Saturday, August 13, 2016

औसत सीमा तक स्वामित्व का अधिकार - Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)

औसत सीमा तक स्वामित्व का अधिकार उससे अधिक संपत्ति समाज का कर्जदार

रोशन लाल अग्रवाल 
मुक्त बाजार व्यवस्था एक पूंजीवादी व्यवस्था है जो मानव सवभाव का सच्चा प्रतिबिंब है मानव सवभाव में जो अच्छाइयां या बुराइयां हैं यह सभी पूंजीवाद में मौजूद हैं। 
हर व्यक्ति अपनी मेहनत या वस्तु का अधिक से अधिक दाम लेना चाहता है लेकिन दूसरे की मेहनत या वस्तु का कम से कम दाम देना चाहता है स्वाभाविक रूप से जो व्यक्ति लेनदेन के लिए ज्यादा मजबूर होता है उसका शोषण होता है और जो मजबूत होता है वह शोषण करता है। 
यदि हम शोषण मुक्त व्यवस्था बनाना चाहते हैं तो इसका एकमात्र उपाय एक व्यक्ति के संपत्ति के स्वामित्व को न्याय के आधार पर ओसत सीमा तक सीमित करना है दूसरा कोई भी उपाय मनुष्य की इस स्वार्थी प्रवृत्ति पर उचित अंकुश नहीं लगा सकता. सीमा संपत्ति का संचय व्यक्ति का मूल अधिकार मानकर हम कभी भी मैं तो शोषण मुक्त समाज बना सकते हैं और मैं ही समाज में विश्वास सहयोग सद्भाव प्रेम और सुख शांति की स्थापना कर सकते हैं। 
सीमाहीन संपत्ति अधिकार मनुष्य की लोभ लालच और स्वार्थी प्रवृत्ति का परिणाम है मैं कि उसकी आवश्यकता. सीमाहीन संपत्ति अधिकार को मांनना मनुष्य की इस दुष्प्रवृत्ति को बढाना मात्र है जबकि आपसी समन्वय के लिए इस पर न्याय पूर्ण अंकुश होना चाहिए। 
इस अंकुश के बिना समाज में किसी भी व्यक्ति को वास्तविक सुरक्षा संपन्नता आत्मानन्द सूख और शांति कभी नहीं मिल सकती। 
धन की अधिकता और धन का अभाव दोनों ही मानव मात्र के लिए विनाशकारी हैं इसलिए आर्थिक न्याय के अतिरिक्त सहज जीवन जीने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। 

औसत सीमा तक स्वामित्व का अधिकार। 
उससे अधिक संपत्ति समाज का कर्जदार। 

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-