Tuesday, May 3, 2016

गरीबी और अन्याय मिटाएगी अमीरी रेखा। www.ecomicjustice.net

गरीबी और अन्याय मिटाएगी अमीरी रेखा। 

सुख शांति और संपन्नता लाएगी अमीरी रेखा। 



रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)  
गरीबी क्या है और कितनी दुखदाई है इसे भुक्तभोगी ही जानता है इसे समझने में विद्वानों को भले ही शब्दों की माथापच्ची करनी पड़े लेकिन आम आदमी को गरीबी का मतलब खूब समझ में आता है गरीबी का मतलब है कड़ी मेहनत के बाद भी जब अपने आवश्यक उपभोग की चीजों के अभाव का दुख उठाना पड़े तो उसे गरीबी कहते हैं। 
हर आदमी चाहता है कि उसे अपने उपभोग की सभी जरूरी चीजें कम से कम मेहनत में हमेशा मिलती रहें और उसे न तो कठोर मेहनत का दुख उठाना पड़े और ना ही इन चीजों के अभाव का दुख उठाना पड़े। इसलिए हर आदमी गरीबी से बचना चाहता है। 
लेकिन आज दुनिया की सात अरब आबादी में से कम से कम आधीआबादी बहुत ही अधिक गरीबी का दुख उठा रही है 15 - 20 प्रतिशत लोग तो ऐसे हैं जिनकी जिंदगी नरक जैसी ही दुखदाई है लेकिन जहां तक संपन्न लोगों का प्रतिशत है तो वह 5% से अधिक नहीं कहा जा सकता है। 
लेकिन दुनिया की कुल संपत्ति का लगभग 75% भाग तो केवल 1 करोड़ या उससे भी कम लोगों के पास है और आज वही लोग वास्तविक तौर पर दुनिया को अपने पशुओं की तरह चला रहे हैं सारी दुनिया अनचाहे तौर पर उनकी गुलाम है और पूरा समाज एक दर्दनाक जेलखाना बनकर रह गया है। 
यदि गहराई से देखा जाए तो यह स्थिति दुनिया को चलाने वाले इन मुठ्ठी भर लोगों के हित में भी नहीं है यह उनका अज्ञान या उनकी मूर्खता के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है यह वास्तव में सब लोगों के भीतर प्राकृतिक रुप से मौजूद पाशविक प्रवृत्ति का दुष्परिणाम हैं जिसके कारण व्यक्ति लोभ लालच और स्वार्थ में पडकर बुरा भला भी नहीं समझ पाता। 
लेकिन मुझे यह भी लगता है कि यह केवल कुछ लोगों का नहीं बल्कि सब लोगों का ही अज्ञान है विशेषकर उन लोगों का जो समाज को दिशा देने का काम करते हैं जिन्हें हम चिंतक विचारक विशेषज्ञ ज्ञानी दूरदृष्टि और संत या अलौकिक शक्तियों के स्वामी के रूप में जानते और मानते हैं और जो सबका कल्याण भी चाहते हैं। 
वैसे तो प्रकृति में देवी और आसुरी प्रवृतियों का संघर्ष हमेशा चलता ही रहता है इसके बावजूद भी सब लोगों के बीच स्थाई शांति की स्थापना करने के लिए मनुष्य जाति ने आज तक जो कुछ किया है वह भी इतना अधिक है कि कोई व्यक्ति अपने संपूर्ण जीवन काल में भी उसका अध्ययन नहीं कर सकता. लेकिन यह तो मानना ही पड़ेगा की सबके प्रयास निकल ही रहे हैं। 
विशेषकर आज जो स्थिति बहुत अधिक खराब हुई है उसके पीछे भौतिक विज्ञान के रूप में हुई मनुष्य के ज्ञान में बढ़ोतरी है।  भौतिक विज्ञान में हुई इस बढ़ोतरी के कारण अनेक प्रकार की खोजों ने मनुष्य की सुख सुविधाओं में अकल्पनीय बढ़ोतरी कर दी है लेकिन इससे मनुष्य की सुख शांति सुरक्षा संतोष स्वतंत्रता अथवा परस्पर सामंजस्य में वृद्धि होने की बजाय भारी कमी आ गई है। 
आज पूरी धरती का विशाल भूभाग भयानक लड़ाइयों षड्यंत्रों आतंकवादी घटनाओं और दूसरी अत्यंत अत्यंत विनाशकारी अमानवीय समस्याओं तथा विकृतियों में उलझा हुआ रहता है जिससे पूरी दुनिया में 1 दिन के लिए भी शांति नहीं रह पाती। 
