Tuesday, September 5, 2017

एकमात्र मार्ग आर्थिक न्याय

मथुरा वृंदावन की रा० स्व० संघ की बैठक में गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार की असफलता को लेकर नाराजगी और चिंता जाहिर की गई। यह बात सच भी है कि केंद्र सरकार आर्थिक मामलों में इस देश की जनता को दिए गए आश्वासनों को पूरा करने में पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है। लेकिन क्या इस बैठक में RSS के अनेक अत्यंत अनुभवी और विद्वान लोगों द्वारा केवल आलोचना कर देना ही पर्याप्त माना जा सकता है?
यदि नहीं तो फिर RSS के अनुभवी विद्वानों ने गरीबी और बेरोजगारी जैसी निरंतर जटिल होती जा रही समस्याओं का अपनी ओर से कोई स्वदेशी या विदेशी फार्मूला क्यों प्रस्तुत नहीं किया?
यह प्रश्न इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आजकल सारे विद्वान और अनुभवी लोग सरकार की आलोचना करके अपनी भूमिका को समाप्त मान लेते हैं। लेकिन मेरी समझ में आलोचना का काम तो कोई महामूर्ख या अज्ञानी भी विद्वान से अधिक आसानी से कर सकता है।
यदि और गहराई से देखा जाए तो समाज की समस्याओं का समाधान बताने की जिम्मेदारी विद्वानों की ही होती है और सरकार का काम विद्वानों की चेसलाह के अनुसार उपयुक्त नीतियों का निर्माण करना और उनका क्रियान्वयन करना है। लेकिन भारत और विश्व का कोई भी विद्वान गरीबी और बेरोजगारी जैसी विश्वव्यापी समस्याओं का कोई भी समाधान प्रस्तुत नहीं कर पाते। विश्व स्तर पर चल रहा आर्थिक टकराव और युद्ध जेसी स्थिति इस का ठोस प्रमाण है।
सरकार की गलती यह जरूर है कि वह बिना सोचे समझे जनता को कोई भी आश्वासन दे देती है और सत्ता में आ जाती है लेकिन जिस रोग का उसके पास इलाज ही नहीं है उसका झूठा आश्वासन सरकार को नहीं देना चाहिए।
मूल रुप से गलती तो उस मतदाताओं की भी है जो नेताओं के मौखिक आश्वासन को पर्याप्त मान लेते हैं और उनको सत्ता पर बैठा देते हैं लेकिन बाद में नेताओं पर तरह तरह के आरोप मरते रहते हैं। चुनावों के समय कोई भी मतदाता नेताओं से कोई ऐसा गंभीर सवाल नहीं उठाता कि कोई भी नेता अपने आश्वासनों को किस प्रकार पूरा करेगा। इसलिए सारे राजनेता चुनावों में जिन कामों को करने का आश्वासन आम जनता को देते हैं उनको कभी पूरा नहीं कर पाते।
निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते हैं कि वर्तमान आर्थिक संकट केवल नेताओं की बदनीयत का नहीं है बल्कि युक्ति अथवा ज्ञान का है। यह बात कुछ इस प्रकार की है कि यदि किसी रोग की दवा का कोई आविष्कार ही नहीं हुआ हो तो फिर कोई भी दफ्तर उसके मरीज को ठीक नहीं कर सकता। आज पूरी दुनिया में लगातार जटिल होती जा रही आर्थिक समस्याओं की भी यही स्थिति है।
दरअसल इन सभी समस्याओं का समाधान वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था में नहीं है लेकिन पूरे विश्व में पूंजीवाद के समर्थक ही सत्ता में बैठे हुए हैं और वे अपने स्वार्थ के कारण पूरी मनुष्यता के लिए अत्यंत खतरनाक षड्यंत्र बनाए हुए हैं। विश्व में सारे प्राकृतिक संसाधनो पर मुट्ठी भर लोगों का स्वामित्व है और विशाल जन समुदाय व्यावहारिक तौर पर इनके गुलाम है जो जानवरों जैसी अत्यंत अभाव और कष्ट की जिंदगी जीने को मजबूर है। इस परिणाम को प्रत्यक्ष रुप से देखते हुए भी सारे विचारकों और विशेषज्ञों द्वारा इसकी उपेक्षा की जाती है।
हम इस बात को भी अच्छी तरह जानते हैं कि सारी मानवीय समस्याओं का मूल कारण स्वार्थों का टकराव है और सब का समाधान केवल आर्थिक न्याय में होता है। उसी से सब लोग आपस में शांति सद्भाव विश्वास समृद्धि और सुरक्षा के साथ सुख शांति का जीवन बिता सकते हैं।
मेरी समझ रहे हैं वर्तमान वैश्विक संकट का सही समाधान यह है कि विश्व में भारी आर्थिक असमानता को देखते हुए एक अमीरी रेखा बनानी चाहिए और अमीरी रेखा से अधिक संपत्ति पर ब्याज की दर से संपत्ति कर लगाना चाहिए एवं इसके अलावा अन्य सभी प्रकार के करों को पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए।
संपत्ति कर से होने वाली आय में से ही सरकार के बजट का खर्च काटकर जाना चाहिए और बाकी बच्चे शुद्ध राष्ट्रीय लाभ को सारे नागरिकों में लाभांश के रुप में बराबर-बराबर बांट देना चाहिए इससे हर व्यक्ति को लाभांश के रुप में प्रतिमा 1000रुपए जन्म से लेकर मृत्यु तक बहुत ही आसानी से दिए जा सकते हैं और समाज की वर्तमान जटिल समस्या का बहुत ही आसानी से निरापद समाधान हो सकता है।
विचारणीय बात यह है कि भौतिक विज्ञान की उन्नति के कारण अनेक प्रकार की मशीनों का अविष्कार हो चुका है और उपभोग की अनेक वस्तुओं का निर्माण करने के लिए अब बहुत कम लोग ही पर्याप्त हो गए हैं इसलिए सब को रोजगार देने की बात पूरी तरह असंभव अव्यवहारिक और अनावश्यक भी हो गई है। लेकिन ऊपर बताए अनुसार लाभांश बहुत आसानी से बांटा जा सकता है और पूरे विश्व में शांति की स्थापना की जा सकती है।
यह बात निश्चित रूप से कही जा सकती है कि जब तक व्यक्ति की लोभ लालच और स्वार्थ की प्रवृत्ति पर न्याय सत्य और विवेक की लगाम नहीं लगाई जाएगी तब तक लोगों के स्वार्थों में कोई शांतिपूर्ण सामंजस्य स्थापित नहीं किया जा सकता और विश्व में सुख शांति समृद्धि सुरक्षा संतोष स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के साथ-साथ परस्पर विश्वास सद्भाव सहयोग और आत्मीयता के संबंध भी नहीं बन सकते। लेकिन शायद अभी सच्चाई को समझने और मानने में कुछ समय और लगेगा लेकिन अंतिम रूप से मानना तो इसे ही होगा क्योंकि दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-