Saturday, June 11, 2016

समस्याएं अनेक समाधान एक

 Blogger by - S.Z.Mallick(Journalist)



रोशन लाल अग्रवाल 
समाज में आदर्श व्यवस्था बनाना चाहते हैं उनको केवल हर व्यक्ति के समान (औसत) मूल संपत्ति अधिकार बनवाने के लिये काम करना चाहिये इसके अलावा समाज में न्याय की स्थापना का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। 
मूल अधिकारों का हनन मेहनत (बौद्धिक या शारीरिक ) से प्राप्त अर्जित (अधिक) अधिकारों के द्वारा होता है. इसलिए अर्जित संपत्ति अधिकारों के ऊपर न्याय का अंकुश लगाना नितांत आवश्यक है। 
ऐसा करने के लिऐ व्यक्ति को ओसत सीमा से अधिक संपत्ति का स्वामी नहीं बल्कि समाज का कर्जदार माना जाना चाहियेे और अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिये। 
संपत्तिकर से होने वाली आय समाज की सामूहिक आय मानी जानी चाहिए और उसका वितरण भी बिना किसी भेदभाव के देश के सारे नागरिकों में समान रुप से लाभांश के रुप में होना चाहिए। 
इससे समाज में किसी भी प्रकार की शक्तियों का केंद्रीकरण नहीं हो पाएगा और प्रत्येक व्यक्ति की हर प्रकार की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता स्थापित होगी।
सत्ता की निरंकुशता , उसके द्वारा किया जाने वाला पक्षपात,रचे जाने वाले अनेक प्रकार के षडयंत्र और शोषण का अंत हो सकेगा।
अन्यायपूर्ण आर्थिक और अन्य अनेक प्रकार की असमानताओं से समाज को मुक्ति मिलेगी।
फिर समाज में न्याय पूर्ण असमानता तो होगी लेकिन शोषण किसी का भी नहीं हो सकेगा।
सब लोगों के बीच परस्पर बहुत ही आत्मीयता सरलता सद्भाव सहयोग और विश्वास पूर्ण संबंध होंगे कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति का विरोधी अथवा शत्रु नहीं होगा।
किसी को भी किसी दूसरे व्यक्ति से कोई खतरा नहीं होगा और सब लोग पूरी तरह सुरक्षित होंगे. कोई भी दूसरे का बुरा नहीं चाहेगा।
प्रकृति और पर्यावरण सब संतुलित समृद्ध और सब प्रकार से सुखदाई ही होंगे। 
इसका मूल कारण यह है कि सारी समस्याऐं मनुष्य की लोभ लालच और स्वार्थ से उत्पन्न होती है और इस प्रकार की व्यवस्था से व्यक्ति की इस मूलभूत दुष्प्रवृत्ति पर न्याय का अंकुश लग जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-