन्हें हम चिंतक विचारक विशेषज्ञ ज्ञानी दूरदृष्टि और संत या अलौकिक शक्तियों के स्वामी के रूप में जानते और मानते हैं और जो सबका कल्याण भी चाहते हैं।
वैसे तो प्रकृति में देवी और आसुरी प्रवृतियों का संघर्ष हमेशा चलता ही रहता है इसके बावजूद भी सब लोगों के बीच स्थाई शांति की स्थापना करने के लिए मनुष्य जाति ने आज तक जो कुछ किया है वह भी इतना अधिक है कि कोई व्यक्ति अपने संपूर्ण जीवन काल में भी उसका अध्ययन नहीं कर सकता. लेकिन यह तो मानना ही पड़ेगा की सबके प्रयास निकल ही रहे हैं।
विशेषकर आज जो स्थिति बहुत अधिक खराब हुई है उसके पीछे भौतिक विज्ञान के रूप में हुई मनुष्य के ज्ञान में बढ़ोतरी है। भौतिक विज्ञान में हुई इस बढ़ोतरी के कारण अनेक प्रकार की खोजों ने मनुष्य की सुख सुविधाओं में अकल्पनीय बढ़ोतरी कर दी है लेकिन इससे मनुष्य की सुख शांति सुरक्षा संतोष स्वतंत्रता अथवा परस्पर सामंजस्य में वृद्धि होने की बजाय भारी कमी आ गई है।
आज पूरी धरती का विशाल भूभाग भयानक लड़ाइयों षड्यंत्रों आतंकवादी घटनाओं और दूसरी अत्यंत अत्यंत विनाशकारी अमानवीय समस्याओं तथा विकृतियों में उलझा हुआ रहता है जिससे पूरी दुनिया में 1 दिन के लिए भी शांति नहीं रह पाती।
लेकिन परिस्थितियां निरंतर भयानक होती जा रही है धरती का पूरा पर्यावरण नष्ट हो रहा है अब उत्पादन की कमी नहीं बल्कि भयानकता अधिकता ही सबसे बड़ी समस्या बन गई है सारी दुनिया देश या राष्ट्र कहे जाने वाले गिरोहों ने बँट गई है जो दूसरों का सब कुछ छीन लेना चाहते हैं और अपना गुलाम बनकर जीने या मर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
इससे यह बात साफ हो जानी चाहिए कि उपभोग के पदार्थों का केवल अभाव ही नहीं बल की अधिकता भी मनुष्य के लिए अभिशाप है और उससे भी शांति की स्थापना का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता वास्तव में शांति केवल संतुलन से ही मिल सकती है अति धन संग्रह की छूट देकर हम समाज में शांति की स्थापना नहीं कर सकते और ना ही सबका जीवन सुख से भर सकते हैं।
इसलिए यदि हम सब लोग सुखी होना चाहते हैं तो हमको न्याय पूर्ण सामंजस्य को स्वीकार करना पड़ेगा और केवल संतुलन को ही अपनी सारी सामाजिक संरचना का आधार स्वीकार करना होगा हमें लोग लालच और स्वार्थ की प्रवृतियों पर वास्तविक तौर पर न्याय के नियंत्रण को स्वीकार करना होगा क्योंकि एक व्यक्ति की उदंडता भी सब लोगों की स्वतंत्रता को समाप्त कर सकती है।
हमें इस बात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि हमारी सारी लड़ाई केवल भौतिक पदार्थ का मालिक बनने की लड़ाई है हर आदमी ज्यादा से ज्यादा धन-संपत्ति और प्राकृतिक संसाधनों का मालिक बनना चाहता है हमें मनुष्य की इस प्रवृत्ति पर लगाम लगानी ही होगी इसका मतलब यह हुआ की कोई व्यक्ति चाहे कितना भी योग्य सक्षम बुद्धिमान या मेहनत करने वाला क्यों नहीं हो किसी को भी प्राकृतिक संसाधनों पर सीमाहीन स्वामित्व बनने का अधिकार नहीं दिया जा सकता और उसकी संपन्नता की एक अधिकतम सीमा निर्धारित करनी ही होगी।
सारी बात का निष्कर्ष यह है कि आज अमीरी रेखा बनाए बिना समाज में शांति की स्थापना करना बिल्कुल संभव नहीं है। अमीरी रेखा किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं है यह सारे लोगों के बीच सामंजस्य का अद्भुत सुत्र और स्थाई शांति का आधार भी है. क्योंकि इससे प्रतिभावान लोगों को सुविधा सुरक्षा और सम्मान एवं सामान्य अथवा कमजोर लोगों को भी संपन्नता संतोष सम्मान और सहिष्णुता प्राप्त होगी जो आज अनेक प्रकार के षडयंत्रों किए बाद भी किसी को नहीं मिल रही है।
अमीरी रेखा किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता पर नहीं बल्कि केवल उदंडता पर अंकुश है इसलिए मेरा निवेदन है कि इस पर दुराग्रह मुक्त होकर विद्वानों विचारकों चिंतकों और सब का कल्याण चाहने वाले विशेषज्ञों को गहराई से विचार करना चाहिए।
सबकी शांति सुरक्षा संपन्नता स्वतंत्रता संतोष
**************************************
सामंजस्य पर्यावरण की सुरक्षा और संपूर्ण
**************************************
पृथ्वी ग्रह की रक्षा के लिए अमीरी रेखा को
**************************************
स्वीकार किया जाना चाहिए
************************************
अधिक जानने के लिए संपर्क करें
रोशनलाल अग्रवाल आर्थिक न्याय संस्थान
F 77 शुभ एनक्लेव M T N L
मंदिर वाली गली पीतमपुरा दिल्ली 34
Mo. No 9302224440
Website
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: the peace formula to fully justice of wealthy line...
