Thursday, May 5, 2016

भूखे भजन न होई गोपाला-

भूखे भजन न होई गोपाला

रोशन लाल अग्रवाल - 
economicjustices.net, www.ejfindia.org, economyjustices.rl@gmail.com.  
अनेक लोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन करने के लिए प्रयत्नशील है इनमें कितने ही लोग अच्छी शिक्षा प्रणाली या प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं दूसरे बहुत लोग गांव में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग नए नए रोजगार पैदा करने की बात कर रहे हैं इसी तरह कितने ही लोग पर्यावरण संरक्षण देश की राजनीति को सुधारने अथवा समाज के दूसरे कमजोर वर्गों के साथ होने वालेअत्याचार पर चिंता प्रकट करते रहते हैं इसी प्रकार बहुत लोगों ने अपनी अपनी जाति धर्म पेशा क्षेत्र लिंग उम्र भाषा आदि के सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। 

लेकिन उनके सारे प्रयास तब तक बिल्कुल सफल नहीं हो सकते जब तक समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना नहीं होती जिन लोगों का पूरा समय केवल अपना पेट भरने की चिंता में ही गुजर रहा हो वह समाज की अच्छी या बुरी स्थिति के बारे में बिल्कुल नहीं सोच सकते और समझ सकते। 
लेकिन जिनके सामने पेट भरने की समस्या का समाधान भी हो गया है वे अभाव का सामना कर रहे लोगों के इस बुनियादी कष्ट को समझ ही नहीं पा रहे हैं। 
यदि वे वास्तव में समाज को सही दिशा में ले जाना चाहते हैं तो उनको हर व्यक्ति की न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने के काम को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता देनी होगी। 
आज समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना से प्रत्येक व्यक्ति को उसकी बुनियादी जरूरत की सभी वस्तुएं बिना किसी कठिनाई के आसानी से प्रदान की जा सकती है। 
इसलिए समाज में आर्थिक न्याय की स्थापना को सर्वोपरि स्थान मिलना चाहिए इसके लिए अमीरी रेखा बनाई जानी चाहिए और शुद्ध राष्ट्रीय लाभ का सारे नागरिकों में समान वितरण होना चाहिए। 
Blogger- post by S.Z.Mallick(Journalist) 09891954102-Emai-ainaindia04@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-