कैसे हटेगी गरीबी ?
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय )
हमको गरीबी हटाने के लिए गरीबी के पैदा होने के मूल कारण को समझना होगा और उसी के आधार पर इसे हटाने के उपाय पर विचार करना होगा.
इसलिए इस बात को समझ लिया जाना चाहिए कि किसी भी प्रकार के हथियारों संगठन या ताकत के बलपर ही गरीबी को नहीं मिटाया जा सकता बल्कि इसके लिए न्याय पूर्ण उपाय को समझा जाना चाहिए।
न्यायपूर्ण से मेरा मतलब यह है कि अर्थव्यवस्था से मिलने वाले शुद्ध अतिरिक्त लाभ का वितरण सब लोगों के बीच बिना किसी भेदभाव के समान रूप से लाभ में हिस्सेदारी के रूप में ( लाभांश ) होना चाहिए।
इस लाभांश की मात्रा सब लोगों को इसलिए बराबर बराबर मिलनी चाहिए क्योंकि इसका संबंध किसी भी व्यक्ति की योग्यता क्षमता मेहनत पुरुषार्थ त्याग या अन्य किसी भी प्रकार की विशेषता से बिल्कुल नहीं है।
इसका संबंध सारे प्राकृतिक संसाधनो पर जन्मसिद्ध समान स्वामित्व के अधिकार से संबंध रखता है यह प्राकृतिक संसाधन ने तो मनुष्य में बनाए हैं और ना ही मूल रूप से मनुष्य इनको बना सकता है वह केवल इनका रुपांतरण कर सकता है और उपभोग कर सकता है।
इसलिए न्याय पूर्ण वितरण में मेहनत का हिस्सा तो हर आदमी को उसकी मेहनत के अनुसार मिलना चाहिए और शुद्ध लाभ में सबका हक बराबर बराबर होना चाहिए।
सारे प्राकृतिक संसाधन ही मूल रूप से पूंजी होते हैं जिस पर सब लोगों का समान प्राकृतिक अधिकार होना चाहिए ब्याज संपत्ति अर्थात पूंजी से मिलने वाला शुद्ध अतिरिक्त लाभ है जिसका मेहनत से संबंध नहीं है।
इसलिए ब्याज पर किसी भी एक व्यक्ति का या कुछ व्यक्तियों का मालिकाना हक नहीं माना जा सकता यह सब का सामूहिक लाभ है और एक भी व्यक्ति को इसके समान लाभ में हिस्सेदारी से वंचित नहीं किया जा सकता।
ब्याज के उत्पन्न होने का बहुत बड़ा कारण यह है कि मनुष्य अपनी लोभी लालची और स्वार्थी प्रवृत्ति के कारण दूसरे लोगों की मजबूरी का अनुचित लाभ उठाने से कभी भी नहीं चूकता एवं स्वतंत्रता ( अवसर या मौका ) मिलने पर हर व्यक्ति ऐसा ही सोचता और आचरण करता है।
मनुष्य की इस प्राकृतिक मूल दुष्प्रवृत्ति को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता केवल इस पर अंकुश लगाया जा सकता है और सबसे अच्छा अंकुश उसे दूसरों की मजबूरी का गलत लाभ उठा कर प्राप्त किए गए धन से वंचित कर देना है।

No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-