Monday, August 14, 2017

अमीरी रेखा एक संपूर्ण समाधान

यदि समाज में स्थाई शांति की स्थापना करना चाहते हैं और पूरी मानवता को सुख शांति समृद्धि समानता स्वतंत्रता संतोष देने के साथ-साथ प्रकृति और समाज में सभी प्रकार का संतुलन स्थापित करना चाहते हैं तो हमें अनिवार्य रूप से अमीरी रेखा बनानी होगी। क्योंकि जब तक एक व्यक्ति के न्यायपूर्ण संपत्ति अधिकार की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं होगी तब तक लोगों के बीच अधिक से अधिक संपत्ति संग्रह की लालच और स्वार्थ की भावना पर नियंत्रण नहीं लग सकता और जब तक इस पर नियंत्रण नहीं लगेगा तब तक लोगों के बीच अधिक से अधिक संपत्ति संग्रह की होड़ को नहीं रोका जा सकता।
इस अमाननीय होड़ को समाप्त करके ही हम सभी लोगों के बीच परस्पर विश्वास सद्भाव सहयोग प्रेम और आत्मीयता के संबंध स्थापित कर सकते हैं और सभी लोगों को भयमुक्त अभाव मुक्त और सहज आनंद युक्त जीवन प्रदान कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Don't forget give to comment massage-