देश की 90% जनता आर्थिक अन्याय और अभाव का शिकार है उसकी परेशानियां घटने की बजाय बढ़ रही है। देश में बेरोजगारी का संकट दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है मेहनत की रोटी का टोटा पड़ गया है। गरीब आदमी गरीब होता जा रहा है और अमीर की अमीरी बढ़ रही है। न तो देश के बुद्धिजीवी और न हीं सत्ता या विपक्ष में बैठे हुए लोग असली समस्या को समझ रहे हैं। कोई कुछ भी समझ और कर नहीं पा रहे हैं। समाज का हर व्यक्ति गुमराह होकर रह गया है।
देश को बीमारी कोई और है और इलाज किसी दूसरे रोग का हो रहा है। देश में फैली भीषण आर्थिक असमानता प्रत्यक्ष होते हुए भी किसी को दिखाई नहीं पड़ रही है या फिर सब लोग उसे जानबूझ कर अनदेखा करना चाहते हैं।
इस देश का सारा धन मुठी भर लोगों के पास इकट्ठा हो चुका है और वही मुट्ठी भर मूर्ख लोग पूरे समाज का सत्यानाश करने पर तुले हैं लेकिन लोगों को हिंदू और मुसलमान दिखाई पड़ रहे हैं।
इस देश का सारा धन मुठी भर लोगों के पास इकट्ठा हो चुका है और वही मुट्ठी भर मूर्ख लोग पूरे समाज का सत्यानाश करने पर तुले हैं लेकिन लोगों को हिंदू और मुसलमान दिखाई पड़ रहे हैं।
सभी लोगों का विवेक नष्ट हो रहा है और पशु प्रवृत्ति हावी हो रही है।
क्या यह अजीब बात नहीं है कि सभी लोग रोटी और दवा की चिंता छोड़कर लड़ाई के हथियार तलाश रहे हैं?
ब्याज की इस अर्थव्यवस्था ने सब को पागल कर दिया है और हर आदमी दूसरे का सब कुछ छीन कर अपने भरे हुए घर को ओर भर लेना चाहता है। वह इस बात से भी बेखबर है कि धनका यह पहाड़ उसी के ऊपर गिर पड़ेगा और उसे मार डालेगा।
मैं कहना चाहता हूं कि मूल रूप से हमारी सारी समस्या केवल धन के न्यायपूर्ण वितरण की है। लोगों के मेहनत करके सम्मान पूर्वक जीने के सारे रास्ते बंद हो रहे हैं, ब्याज का धंधा करने वालों की दौलत बढ़ती जा रही है।
सारा दोष अर्थव्यवस्था का है और सारे नादान बुद्धिजीवी राजनीति में समाधान तलाश रहे हैं। लोगों की बेचैनी बढ़ रही है सबको हर दूसरा आदमी अपना दुश्मन दिखाई दे रहा है और कारण है सिर्फ यह आर्थिक अन्याय।
लोगों को बात कब समझ में आएगी पता नहीं।
लोगों को बात कब समझ में आएगी पता नहीं।