Monday, May 30, 2016

-اقتصادی انصاف کے قیام کی آسان راستہ - BLOG by S.Z.Mallick(Journalist) The simplest way to establish of economic justice


आर्थिक न्याय की स्थापना का सरल मार्ग


रोशन लाल अग्रवाल (लेखक समीक्षक आर्थिक न्याय )

मुझे इस बात को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 
१ आर्थिक न्याय पर आधारित अमीरी रेखा बनाने 
२ अमीरी रेखा से अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाने
३. आयकर सहित अन्य सभी प्रकार के करों को पूरी तरह समाप्त करने
४. संपत्ति कर से प्राप्त आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटने और
५. शेष बची राशि को शुद्ध राष्ट्रीय लाभ मानते हुए देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के समान रुप से लाभांश के
रुप में वितरित करने के प्रस्ताव को भारी मात्रा में जनसमर्थन मिल रहा है और अनेक विचारवान लोग मुझसे इसको लागू करने का रास्ता पूछते रहते हैं। 
उन सभी को मेरी यह सलाह है कि वे अपने ही स्थान पर रहते हुए अपने चारों ओर के लोगों को इसके संबंध में जागृत करने का अभियान शुरू कर दें और इस बात का संकल्प करें कि वह रोज केवल एक व्यक्ति को अवश्य समझाएंगे.
सब लोगों का अपने अपने ढंग से चलाया जाने वाला ऐसा प्रयास बहुत जल्दी ही अपना रंग लाएगा और एक प्रबल जन आंदोलन में बदलते उसे देर नहीं लगेगी। 
इसमें हर व्यक्ति को कार्य करने में सरलता और सहजता भी होगी एवं स्वतंत्रता का आनंद भी उनको मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-