गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा बननी चाहिए।
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)
गरीबी मिटाने की कोशिशे बहुत प्राचीन काल से लगातार होती आ रही है लेकिन जैसे जैसे आदमी के ज्ञान में बढ़ोतरी हो रही है वैसे ही वैसे गरीब और अमीर के बीच की खाई घटने की बजाए बढ़ रही है क्या यह अपने आप में बहुत आश्चर्य की बात नहीं है और क्या हमको इस पर आज गहराई से विचार नहीं करना चाहिए।
लेकिन पहले हमें इस बात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि यदि हम खुद को सुखी शांत सुरक्षित संतुष्ट स्वतंत्र संपन्न तनावमुक्त और आनंदित रखना चाहते हैं तो हमको सभी लोगों को भी यही सब प्रदान करना होगा कोई भी व्यक्ति अकेले-अकेले सुखी नहीं हो सकता।
गरीबी का एकमात्र मुख्य कारण सामाजिक व्यवस्था के अंतर्गत बनने वाली संपूर्ण अर्थव्यवस्था से प्राप्त होने वाले शुद्ध अतिरिक्त लाभ का समाज में न्यायपूर्ण वितरण नहीं हो पाना है इसलिए इसका न्यायपूर्ण वितरण होना ही वास्तविक स्थाई सरल और व्यापक रुप से कल्याणकारी मार्ग है।
इससे अवश्य ही समाज में सामंजस्य और संतुलन स्थापित हो सकेगा जिससे केवल मनुष्य ही नहीं बल्की प्राणीमात्र और प्रथ्वी ग्रह भी संतुलित रूप से अपना अस्तित्व कायम रख सकेंगे।
इस प्रकार का सामंजस्य कभी भी ताकत के आधार पर नहीं किया जा सकता और इसके लिए हमको न्याय के सूत्र को ही स्वीकार करना होगा।
मेरी समझ में न्याय का सबसे अच्छा सूत्र यही है न्याय का सूत्र यही है कि :-
एक व्यक्ति को केवल औसत सीमा तक संपत्ति संग्रह करने का मूलभूत अधिकार होना चाहिए और इससे अधिक संपत्ति के लिए व्यक्ति को स्वामी मानकर उसे केवल समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए और उसकी औसत सीमा से अधिक संपत्ति पर ब्याज वसूल किया जाना चाहिए अर्थात ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए।
संपत्तिकर से होनेवाली इस आय को समाज की सामूहिक आय मानते हुए उसका वितरण सभी लोगों में बिना भेदभाव के बराबर बराबर कर दिया जाना चाहिए।
इसके बिना समाज में कभी भी शांति नहीं हो सकती धन रखने की औसत सीमा ही अमीरी रेखा है।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-