Blogger by- S.Z.Mallick(Journalist cum Social Activist)
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय)
आजकल व्यवस्था के संबंध में बात करते समय शोषण शब्द का उपयोग बार-बार होता रहता है लेकिन शोषण किसे कहा जाता है इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते और समझ पाते हैं।
किसी भी व्यक्ति के न्यायोचित अधिकारों को बलपूर्वक छीन लेना ही उसका शोषण करना है. लेकिन तब यह समझना भी आवश्यक हो जाता है कि एक व्यक्ति के न्यायोचित अधिकार क्या है जिनको ताकत के बल पर छीना नहीं जाना चाहिए।
निश्चित रूप से जिन अधिकारों को ताकत के बल पर छीना नहीं जा सकता उनको ताकत के बल पर प्राप्त भी नहीं किया जा सकता।
इसलिए वे अधिकार जो प्रत्येक व्यक्ति को जन्म के साथ ही बिना किसी प्रकार की मेहनत किए प्राप्त होते हैं वही हर आदमी के मूल अधिकार होते हैं और उनको किसी दूसरे आदमी के द्वारा ताकत या छलकपट के बल पर छीन लेना ही व्यक्ति का शोषण करना है।

No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-