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: the peace formula to fully justice of wealthy line...: गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए। शांति का न्याय पूर्ण सूत्र अमीरी रेखा। रोशन ...
Wealthy line is a best formula for real justice and peace . Economic justice.
गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए।
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)
गरीबी मिटाने की कोशिशे बहुत प्राचीन काल से लगातार होती आ रही है लेकिन जैसे जैसे आदमी के ज्ञान में बढ़ोतरी हो रही है वैसे ही वैसे गरीब और अमीर के बीच की खाई घटने की बजाए बढ़ रही है क्या यह अपने आप में बहुत आश्चर्य की बात नहीं है और क्या हमको इस पर आज गहराई से विचार नहीं करना चाहिए।
लेकिन पहले हमें इस बात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि यदि हम खुद को सुखी शांत सुरक्षित संतुष्ट स्वतंत्र संपन्न तनावमुक्त और आनंदित रखना चाहते हैं तो हमको सभी लोगों को भी यही सब प्रदान करना होगा कोई भी व्यक्ति अकेले-अकेले सुखी नहीं हो सकता।
गरीबी का एकमात्र मुख्य कारण सामाजिक व्यवस्था के अंतर्गत बनने वाली संपूर्ण अर्थव्यवस्था से प्राप्त होने वाले शुद्ध अतिरिक्त लाभ का समाज में न्यायपूर्ण वितरण नहीं हो पाना है इसलिए इसका न्यायपूर्ण वितरण होना ही वास्तविक स्थाई सरल और व्यापक रुप से कल्याणकारी मार्ग है।
इससे अवश्य ही समाज में सामंजस्य और संतुलन स्थापित हो सकेगा जिससे केवल मनुष्य ही नहीं बल्की प्राणीमात्र और प्रथ्वी ग्रह भी संतुलित रूप से अपना अस्तित्व कायम रख सकेंगे।
इस प्रकार का सामंजस्य कभी भी ताकत के आधार पर नहीं किया जा सकता और इसके लिए हमको न्याय के सूत्र को ही स्वीकार करना होगा।
मेरी समझ में न्याय का सबसे अच्छा सूत्र यही है न्याय का सूत्र यही है कि :-
एक व्यक्ति को केवल औसत सीमा तक संपत्ति संग्रह करने का मूलभूत अधिकार होना चाहिए और इससे अधिक संपत्ति के लिए व्यक्ति को स्वामी मानकर उसे केवल समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए और उसकी औसत सीमा से अधिक संपत्ति पर ब्याज वसूल किया जाना चाहिए अर्थात ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए।
संपत्तिकर से होनेवाली इस आय को समाज की सामूहिक आय मानते हुए उसका वितरण सभी लोगों में बिना भेदभाव के बराबर बराबर कर दिया जाना चाहिए।
इसके बिना समाज में कभी भी शांति नहीं हो सकती धन रखने की औसत सीमा ही अमीरी रेखा है।
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: How poverty ended? गर...
ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: How poverty ended? गर...: ECONOMIC JUSTICE FOUNDATION: How poverty ended? गरीबी रेखा नहीं अमीरी रखा बननी ... : गरीबी रेखा नहीं अमीरी रखा बननी चाहिए। कैसे हटे...
Subscribe to:
Posts (Atom)