Thursday, August 18, 2016

आर्थिक आजादी ही असली आजादी है -Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)











रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक आर्थिक न्याय )
विगत 15 अगस्त को लालकिले से बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा की गरीबी से मुक्ति ही असली आजादी है.
मैं नरेंद्र मोदी जी को इस बात के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने देश की जनता के सामने असली आजादी का अर्थ तो बता दिया क्योंकि आज तक तो देश की जनता को यही समझ में नहीं आया था की वास्तव में असली आजादी क्या होती है.
प्रधानमंत्री महोदय की बात पूरी तरह सच है लेकिन उनकी बात बहुत ही गंभीर सवाल खड़े करती है. यदि हम उनकी बात को आधार मानते हैं तो फिर यह भी मानना पड़ेगा कि आज देश की कम से कम तीन चौथाई आबादी गरीबी का दुख झेल रही है और उसको आजाद नहीं माना जा सकता तो फिर यह स्वतंत्रता दिवस के नाम पर पाखंड क्यों?
देश की विशाल जनसंख्या की आजादी को कौन छीन रहा है और प्रधानमंत्री जी के पास देश की आम जनता को वास्तविक आजादी दिलाने के लिए क्या योजना और कार्यक्रम है.
देश गंभीर आर्थिक असमानता का शिकार है जिसे उनकी सरकार भी इंकार नहीं कर सकती यह भयानक आर्थिक असमानता अन्यायपूर्ण तो है ही यह शासन की ही आर्थिक नीतियों का दुष्परिणाम है और माननीय प्रधानमंत्री जी इसको क्यों खत्म नहीं करना चाहते?
किंतु मैं यह मानता हूं कि मेरा प्रश्न आसान नहीं है और मोदी जी अर्थशास्त्री भी नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री होने के नाते इस प्रकार के प्रश्नों का उत्तर उनको देना ही चाहिए और यदि उनके पास उत्तर नहीं है तो उसे तलाशने की जिम्मेदारी और जहमत उनको ही उठानी होगी.
उनको यह बात भी समझनी होगी कि गरीबी से मुक्ति किसे माना जाए क्या एक सीमा तक संपत्ति को व्यक्ति की आजादी का आधार माना जाए अथवा एक व्यक्ति की आय को अथवा इसके अतिरिक्त कोई तीसरा मापदंड उनके पास है?
किंतु देश में ऐसे लोग भी मौजूद है जिनके पास अकूत संपत्ति है प्रधानमंत्री जी उनको आजाद मानते हैं या कुछ और? क्योंकि यदि वह इस तिमाही संपत्ति के मालिक माने जाते हैं तो सीमाहीन स्वतंत्रता ही तो उदंडता होती है. इसे मोदी जी कैसे अमान्य करेंगे
यह महत्वपूर्ण प्रश्न भी तत्काल हमारे सामने आ जाता है कि क्या हमारे देश में सारे नागरिकों की गरीबी को खत्म करने लायक संपत्ति नहीं है या फिर देश में संपत्ति का वितरण सही नहीं है?
देश की आजादी का मतलब देश के सभी नागरिकों की आजादी है केवल कुछ मुट्ठी भर लोगों की आजादी को देश की आजादी कहकर देश की जनता को मुर्ख नहीं बनाया जा सकता.
आज हमारा देश भारी आर्थिक असमानता का शिकार है और इसका अर्थ यही निकलेगा कि देश मैं गुलाम आजाद व उदंड तीनों प्रकार के नागरिक रहते हैं क्या मोदी जी से विकृति नहीं मानते और यदि मांगते हैं तो उनके पास इसे ठीक करने का क्या उपाय है.
स्पष्ट रुप से यह हमें मानना ही होगा की अब देश की जनता की आजादी को खतरा बाहर से नहीं बल्कि भीतर से ही है और इसका कारण भी बाहरी ने होकर सरकार की आर्थिक नीतियों से ही है.
आज हमारे देश या दुनिया के सभी देश इसी प्रकार की आंतरिक गुलामी का शिकार है और इस समस्या का वास्तविक कारण आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक का अज्ञान है. और इसे आसानी से सुलझाया भी जा सकता है.
वास्तव में इस भयानक समस्या का मूल कारण समाज में अर्थ की अधूरी सोच है और इसी के कारण अनेक प्रकार के षड्यंत्र भी समाज में दिखाई पड़ते हैं.
यह बात बहुत विचारणीय है कि सारे प्राकृतिक संसाधन ही वास्तविक धन है और सभी लोगों का जीवन इन्हीं संसाधनों के उपभोग से चलता है इनके उपभोग के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती.
यह सारे पदार्थ जीव मात्र को प्रकृति की देन है और इनपर सब लोगों का जन्मसिद्ध समान अधिकार है इन पर किसी भी व्यक्ति का असीमित मालिक होने का अधिकार नहीं माना जा सकता.
न्याय के आधार पर एक व्यक्ति का संपत्ति अधिकार केवल ओसत सीमा तक ही माना जा सकता है क्योंकि किसी भी व्यक्ति का इससे अधिक अधिकार मांगने के लिए दूसरे अनेक लोगों का मूल अधिकार समाप्त करना होगा जो उनके साथ अन्याय है.
अतः इस समस्या का न्याय पूर्ण समाधान यही है कि ओसत सीमा तक संपत्ति पर ही व्यक्ति का स्वामित्व माना जाए और उससे अधिक संपत्ति के लिए व्यक्ति को समाज का कर्जदार माना जाए.
इसलिए ओसत सीमा से अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाया जाना चाहिए और संपत्ति कर से होने वाली आम आदमी को देश की अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों से होने वाली समाज की सामूहिक आए माना जाना चाहिए.
इसलिए संपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च कटना चाहिए और शेष बचा हुआ धन शुद्ध राष्ट्रीय लाभ घोषित होना चाहिए और उसका वितरण भी लाभांश के रुप में देश के सारे नागरिकों मेलाभांश बिना किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए.
इससे देश के प्रत्येक नागरिक को गरीबी से मुक्ति अर्थात वास्तविक आजादी प्राप्त हो जाएगी और भारी आर्थिक असमानता के कारण समाज में आर्थिक टकराव की समस्या का भी न्याय पूर्ण तर्कपूर्ण एवं शांतिपूर्ण समाधान हो जाएगा.
इससे देश का प्रत्येक नागरिक आजाद होगा और किसी को भी गरीबी और गुलामी का कष्ट पूर्ण जीवन नहीं जीना होगा समाज में लोगों के बीच परस्पर तनाव टकराव शत्रुता असंतोषउउपेक्षा और अपमान आइडियोलॉजी को बिल्कुल भी नहीं कर पाएंगे और उसके ऊपर के 80%

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-