Saturday, May 21, 2016

حقیقی بیداری کیا ہے؟ What is the real public awareness? Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)


असली जनजागृति क्या है?



रोशन लाल अग्रवाल 

जनजागृती की आपकी सारी बातें ठीक हैं लेकिन इन समस्याओं की जड़ में क्या है इसे आप अनदेखा कर रहे हैं यह बहुत दुर्भाग्य की बात है। 
इंसाफ सब की जड़ में है. लेकिन उसे तो आप पूरी तरह भूल गए हैं यह नहीं चल सकता। 

देश के कम से कम 80% लोग बड़े कठोर परिश्रम के बाद रोज अपना पेट भरने की कोशिश करते हैं। 
इनमें 50% लोग दोनों समय का भरपेट भोजन नहीं पाते। 
और निचले 30% लोग एक ही समय में भोजन पाते हैं सबसे निचले 10% लोग भोजन पाते भी है या नहीं किसी को पता नहीं,
क्या वे देश के नागरिक नहीं है ?
क्या देश की सारी प्राकृतिक संपदा और संपत्ति में उनको समान मालिकाना हक जन्म से ही प्राप्त नहीं है ?
यदि है तो वे भूखे क्यों मर रहे हैं ?
उनके मालिकाना हक का हिस्सा कहां है ?

देश के केवल 13 लाख लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 75% धन का स्वामित्व है। 
वे सभी सुख वैभव और विलासिता का ही नहीं बल्कि उदंडता का जीवन जी रहे हैं। 
व्यावहारिक तौर पर उन पर देश का कोई कानून लागू नहीं होता। 
देश की पूरी राजनीति भी उन्हीं की मुट्ठी में है और देश में कानूनों में क्या बदलाव आएगा या नहीं आएगा वही लोग निर्धारित करते हैं। 
शासन और प्रशासन को चलाने के सारे नीति नियम भी वही बनाते है ,
असलियत यह है कि देश का आम आदमी इन का गुलाम है।  
लेकिन आपकी क्या राय है ?
क्या यह हमारे झूठे लोकतंत्र का बदसूरत लेकिन असली चेहरा नहीं है ?
हमें इसे समझना और स्वीकार करना चाहिए। 
इसे खूबसूरत चेहरे में बदलने के लिए आपकी क्या राय है। 
क्या आप इस बारे में कोई परिकल्पना या गंभीर चिंतन कर रहे हैं। 
क्या आप इस बारे में जनजागृति को उचित मानते हैं और यदि हां इस बारे में आपकी क्या योजना है ?

इस स्थिति को बदलने के लिए गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए और अमीरी रेखा के ऊपर की संपत्ति पर ही संपत्ति कर लगना चाहिए आयकर उत्पादन कर बिक्री कर सेवा कर आदि सभी प्रकार के शोषणकारी और अन्याय पूर्ण करों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए। 
उपभोग की किसी भी वस्तु पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए। 
संपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिए और शेष बची राशि को लाभांश के रुप में देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के बराबर बराबर बांट दिया जाना चाहिए। 
इससे देश की गरीबी बेरोजगारी शोषण भुखमरी अन्याय अपराध असंतोष टकराव और अनेक प्रकार के षड्यंत्रों के साथ-साथ अनेक अत्यंत कठिन विसंगतियों से भी समाज को छुटकारा मिल जाएगा। 
यही है असली जनजागृती जिसे देश के लोगों को अपनाना चाहिए। 

अर्थात 
गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा बनाएं। 
अमीरी रेखा बनेगी तो गरीबी समाप्त होगी हर व्यक्ति आजाद और आत्मनिर्भर होगा हर व्यक्ति सुरक्षित समृद्ध सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जी सकेगा। 
समाज को अपराधों से छुटकारा मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-