Saturday, June 18, 2016

समाज हित में अमीरी रेखा का बनाया जाना आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है

Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)

रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय) 
समाज के प्राकृतिक संसाधनों के विशाल भाग का केवल मुठी भर लोगों का मालिक बन जाना पूरे समाज के लिए भयानक खतरे की घंटी बन रहा है धन का इस प्रकार का केंद्रीकरण व्यक्ति समाज मानवता और प्रकृति के सारे संतुलन को बुरी तरह बिगाड़ सकता है।  और इस प्रकार का असंतुलन किसी भी दृष्टि से समाज के लिए कल्याणकारी नहीं हो सकता। 
इसलिए व्यापक समाज हित में अमीरी रेखा का बनाया जाना आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है, इसलिए न्याय के आधार पर औसत सीमा तक संपत्ति रखने का अधिकार हर नागरिक का मूलभूत संपत्ति अधिकार होना चाहिए, और उससे अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए।  आयकर सहित अन्य सभी प्रकार के करों को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाना चाहिए। 
संपत्ति कर से प्राप्त आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटकर शेष धन को देश के सारे नागरिकों में बिना किसी भेदभाव के लाभांश के रुप में बांट दिया जाना चाहिए।  आज जबकि सारे काम मशीनों द्वारा पूरे किए जा रहे हैं ऐसी स्थिति में सब लोगों को रोजगार देने की बात किसी भी दृष्टि से सही नहीं हो सकती और आने वाले समय में रोजगार का सही विकल्प राष्ट्रीय मदनी में देश के सभी नागरिकों को लाभांश के रुप में मिलने वाली हिस्सेदारी ही हो सकती है। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-