मैं समझता हूं कि आतंकवाद के धमाकों से समाज को जितनी क्षति् हो रहा है उससे भी कहीं अधिक नुकसान आतंकवाद को लेकर चलाई जा रही तर्कहीन बकवास से हो रहा है। सारी चर्चा स्पष्ट रुप से एक गहरा षड्यंत्र दिखाई पड़ रही है।
कोई भी समझदार व्यक्ति थोड़ा सा बुद्धि लगाकर इस बात को समझ सकता है कि आतंकवाद को समाप्त करना इन षड्यंत्रकारियों का उद्देश्य नहीं है बल्कि इन का उद्देश्य अपने खतरनाक हथियारों को बेचकर अपनी तिजोरी भरना है।
क्या पूरी दुनिया के विचारक समझदार और चिंतक कहलाने वाले लोग इतने नासमझ हैं कि साफ दिखाई देने वाला यह सच उनकी समझ में नहीं आ रहा है?
मुझे तो यह देख कर शर्म आ रही है कि आतंकवाद की जड़ों पर जाने के लिए ये व्यवस्थित रुप से अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों व संवाद का आयोजन क्यों नहीं कर रहे हैं?
इतना ही नहीं यह भी दिख रहा है कि वास्तविक आतंकवादियों को आतंकवादी कहने में भी खुद को जिम्मेदार समझने वाले लोग डर रहे हैं और नहीं चाहते के सच्चाई पर से पर्दा उठे?

यह स्पष्ट है कि कुछ षड्यंत्रकारी लोग अपने कुत्सित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निर्दोष नादान मूर्ख और लाचार लोगों को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं और जिनकी फौजी और हथियारों की ताकत एवं दुर्बुद्धि से पूरी मानवता डर रही है और वही लोग शांति के पुरोहित भी बने हुए हैं।
इस लुच्ची मनोवृत्ति पर अपने आपको विचारक और निष्पक्ष मानवतावादी कहने वालों को जरूर शर्म आनी चाहिए और उनको यह याद भी रखना चाहिए कि एक दिन झूठ का यह ढोल जरूर टूटेगा और असली सच जरुर ही समाज के सामने आ जाएगा
और तब उनको अपनी इस दुष्कर्म के लिए पछतावा करने के अलावा और कुछ भी नहीं हाथ लगेगा।
मैं ऐसे सभी झूठे कुटिल मक्कार कायरों और दलालों की कटु शब्दों में निंदा और भर्त्सना करता हूं। यह सभी मानवता के शत्रु हैं।
No comments:
Post a Comment
Don't forget give to comment massage-