लेकिन परिस्थितियां निरंतर भयानक होती जा रही है धरती का पूरा पर्यावरण नष्ट हो रहा है अब उत्पादन की कमी नहीं बल्कि भयानकता अधिकता ही सबसे बड़ी समस्या बन गई है सारी दुनिया देश या राष्ट्र कहे जाने वाले गिरोहों ने बँट गई है जो दूसरों का सब कुछ छीन लेना चाहते हैं और अपना गुलाम बनकर जीने या मर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। 
इससे यह बात साफ हो जानी चाहिए कि उपभोग के पदार्थों का केवल अभाव ही नहीं बल की अधिकता भी मनुष्य के लिए अभिशाप है और उससे भी शांति की स्थापना का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता वास्तव में शांति केवल संतुलन से ही मिल सकती है अति धन संग्रह की छूट देकर हम समाज में शांति की स्थापना नहीं कर सकते और ना ही सबका जीवन सुख से भर सकते हैं। 
इसलिए यदि हम सब लोग सुखी होना चाहते हैं तो हमको न्याय पूर्ण सामंजस्य को स्वीकार करना पड़ेगा और केवल संतुलन को ही अपनी सारी सामाजिक संरचना का आधार स्वीकार करना होगा हमें लोग लालच और स्वार्थ की प्रवृतियों पर वास्तविक तौर पर न्याय के नियंत्रण को स्वीकार करना होगा क्योंकि एक व्यक्ति की उदंडता भी सब लोगों की स्वतंत्रता को समाप्त कर सकती है। 
हमें इस बात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि हमारी सारी लड़ाई केवल भौतिक पदार्थ का मालिक बनने की लड़ाई है हर आदमी ज्यादा से ज्यादा धन-संपत्ति और प्राकृतिक संसाधनों का मालिक बनना चाहता है हमें मनुष्य की इस प्रवृत्ति पर लगाम लगानी ही होगी इसका मतलब यह हुआ की कोई व्यक्ति चाहे कितना भी योग्य सक्षम बुद्धिमान या मेहनत करने वाला क्यों नहीं हो किसी को भी प्राकृतिक संसाधनों पर सीमाहीन स्वामित्व बनने का अधिकार नहीं दिया जा सकता और उसकी संपन्नता की एक अधिकतम सीमा निर्धारित करनी ही होगी।
सारी बात का निष्कर्ष यह है कि आज अमीरी रेखा बनाए बिना समाज में शांति की स्थापना करना बिल्कुल संभव नहीं है। अमीरी रेखा किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं है यह सारे लोगों के बीच सामंजस्य का अद्भुत सुत्र और स्थाई शांति का आधार भी है. क्योंकि इससे प्रतिभावान लोगों को सुविधा सुरक्षा और सम्मान एवं सामान्य अथवा कमजोर लोगों को भी संपन्नता संतोष सम्मान और सहिष्णुता प्राप्त होगी जो आज अनेक प्रकार के षडयंत्रों किए बाद भी किसी को नहीं मिल रही है। 
अमीरी रेखा किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता पर नहीं बल्कि केवल उदंडता पर अंकुश है इसलिए मेरा निवेदन है कि इस पर दुराग्रह मुक्त होकर विद्वानों विचारकों चिंतकों और सब का कल्याण चाहने वाले विशेषज्ञों को गहराई से विचार करना चाहिए। 
सबकी शांति सुरक्षा संपन्नता स्वतंत्रता संतोष
**************************************
सामंजस्य पर्यावरण की सुरक्षा और संपूर्ण
**************************************
पृथ्वी ग्रह की रक्षा के लिए अमीरी रेखा को
**************************************
स्वीकार किया जाना चाहिए
************************************
अधिक जानने के लिए संपर्क करें
रोशनलाल अग्रवाल आर्थिक न्याय संस्थान
F 77 शुभ एनक्लेव M T N L
मंदिर वाली गली पीतमपुरा दिल्ली 34
Mo. No 9302224440
Website

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-