Wednesday, August 10, 2016

प्रिय मित्रों - Blogger by S.Z.Mallick(Journalist)

प्रिय मित्रों
सादर सप्रेम नमस्कार .._ आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि मेरी पुस्तक "गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा" अब छपकर हमारे हाथ में आ गई है और हम बहुत शीघ्र ही दिल्ली और बनारस से इसे बाजार में उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रहे हैं ताकि पुस्तक उपयुक्त लोगों तक पहुंचाई जा सके.
पुस्तक पूरी तरह आर्थिक न्याय को समर्पित है और इसका मूल लक्ष्य समाज के सामने वर्तमान अन्याय पूर्ण अर्थव्यवस्था का न्याय पूर्ण विकल्प प्रस्तुत करना है.
यह एक कटु सच्चाई है कि वर्तमान अर्थव्यवस्था न्याय की कसौटी पर खोटी होने के कारण समाज के लिए कल्याण कारी होने की बजाय अत्यंत विनाशकारी सिद्ध हो रही है और सामाजिक व्यवस्था के पूरे ताने बाने को विकृत और नष्ट भ्रष्ट कर रही है. वास्तविक तौर पर तो यह केवल षड्यंत्रों का पुलिंदा है और समाज की अनेक जटिल समस्याओं का मूल कारण है.
मैं मानता हूं कि मनुष्य मूल रूप से प्रकृति की ही एक संरचना है और उसके स्वभाव में जो अच्छाइयां या बुराइयां हैं सब प्रकृति की देन है. हम चाह कर भी मनुष्य की मूल संरचना में बदलाव नहीं कर सकते.
हमारी सामाजिक व्यवस्था एक व्यापक समझोता है और इस का उद्देश्य दो या दो से अधिक लोगों के बीच उत्पन्न होने वाले स्वार्थों के टकराव को रोकना है.
लोभ लालच और स्वार्थ की माननीय प्रवृत्ति इस टकराव का karan बनती है और हमारी सामाजिक व्यवस्था न्याय के आधार पर इस टकराव का शांतिपूर्ण समाधान करने का प्रयास करती है. यदि मानवीय स्वभाव में यह दुर्गुण में होते तो हमें किसी सामाजिक व्यवस्था की जरूरत ही नहीं पड़ती.
अब सवाल है मानव स्वभाव के दुर्गुणों को स्वीकारते हुए सब लोगों के बीच शांतिपूर्ण समन्वय की स्थापना क्योंकि इसके बिना मानव जीवन को सुखी और सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता.
कुल मिलाकर संक्षेप में हम इतना ही कहना चाहते हैं कि विश्व स्तर पर बढ़ रहा भयानक टकराव प्रतीक विवेकशील व्यक्ति के लिए चिंता का विषय बन चुका है और यदि इसका शीघ्र निराकरण नहीं किया जा सका तो मनुष्य के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह लग सकता है.
इसलिए मूल रूप से इस पुस्तक का उद्देश्य मानवता के इस कल्चर का किरण मार्ग को सरल और सुखदाई बनाना है और यह कार्य केवल न्याय पूर्ण अर्थव्यवस्था के द्वारा ही करना संभव है.
अर्थात"गरीबी रेखा नहीं अमीरी रेखा" नामक यह पुस्तक गरीबी भयानक आर्थिक असमानता बेरोजगारी अन्याय अभाव शोषण अपमान उपेक्षा हताशा असंतोष जैसी जटिलतम समस्याओं का शांतिपूर्ण सरल समाधान प्रस्तुत करती है.
यह पुस्तक किसी विचारधारा या वर्ग के विरोध में नहीं बल्कि समाज का व्यापक कल्याण करने के उद्देश्य से लिखी गई है मेरा मानना है कि सभी षड्यंत्र मनुष्य के अज्ञान से पैदा होते हैं और अनिल चौधरी समस्याओं को जन्म देते हैं इनसे मानवता की रक्षा केवल ज्ञान का दीपक जला कर ही की जा सकती है.
इसलिए मेरा सभी विशेषज्ञों विचारकों चिंतकों और समाज का कल्याण चाहने वाले सभी लोगों से विनम्र निवेदन है कि पुस्तक को केवल इसी सात्विक भाव से स्वीकार किया जाए और विचार किया जाए.
यदि यह समाज के लिए थोड़ी सी भी उपयोगी सिद्ध हो सके तो मैं अपना प्रयास सफल मानूंगा.
विनीत
रोशन लाल अग्रवाल
आर्थिक न्याय संस्थान
पीतमपुरा दिल्ली 34
फोन 011 270 15 2 7 1
मो० 09302224440
अन्य संपर्क
दिल्ली-
गोपाल सिंह परिहार
08468984884
बनारस
शशिकांत
08808383348
इलाहाबाद
सूरज
08182834735
अन्य संपर्कों की जानकारियां भी बहुत शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएंगी

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-