Wednesday, August 3, 2016

स्वतंत्रता दिवस या षड्यंत्र दिवस-Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)

रोशन लाल अग्रवाल 
""""""""""""""""""""""
15 अगस्त के अवसर पर जिसे इस देश का स्वतंत्रता दिवस बताया गया है, यह प्रश्न अवश्य उठना चाहिए कि नेहरु जी की अगुवाई में अंग्रेजों से सत्ता हस्तांतरण के जिस अनुबंध के आधार पर सत्ता प्राप्त की गई क्या उसे देश की आजादी का दस्तावेज कहा जा सकता है?
यह दस्तावेज तो स्पष्ट रूप से यही सिद्ध करता है कि अंग्रेज अब आगे अपनी सत्ता खुद न चलाकर अपने एजेंटों की नियुक्ति कर रहे हैं जो अब उनकी ओर से भारत की सत्ता चलाएंगे.
आश्चर्य की बात तो यह है कि यह सब कुछ स्पष्ट होते हुए भी लोगों ने आंख मूंदकर सत्ता हस्तांतरण के इस दस्तावेज को देश की स्वतंत्रता किस आधार पर मान लिया.
ऐसी स्थिति में मन में जिस प्रश्न का पैदा होना स्वाभाविक है कि यह तथाकथित स्वतंत्रता दिवस इस देश की जनता के साथ रचा गया कोई गंभीर षड्यंत्र दिवस तो नहीं है ?
मेरा विनम्र निवेदन है कि इस पर तथ्यात्मक ढंग से विचार किया जाना चाहिए केवल भावनात्मक आधार पर मुर्ख बनते रहना बुद्धिमत्ता नहीं.
उसके बाद की सारी स्थितियां यही स्पष्ट कर रहे हैं कि अंग्रेजों के एजेंट ही सत्ता चला रहे हैं इससे देश की जनता के हाथ में कौन सा मूल अधिकार आया जिसे स्वतंत्रता का नाम दिया जा सके?
मेरी समझ में स्वतंत्रता का मतलब अपने सारे प्राकृतिक संसाधनो का और संपत्ति का खुद मालिक हो जाना और अपनी इच्छा अनुसार उसकी संपूर्ण व्यवस्था और प्रबंध करना और उससे उत्पन्न होने वाले लाभ का समाज में बांट दिया जाना ही होता है लेकिन इस तथाकथित आजादी के बाद देश के प्राकृतिक संसाधनों का स्वामित्व देश की आम जनता के हाथ नहीं आया बल्कि उसके मालिक सत्ता में बैठे अंग्रेजों के एजेंट ही बने हुए हैं.
देश के आम आदमी के हाथ में मालिक होने का कोई भी अधिकार नहीं है देश के सारे प्राकृतिक संसाधनों और संपत्तियों से होने वाली भारी आय में देश के नागरिकों की कोई भागीदारी नहीं है वह अपनी मेहनत मजदूरी के बल पर अपना जीवन बचाने का सफल या असफल प्रयास कर रहे हैं जिसे किसी भी दृष्टि से मालिक नहीं कहा जा सकता.
उसकी स्थिति पहले जैसे ही दीन हीन गुलामों जैसी है और सत्ता पर बैठे हुए अंग्रेजों के एजेंट उनके मालिक बनकर विलासिता का जीवन जी रहे हैं और हर प्रकार की सत्ता का मनमाना आनंद उठा रहे हैं.
जिन लोगों ने अंग्रेजो के शासनकाल में अंग्रेजों के चाटुकार बनकर इस देश की जनता के साथ घोर अत्याचारों में हिस्सेदारी की थी और संपन्नता और सत्ता के सारे सुख हो गए थे वही लोग अब झूठे जनप्रतिनिधि बनकर आम जनता का शोषण कर रहे हैं और सत्ता और संपत्ति का पूरा सुख भाग रहे हैं.
जिन लोगों ने देश की जनता को आजाद कराने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर किया उन लोगों का महत्व कोई नाम लेवा है और ना ही उनकी संतानों का कोई नाम लेवा है शहीदों की संताने आज भी उपेक्षित होकर दर दर की ठोकर खा रहे हैं.
आपकी क्या राय है?

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-