Sunday, August 7, 2016

वर्तमान सामाजिक व्यवस्था से जनता असंतुष्ट, बदलाव चाहती है-Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)




अधिकांश लोग किसी न किसी कारण से वर्तमान सामाजिक व्यवस्था से असंतुष्ट है और इस में व्यापक बदलाव के पक्षधर है।

व्यक्तिगत स्वामित्व स्थापित करने का प्रयास ही सारे टकराव का मूल कारण है। 
रोशन लाल अग्रवाल (लेखक एवं समीक्षक सामाजिक आर्थिक न्याय) 

 यदि हम मानवीय संतुष्टि को सफलता या असफलता की कसौटी मानते हुए संपूर्ण माननीय व्यवस्था का परीक्षण करें तो हमें यह स्वीकार करना होगा कि इससे संतुष्ट लोगों का प्रतिशत बेहद कम है और अधिकांश लोग किसी न किसी कारण से वर्तमान सामाजिक व्यवस्था से असंतुष्ट है और इस में व्यापक बदलाव के पक्षधर है।

काफी बड़ी संख्या उन लोगों की भी है जो अपनी-अपनी सोच के अनुसार बदलाव करने के लिए प्रयत्नशील भी है किंतु बदलाव क्या हो और कैसे हो इस मामले में भी भारी मतभेद है और उसकी प्राथमिकताओं को लेकर भी अनेक लोगों के अनेक मत हैं।
स्पष्ट परिकल्पना के अभाव के अतिरिक्त कुछ सत्ता और संपत्ति के अति उच्च स्थान पर बैठे हुए कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वर्तमान व्यवस्था ने किसी प्रकार का भी कोई बदलाव नहीं चाहते।
स्वभाविक रुप से ये लोग संख्या की दृष्टि से बहुत कम होते हुए भी धन और सत्ता के बल पर बहुत शक्तिशाली है और पूरे समाज पर इनका शिकंजा कसा हुआ है। 
वर्तमान व्यवस्था की गंभीर और खतरनाक विकृतियों और विसंगतियों को ये शक्तिशाली लोग या तो देखना ही नहीं चाहते या फिर यह कितने अज्ञानी हैं की इसके अंतिम भयानक परिणामों को समझना इनके बस की बात नहीं है। 
ये अपनी पूरी ताकत इस बात के लिए भी लगाए हुए हैं कि समाज की व्यवस्था में कोई मौलिक बदलाव न हो पाए और पूरे समाज पर इन का शिकंजा इसी प्रकार कसा रहे। 
ऐसे ही लोग वर्तमान बदलाव की सबसे बड़ी बाधा हैं क्योंकि ये लोग अपने साधनों के बल पर समाज की समझ को सही दिशा में जाने से रोकने के लिए अनेक प्रकार के नितांन्त नकली मुद्दे उछालते रहते हैं। 
इनसे बचने का रास्ता केवल यही है कि हम असली और नकली मुद्दों के बीच अपने विवेक के बल पर अंतर कर सकें। 
इसका तरीका यह है कि हम खराब व्यवस्था द्वारा पैदा की गई विसंगतियों या विकृतियों पर माथा मारने की बजाय उन कारणों पर विचार करें जिनको हम व्यवस्था का मूलाधार कह सकें। 
संपूर्ण व्यवस्था के मूलाधार को समझे बिना वर्तमान व्यवस्था का बेहतर विकल्प नहीं बनाया जा सकता. इसके लिए हम को व्यवस्था के मूल उद्देश्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। 
मेरी समझ में लोगों के बीच उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के टकराव के मूल्य मुख्य रूप से केवल प्राकृतिक संसाधनों पर अधिक से अधिक अपना स्वामित्व स्थापित करने का प्रयास है। 
क्योंकि प्रकृति में पाए जाने वाले सारे संसाधन ही वास्तविक धन है और मनुष्य को सुखी जीवन बिताने के लिए इनके उपभोग की निरंतर जरूरत पड़ती है। 
लेकिन प्रकृति में हमेशा सीमित मात्रा में ही उपलब्ध रहने के कारण हर व्यक्ति द्वारा इनकी भारी मात्रा का संग्रह करने के प्रयास इनका कृत्रिम अभाव पैदा कर देता है और यही सब लोगों के बीच टकराव का सबसे बड़ा कारण होता है। 
अर्थात असीमित प्राकृतिक संसाधनों पर अपना व्यक्तिगत स्वामित्व स्थापित करने का प्रयास ही सारे टकराव का मूल कारण है। 
इस बात को अच्छी तरह समझा जा सकता है कि इस टकराव को ताकत के बल पर समाप्त नहीं किया जा सकता इसके बाद भी आज तक इसे ताकत के बल पर समझाने की मुर्खता हो रही है। 
किंतु यह बात भी अधिकांश लोग मानते हैं कि इसे न्याय के आधार पर सुलझाया जाना चाहिए और इस दिशा में भी निरंतर गंभीर प्रयास होते आ रहे हैं। 
अनेक संतो विचारको देवदूतों वैज्ञानिकों और सबका भला चाहने वाले अनेक सन्यासियों फकीरों ऋषि महर्षियों दके लिए न्याय का मार्ग बताने के प्रयास चलते आ रहे हैं लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल पाई है। 
इसका कारण भी यही है कि न्याय के नाम पर जो विचार समाज में आते रहे न्याय की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके और समाज में संपत्ति के स्वामित्व का विवाद आज तक नहीं समझ पाया और समाज में शांति की स्थापना का लक्ष्य आज तक अधूरा है.
इसलिए संपत्ति के न्याय पूर्ण अधिकार की व्याख्या ही हमारी वर्तमान मैं सबसे बड़ी जरूरत है। 
मेरी समझ में असीमित संपत्ति अधिकार को स्वीकार करके हम कभी भी समाज में शांति की स्थापना नहीं कर सकते.
न्याय के आधार पर एक व्यक्ति को केवल ओसत सीमा तक संपत्ति का स्वामी माना जा सकता है क्योंकि इससे अधिक संपत्ति का स्वामी किसी भी व्यक्ति को मान लेने पर किसी दूसरे व्यक्ति के न्यायपूर्ण संपत्ति अधिकार का हनन होगा.
इसलिए ओसत सीमा से अधिक संपत्ति संचित करने के प्रयास पर रोक तो नहीं लगाई जानी चाहिए किंतु उस संपत्ति पर व्यक्ति को मालिक ने मान कर समाज का कर्जदार माना जाना चाहिए। 
इसलिए उस अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लिया जाना चाहिए और इससे होने वाली आय कोली समाज के सामूहिक आए माना जाना चाहिए और इसका वितरण समाज के सभी लोगों ने बिना किसी भेदभाव के लाभांश के रुप में बराबर बराबर कर दिया जाना चाहिए। 
मुझे लगता है कि इस प्रकार का वितरण समाज की उस जटिल समस्या का वास्तविक समाधान सिद्ध होगा और समाज में शांति की स्थापना करने का उद्देश्य भी पूरा हो सकेगा। 
मेरा समाज के सभी विद्वानों से विनम्र निवेदन है कि न्याय के आधार पर इसकी उपयुक्तता पर विचार करने का कष्ट करें और समाज में इस पर खुली बहंस प्रारंभ हो। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-