Wednesday, May 11, 2016

न दैन्यं न च पलायनम्- Blogging by S.Z.Mallick(Journalist)

न दैन्यं न च पलायनम्


रोशन लाल अग्रवाल (समीक्षक आर्थिक न्याय)  

आज पूरा देश अनेक प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ है लेकिन इन सारी समस्याओं का समाधान आर्थिक न्याय में ही है। 

सारी समस्याओं का मूल कारण दोषपूर्ण या अन्याय पूर्ण अर्थ व्यवस्था है और उसी से भीषण आर्थिक असमानता पैदा होती है।  मुठी भर लोगों के पास धन का अति केंद्रीकरण हो जाने के क*** बाकी विशाल जनसमुदाय अत्यंत अभाव गरीबी शोषण मजबूरी अज्ञान बेरोजगारी भेदभाव और सत्ता में बैठे लोगों की मनमानी का शिकार होता रहता है। 
इसलिए जरूरत है समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना की इसके लिए केवल निम्न सूत्र का सहारा लिया जाना चाहिए :-
एक नागरिक को ओसत सीमा तक संपत्ति रखने का मूल या जन्म सिद्ध अधिकार होना चाहिए और उससे अधिक संपत्ति के लिए उसे संपत्ति का मालिक नहीं बल्कि समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए और उस पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए अन्य सभी प्रकार के करों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए। 
संपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटा जाना चाहिए और शेष धन को राष्ट्रीय लाभांश के रुप में देश के सारे नागरिकों के बीच समान रुप से बिना किसी भेदभाव के बांट दिया जाना चाहिए। 
यदि आज भी सूत्र के अनुसार कर लिया जाए तो केवल देश के 1300000 अति संपन्न लोगों की संपत्ति पर संपत्ति कर लगाना होगा और सरकार के बजट का खर्च काटकर भी देश के हर नागरिक को लाभांश के रुप में ₹10000 प्रतिमाह बहुत ही आसानी से दिए जा सकेंगे देश की अर्थव्यवस्था अत्यंत मजबूत हो जाएगी। 
गरीबी बेरोजगारी अभाव शोषण भुखमरी लाचारी गुलामी असंतोष अज्ञान अपराध विवाद विरोध शत्रुता और जितने भी परस्पर टकराव से पैदा होनेवाली समस्याएं हैं उन सब पर अत्यंत प्रभावशाली अंकुश लग जाएगा जिससे सब लोग परस्पर प्रेम विश्वास सद्भावना सहयोग पूरकता और आत्मीयता के साथ सुरक्षित स्वतंतरता् व सुख शांति पूर्ण जीवन जी सकेंगे। 

आर्थिक न्याय के लिए जनता को जागृत कीजिए और यह ब्लॉग देखिए। 
economicjusticesrl.blogspot.in

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-