Economic Justice
My journey to economic justice
मेरा आर्थिक न्याय का सफर - میرا اقتصادی انصاف کا سفر
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)
आज मैं इलाहाबाद में हूं। मैं 14 मई को दिल्ली से पटना के लिए चलाता 15 16 17 और 18 मई तक 4 दिन पटना में रहा और वहां डॉ सुनीलम जी के आमंत्रण पर वहां के प्रशिक्षण शिविर में परीक्षार्थियों के बीच वर्तमान व्यवस्था और अमीरी रेखा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहां पर लगभग आधा घंटा तक मैंने अपनी बात रखी और बाकी 1 घंटे का समय उस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा उठाए जाने वाले प्रश्नों के लिए निर्धारित था लेकिन वहां बहुत कम और हल्के फुल्के प्रश्न ही पूछे गए जिनका बहुत सरलता से और कम समय में ही मैंने जवाब दे दिया था।
इसके अतिरिक्त पटना में दिनांक 1617 मई तक उनके कई कार्यक्रमों में भाग लिया यह कार्यक्रम युवा केंद्र गांधी मैदान में रखे गए थे काफी बड़ी संख्या में देश के कई प्रांतों से आने वाले लोगों ने वहां के कार्यक्रमों में भाग लिया पुरानी कई विद्वान मित्रों से भेंट होने के अतिरिक्त कई अन्य महत्वपूर्ण और गंभीर विचार करने वाले मित्रों से परिचय हुआ जो मेरे लिए बहुत लाभदायक होगा. इस अवसर को उपलब्ध कराने के लिए मैं डॉक्टर सुनीलम जी को हार्दिक धंयवाद देता हूं और आगे भी उनसे इस प्रकार के अच्छे अवसर उपलब्ध कराने की अपेक्षा करता हूं।
कार्यक्रम की संपूर्ण सभा चुनाव बहुत ही उत्कृष्टता और सूक्ष्मता के साथ तैयार की गई थी किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था देखने में नहीं आई भोजन और आवास का बहुत ही अच्छा प्रबंध किया गया था मैंने किसी एक व्यक्ति को भी इस दृष्टि से परेशान होते हुए नहीं देखा मेरे रुकने की व्यवस्था बिस्कोमान भवन के पास में स्थित दादी धर्मशाला में की गई थी जहां आराम की पूरी सुविधा थी यहां तक की सब लोगों को एसी कमरों में ठहराया गया था वहीं पर उत्तम भोजन की और जलपान की पूरी व्यवस्था थी।
उस कार्यक्रम में आए और दादी धर्मशाला में रुके हुए कई नए और पुराने मित्रों से संवाद करने का खूब अवसर मिला कई लोगों ने वैकल्पिक अर्थव्यवस्था के प्रश्न पर काफी गंभीर सवाल किए और अनिल कुमार रुक-रुककर सवाल और जवाब का सिलसिला तीनों चारों दिन लगातार औपचारिक एवं अनौपचारिक रूप से चलता रहा मुझे लगा की अर्थव्यवस्था पर लोगों द्वारा पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों के मेरे द्वारा दिए गए उत्तरों से बहुत अधिक लोग पूरी तरह संतुष्ट थे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो या तो ऐसे गंभीर प्रश्नों को और मेरे उत्तरों को समझ ही नहीं पा रहे थे या फिर मैं अपनी पहले से बनी हुई मानसिक स्थिति से ऊपर नहीं उठ पा रहे थे।
ऐसे ही लोगों में सबसे प्रमुख स्थान उदयपुर राजस्थान से आए श्री हिम्मत सेठ जी का मैं अवश्य उल्लेख करना चाहूंगा जो एक हिंदी पाक्षिक का वर्षों से संपादन करते आ रहे हैं वह मेरे साथ एक ही हाल में रुके थे इसमें कोई दो मत नहीं की वह बहुत ही संत और सज्जन प्रकृति के व्यक्ति थे लेकिन अर्थशास्त्र को बहुत गंभीरता से समझने की उनकी क्षमता मुझे बहुत अच्छी नहीं लगी उनके संवाद में वह गंभीरता मुझे बहुत कम प्रतीत हुई जो इसके लिए उनमें होनी चाहिए थी।
लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य बहुत बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जिन्होंने पहले-पहल मेरी बात को बहुत ही गंभीरता और रुचि के साथ सुना कई गंभीर प्रश्न किए और काफी सीमा तक अपनी सहमति भी व्यक्त कर दी इसमें जयपुर से श्री राजेंद्र कुमार कुंभज फैसल भाई बंगाल कोलकाता के वरिष्ठ समाजवादी श्री शक्तिमान जी घोष आदि के अतिरिक बहुत बड़ी संख्या में लोग थे जिन्होंने मेरे आर्थिक विचार को पूरी गंभीरता से समझने का प्रयास किया मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात थी।
लेकिन मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात तो यह थी कि पटना में रहने वाले श्री रमेश कुमार चौबे जी अपना काम -धाम छोड़कर पूरी तरह चारो दिन मेरे साथ रहे इसके अतिरिक्त उन्होंने वहां के बहुत ही विचारवान और चिंतनशील अनेक लोगों से मिलवाया उनकी बैठक कराई और उनके साथ जो गंभीर विचार मंथन हुआ उसके महत्व को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता मैं उनको विशेष तौर पर अपना आभार व्यक्त करता हूँ।
इस कार्यक्रम में मुंगेर जिला से आए हुए मोहम्मद मुस्तफा जी पूरे समय तक मौजूद रहे जो अब लगता है कि आर्थिक न्याय के बहुत बड़े और गहरे प्रचारक की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने आर्थिक न्याय के बारे में इतने अधिक लोगों में इस विचार को प्रसारित कर रखा था कि कई लोगों ने बताया की मुस्तफा जी ने मेरे बारे में पहले से ही बहुत अधिक जानकारियां दे रखी है और उन्होंने मेरे विचार को उनसे ही काफी सीमा तक समझा है और पसंद भी किया है।
मुहम्मद मुस्तफा आर्थिक न्याय के प्रश्न पर लगभग 2 वर्ष पहले मेरे संपर्क में आए थे और यह विचार उन्हें इतना अधिक पसंद आया कि वे पूरी तौर पर इसके दीवाने बन गए हैं और इसे प्रचारित करने का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देते। गत वर्ष हुये बिहार विधानसभा चुनावों में उन्होंने परिहार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड डाला। मैं उनका उत्साह देखकर दंग रह गया हूं।
बिहार पटना में गुजारे अपने चार दिनों का विवरण इस एक पोस्ट में देना संभव नहीं है इसे मैं समय पर अपने इस कार्य का संपादन नहीं कर पाया इसके लिए मैं सबका क्षमा प्रार्थी हूं।

No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-