Friday, June 10, 2016



रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक "आर्थिक न्याय")                                Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)   


जो लोग समाज में बढ़ रही विघटनकारी ओर देशद्रोही गतिविधियों से बहुत अधिक परेशान हैं वे देश में समान नागरिक संहिता लागू क्यों नहीं करते क्या यह उनका अज्ञान अथवा पाखंड नहीं है ?


मुझे बहुत अच्छी तरह याद है कि जब संघ और जनसंघ की समाज में कोई ताकत नहीं थी तब ये सभी देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पुरजोर वकालत करते थे और इसको लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने की भी भारी कोशिश होती थी। लेकिन अब ताकत अपने हाथ में आ जाने पर समान नागरिक संहिता के ये समर्थक अपना मुंह क्यों छुपा रहे हैं क्या यह समाज के साथ खुले तौर पर धोखा नहीं है। 
विश्व में सर्वश्रेष्ठ और सबसे गौरवशाली भारतीय संस्कृति के आदतों से उनके इस व्यवहार का क्या संबंध है?

साध्वी प्राची जैसी तथाकथित हिंदुओं से हिंदुत्व सम्मानित नहीं अपमानित होता है। मैं एक विवेकशील और जागरुक हिंदू के नाते इस प्रकार के लोगों और इस प्रकार की प्रवृति की घोर निंदा और भर्त्सना करता हूं। 
साध्वी प्राची जैसे कुछ गैरजिम्मेदार और बेलगाम सांसदों को लगाम लगाए बिना बेलगाम मुसलमानों पर किसी भी प्रकार का तर्कसंगत और न्याय पूर्ण अंकुश मोदी सरकार बिल्कुल नहीं लगा पाएगी और उसके द्वारा किए जाने वाले सब प्रयासों पर पानी फिरता रहेगा। 


No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-