राज्य (सत्ता) हमेशा निरंकुश होना चाहती है और इसके लिए वह पूरे समाज को अनेक आधारों पर योजनाबद्ध ढंग से विघटित करने का प्रयास करती रहती है। क्योंकि संगठित समाज राज्य की निरंकुशता को समाप्त करके उसे अपनी योजना के अनुसार अपने बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए बाध्य कर देता है।
समाज को संगठित रखने का एकमात्र मार्ग सत्य और न्याय का मार्ग है और हम उसी को अपना रहे हैं। इसलिए हमें किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है।
संगठित समाज ही संविधान में अपनी सोच और आवश्यकताओं के अनुसार उचित परिवर्तन करने की क्षमता रखता है और राज्य के अधिकारों में उचित कटौती भी संगठित समाज के द्वारा ही की जा सकती है।
जहां तक राज्य का बस चलेगा वह कभी भी ऐसा नहीं होने देना चाहेगा। इसलिए हमें उसकी ओर से सतर्क रहते हुए न्याय के मार्ग पर सावधानी के साथ चलते रहना चाहिए।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-